Angel One App Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों, अगर आप पैसे निवेश करके पैसे कमाने में रुचि रखते हैं, तो आपने Angel One App का नाम जरूर सुना होगा, जो कि पॉपुलर Investment App है। इसमें आप बहुत आसानी से पैसे निवेश करके पैसे कमा सकते हैं।
लेकिन अगर आपको Angel One App से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में पता नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
इसके लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। इसमें मैं Angel One App Se Earning Kaise Kare, Demat Account खोलना, Stock खरीदना और बेचना, Money Withdraw आदि सभी के बारे में बताया हूँ। तो चलिए अब इस पोस्ट को शुरू करते हैं।
Angel One App क्या है?
Angel One एक Investment App है जिसकी मदद से आप Demat Account खोल सकते हैं और Stock Market, Mutual Fund, IPO आदि किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
Investment के मामले में Angel One बहुत पॉपुलर App है। जितने भी लोग Trading या Investment करते हैं, वो लोग Angel One App का इस्तेमाल जरूर करते हैं।
Beginner जो लोग Trading में नए हैं, उनके लिए Angel One App बहुत अच्छा है क्योंकि इसमें जो भी Updates आती हैं, तो Learning Video के माध्यम से बताया जाता है। इसमें Demat Account खोलने के लिए किसी भी प्रकार का चार्ज देने की जरूरत नहीं होती है।
Angel One App Overview
| App Name | Angel One: Stocks, Mutual Fund |
| Category | Finance / Investment |
| App Size | 52MB |
| Rating | 4.5 Star |
| Reviews | 1.5 Million+ |
| Founder | Dinesh D. Thakkar |
| Launch Date | 8 August 1996 |
| Downloads | 50 Million+ |
Angel One App से पैसे कैसे कमाएं?
अब बात आती है कि आखिर Angel One App Se Paise Kaise Kamaye तो मैं आपको पहले ही बता चुका हूँ कि यह एक Investment App है। इस प्रकार से आप समझ सकते हैं कि इससे पैसे कमाने के लिए पैसे निवेश करने पड़ते हैं।
यानि पैसे से पैसा कमा सकते हैं। नीचे कुछ इन्वेस्टमेंट के तरीकों के बारे में बताया गया है, जिससे आप Angel One में पैसे निवेश करके पैसे कमा सकते हैं।
#1 – Stock से पैसे कमाएं
Angel App में आप स्टॉक में पैसे निवेश करके पैसे कमा सकते हैं। Angel One App में बहुत सी कंपनियों के स्टॉक होते हैं, जिन्हें आप Buy कर सकते हैं। जब आप उस स्टॉक की कीमत बढ़ जाती है, तो उसे Sell करके अपना प्रॉफिट कमा सकते हैं।
लेकिन ध्यान रहे कि जिस भी स्टॉक को आप खरीद रहे हैं, उस स्टॉक के बारे में आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए। नहीं तो पैसे कमाने के साथ-साथ आप अपना पैसा डूबा भी सकते हैं, क्योंकि किसी भी स्टॉक या शेयर का Price जितना तेजी से बढ़ता है, उतना ही तेजी से कम भी होता है।
ऐसे में अगर आप जिस भी शेयर को ख़रीदते हैं, उसकी कीमत बढ़ने की बजाय कम हो जाती है, तो आपका Loss भी हो सकता है। इसलिए जिस शेयर के बारे में आपको पूरी जानकारी हो और आपको लगे कि उस शेयर की कीमत बढ़ सकती है, तभी आप उस शेयर को खरीदें।
#2 – Mutual Fund से पैसे कमाएं
Mutual Fund में भी आप पैसे निवेश करके Angel One App से पैसा कमा सकते हैं। स्टॉक की तरह म्यूच्यूअल फंड का भी प्राइस Up और Down होता रहता है। इसमें आप चाहे तो Long Time के लिए भी पैसे निवेश कर सकते हैं या फिर Short Time के लिए भी पैसे निवेश कर सकते हैं।
इसमें आप दो तरीकों से पैसे निवेश कर सकते हैं। पहला, जितना भी पैसा आप म्यूच्यूअल फंड में लगाना चाहते हैं, उसे एक साथ निवेश कर सकते हैं। दूसरा, आप इसमें SIP चालू कर सकते हैं।
जितना भी SIP आप चालू करेंगे, उतना पैसा प्रति महीने आपके वॉलेट से कट जाएगा। फिर जब Mutual Fund का टाइम पूरा हो जाएगा, तो उसका प्रॉफिट आपको मिल जाएगा।
#3 – IPO से पैसे कमाएं
Angel One में पैसा कमाने के लिए IPO का भी ऑप्शन मिलता है, जिससे आप पैसे कमा सकते हैं। इससे पैसे कमाने के लिए आपको IPO Apply करना पड़ता है। जब उसका Allotment हो जाता है, तो उसका प्रॉफिट आपको मिल जाता है। IPO में पैसे निवेश करके आप बहुत आसानी से दो से तीन हजार रुपये कमा सकते हैं।
#4 – Future & Option से पैसे कमाएं
Angel One में Future & Option में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इसमें लंबे समय के लिए पैसा इन्वेस्ट किया जाता है, जिसमें प्रॉफिट होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। Future & Option में भी स्टॉक को खरीदना होता है। जब स्टॉक की कीमत बढ़ती है, तो आपका प्रॉफिट भी बढ़ता है।
फ्री में Angel One App से पैसे कैसे कमाएं

ऊपर आप Angel One से पैसे कमाने के जितने भी तरीकों के बारे में जानते हैं, उनमें इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत पड़ती है। तभी आप पैसा कमा सकते हैं। एक तरीका ऐसा भी है जिसमें आप फ्री में बिना पैसा लगाए Angel One App से पैसा कमा सकते हैं, और वह तरीका है Refer का, जिसमें आप अपने दोस्तों को Refer करते हैं।
अगर कोई भी आपके Referral Link से Angel One को डाउनलोड करता है और उसमें Demat Account खोलता है, तो 600 रुपये आपको मिलते हैं, जो आपके वॉलेट में जुड़ जाते हैं।
फिर आप चाहें तो उसे अपने बैंक में Withdraw कर सकते हैं या फिर उस पैसे को निवेश करके और भी पैसा कमा सकते हैं। इस प्रकार से आप Angel One App में फ्री में भी पैसा कमा सकते हैं।
Note: जिसको भी आप रेफर करते हैं, अगर वह केवल Angel One ऐप को डाउनलोड करता है, तो आपको पैसे नहीं मिलते हैं जब तक वह अपना Demat Account नहीं खोल लेता है।
Angel One App में अकाउंट कैसे बनायें?
ऊपर मैं आपको Angel One App से पैसे कमाने के बारे में बताया हूँ, लेकिन उससे पहले इसमें अकाउंट बनाना पड़ता है, यानी कि Demat Account खोलना पड़ता है।
जिसके बाद ही आप Angel One से पैसा कमा सकते हैं। Angel One में अकाउंट बनाने के लिए आप इस प्रोसेस को फॉलो करें…
- सबसे पहले आप Angel One App खोलें और उसमें आप Open Demat Account वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको मोबाइल नंबर और ईमेल डालने का ऑप्शन दिखाई देगा, तो उसमें आप अपना मोबाइल नंबर और ईमेल डालें। फिर उसके बाद दोनों पर OTP जाएगा, उसे डालकर Verify करें।
- अब आपकी Pan Card Details भरने का ऑप्शन दिखाई देगा, उसमें आप अपने Pan Card की सभी Details को भरें और Proceed बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको अपनी Personal Details भरने का ऑप्शन दिखाई देगा, जैसे नाम, जन्म तिथि, एड्रेस आदि। उसे सही से भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना बैंक अकाउंट लिंक करने का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें आपको अपने बैंक अकाउंट की सभी Details को भरना होगा और Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको eSignature करना होगा। फिर उसे वेरीफाई करने के लिए आपके आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा, उसे डालकर वेरीफाई करें।
- फिर KYC करने के लिए जितने भी Documents आप इसमें लगाए, उनकी फोटो अपलोड करें और Submit बटन पर क्लिक करें। फिर कुछ समय बाद आपका Account Activate हो जाएगा।
Angel One App में शेयर कैसे ख़रीदे
Angel One App के बारे में इतना कुछ जानने के बाद चलिए अब Angel One App में किसी भी शेयर या स्टॉक को कैसे ख़रीदें इसके बारे में जानते हैं क्योंकि जब आप किसी भी शेयर को खरीदेंगे तभी आप प्रॉफिट कमा पाएंगे। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें।
Step 1. सबसे पहले आप Angel One App को ओपन करें और उसमें अपना Demat Account लॉगिन करें।
Step 2. अब इसके बाद आपको सर्च का बटन दिख रहा होगा, उस पर क्लिक करें और जिस भी कंपनी के शेयर आपको खरीदना है, उसे सर्च करें।
Step 3. अब आपको वह स्टॉक दिख जाएगा, उस पर क्लिक करने के बाद उस स्टॉक की डिटेल्स आपको दिख जाएगी। चार्ट और हाई, लो प्राइस भी दिख जाएगा, तो इस तरह आप किसी भी स्टॉक की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

Step 4. अब आप इसका Technical Analysis देखें और साथ Fundamental भी देखें जिससे आपको पता चलेगा कि आपको यह शेयर खरीदना चाहिए या नहीं खरीदना चाहिए।

Step 5. अब इसके बाद नीचे आप Buy वाले बटन पर क्लिक करें। अब आपको इसमें तीन ऑप्शन दिखाई देंगे: Delivery, Intraday, Pay Later। तो अगर आपको ज्यादा समय के लिए स्टॉक में पैसे निवेश करने हैं, तो आप Delivery वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। और यदि आप उसी दिन लेकर उसे बेचना चाहते हैं, तो Intraday वाले ऑप्शन को चुनें। और अगर आप बाद में, जब उस शेयर की कीमत कम हो, तब खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आप Pay Later वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 6. अब इसके बाद आप जितना भी शेयर खरीदना चाहते हैं, उस शेयर की Quantity को डालें। फिर उसके बाद आपको उसका price, tax आदि सब कुछ दिख जाएगा। उसमें Place Order वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 7. अब आपको पेमेंट करने के लिए बोला जाएगा, तो उसकी पेमेंट करें। जैसे ही आप पेमेंट करेंगे, पैसे आपके वॉलेट से कट जाएंगे और शेयर आपके अकाउंट में Add हो जाएंगे। तो इस प्रकार से आप Angel One में किसी भी शेयर को खरीद सकते हैं।

इन्हे भी पढें –
- MStock App से पैसे कैसे कमाएं
- Facebook से पैसे कैसे कमाएं
- ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
- घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
- Pinterest App से पैसे कैसे कमाएं
- Binomo App से पैसे कैसे कमाएं
- Jar App से पैसे कैसे कमाएं
- गूगल से पैसे कैसे कमाएं
- Paytm से पैसे कैसे कमाएं
- Rush App से पैसे कैसे कमाएं
- Rooter App से पैसे कैसे कमाएं
- Sikka App से पैसे कैसे कमाएं
- Pocket Money App से पैसे कैसे कमाएं
- Meesho App से पैसे कैसे कमाएं
- Quora से पैसे कैसे कमाएं
- Canva से पैसे कैसे कमाएं
- GlowRoad से पैसे कैसे कमाएं
- ySense से पैसे कैसे कमाएं
- GroMo App से पैसे कैसे कमाएं
Angel One App में पैसे Deposit कैसे करें?
जब आप किसी भी शेयर को खरीदते हैं, तो उसके लिए आपको पेमेंट करने की जरूरत होती है। इसके लिए अपने वॉलेट में पैसे Deposit करने पड़ते हैं। तो Angel One App में पैसे Deposit करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…
- सबसे पहले, आप Angel One App ओपन करें और उसमें अपना Demat Account लॉगिन करें।
- अब आपको Fund का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब उसमें आप Add Fund वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको पेमेंट करने का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस भी Method से आप पैसे पेमेंट करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें।
- अब आपको अमाउंट डालने का ऑप्शन दिखाई देगा। जितना भी पैसे Deposit करना चाहते हैं, Amount को डालें।
- Payment करें, जिसके बाद पैसे आपके वॉलेट में जुड़ जाएंगे।
Angel One App से पैसे Withdraw कैसे करें?
चलिए अब Angel One से पैसे Withdraw कैसे करते हैं, इसके बारे में जानते हैं। इसके लिए आप इस स्टेप को फॉलो करें…
- सबसे पहले आप Angel One App को खोलें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- इसके बाद आप Fund वाले सेक्शन में जाएं और Withdraw बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको अमाउंट डालने का ऑप्शन दिखाई देगा, उसमें आप अमाउंट डालें।
- अब Withdraw बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद पैसे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे।
Angel One App के Charges और Brokerage Structure समझें
Angel One App से पैसा तो आप कमा ही सकते हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि इसमें Charges भी लगते हैं तो आईये इसके Charges और Brokrage Structure को समझते हैं।
- Brokerage Charges: Angel One App में equity delivery पर कोई brokerage नहीं लगता। मतलब अगर आप शेयर खरीदकर लंबी अवधि के लिए रखते हैं, तो आप केवल शेयर की कीमत ही pay करेंगे।
- Intraday Trading: अगर आप एक ही दिन में शेयर खरीदकर बेचते हैं (intraday), तो इस पर brokerage nominal होती है, लगभग 0.01% per trade।
- Futures & Options: F&O trading के लिए fixed brokerage या turnover के हिसाब से charges होते हैं।
- Mutual Funds: Mutual funds में कोई extra brokerage नहीं लगता, बस fund की expense ratio pay करनी होती है।
- Other Charges: Account maintenance charges और GST भी applicable हो सकते हैं।
Angel One App का ये simple brokerage structure beginners के लिए बहुत convenient है। अगर आप smart तरीके से invest करते हैं और charges को ध्यान में रखते हैं, तो आपकी overall earning बढ़ सकती है। हमेशा छोटे steps में invest करें और market की basic knowledge सीखें ताकि risk कम हो और long-term में पैसा बढ़े।
Angel One App के फायदे और नुकसान
दोस्तों, अब तो आप Angel One से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में तो जान चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किसी भी इन्वेस्टमेंट ऐप के कुछ नफे-नुकसान भी होते हैं? चलिए, मैं आपको इसके फायदे और नुकसान आसान भाषा में समझाता हूँ।
Angel One App के फायदे:
- इस्तेमाल करने में बहुत आसान – अच्छा आप ही सोचिये, अगर ट्रेडिंग ऐप ही उलझा हुआ हो तो आप सही वक्त पर शेयर कैसे खरीदेंगे? इसका इंटरफेस इतना सिंपल है कि नया बंदा भी इसे मिनटों में समझ सकता है।
- ब्रोकरेज का खर्चा कम – मुझे लगता है कि यह बचत करने का बढ़िया मौका है। दूसरे प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले यहाँ ट्रेडिंग फीस काफी कम लगती है, जिससे आपकी कमाई का बड़ा हिस्सा आपकी जेब में ही रहता है।
- इन्वेस्टमेंट के कई रास्ते – यहाँ आप सिर्फ शेयर ही नहीं, बल्कि म्यूचुअल फंड्स और गोल्ड जैसी कई चीजों में निवेश कर सकते हैं। इससे आपको एक ही जगह पर ज्यादा कमाई की संभावना वाले कई विकल्प मिल जाते हैं।
- सीखने के लिए बढ़िया टूल्स – दोस्तों, अगर आप नए हैं तो डरने की बात नहीं है। ऐप के अंदर ही आपको एक्सपर्ट्स की सलाह और आसान ट्यूटोरियल्स मिलते हैं, जो आपको लगातार मेहनत करके आगे बढ़ने में मदद करते हैं।
Angel One App के नुकसान:
- कस्टमर सपोर्ट में देरी: अच्छा आप ही सोचिये, अगर आपको कोई समस्या आए और मदद न मिले तो कैसा लगेगा? कई बार यूजर्स का कहना है कि इसके सपोर्ट टीम का जवाब आने में उम्मीद से ज्यादा समय लग जाता है।
- मार्केट का जोखिम: सच तो यह है कि शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर हमेशा नुकसान का डर रहता है। अगर मार्केट नीचे गिरा, तो आपकी जमा-पूंजी भी कम हो सकती है, इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।
- तकनीकी समस्याएँ: मुझे लगता है कि कभी-कभी यह थोड़ा परेशान कर सकता है। मार्केट में ज्यादा हलचल होने पर ऐप स्लो हो जाता है या क्रैश हो सकता है, जिससे जरूरी समय पर ट्रेड करने में दिक्कत आती है।
FAQs – Angel One App Se Paise Kaise Kamaye?
Q1. Angel One App में रेफर करने का कितना पैसा मिलता है?
Ans👉अगर आप Angel One में किसी को रेफर करते हैं और वह Successfully Demat Account खोलता है, तो आपको 600 रुपये मिलते हैं।
Q2. Angel One में कितना पैसा कमा सकते हैं?
Ans👉Angel One में पैसे कमाने की कोई भी लिमिट नहीं होती। जितना ज्यादा ट्रेडिंग में आपका अनुभव होगा, उतना ज्यादा आप पैसे कमा पाएंगे।
निष्कर्ष – Angel One App से पैसे कैसे कमाएं?
इस पोस्ट में Angel One App से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में पूरी जानकारी दी है, जिसमें पैसे कमाने से लेकर पैसे Withdraw करने तक बताया गया है और साथ ही Demat Account Open करने का प्रोसेस भी बताया गया है!
तो अगर आपको मेरी यह पोस्ट Angel One App Se Paise Kaise Kamaye अच्छी लगी हो, तो इसे आप अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करें।
