₹25 से ₹30 हजार, Flipkart Se Paise Kaise Kamaye? – Updated 9 Proven तरीके से

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, Flipkart के बारे में तो आप जानते ही होंगे जिसमें आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं, लेकिन Flipkart Se Paise Kaise Kamaye, इसके बारे में आपको पता है? अगर नहीं पता है, तो परेशान न हों।

आज मैं आपको फ्लिपकार्ट से पैसे कमाने के कुछ तरीकों के बारे में बताने वाला हूँ, जिससे आप फ्लिपकार्ट से पैसा कमा सकते हैं। अगर आपको फ्लिपकार्ट से पैसे कमाने के तरीकों के नहीं पता हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख के माध्यम से आप 2026 में updated फ्लिपकार्ट से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जानेंगे। 

तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और फ्लिपकार्ट से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Table of Contents

Flipkart क्या है?

Flipkart एक E-commerce Website है जिसमें आप किसी भी प्रकार का प्रोडक्ट खरीद और बेच सकते हैं। Flipkart को 2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल द्वारा शुरू किया गया था।

शुरुआत में इसमें केवल Books ही बेचीं जाती थीं, लेकिन जब धीरे-धीरे लोग ऑनलाइन खरीदारी में रुचि रखने लगे, तो Flipkart में सभी प्रकार के प्रोडक्ट बेचे जाने लगे।

इसमें आप प्रोडक्ट खरीदने के साथ-साथ अपना कोई भी प्रोडक्ट बेच भी सकते हैं, जहाँ से आपकी कमाई होगी। यह Flipkart Pvt Ltd कंपनी है, लेकिन कुछ समय पहले इसे Walmart ने खरीद लिया। Flipkart में Mobile, Cloth, Electric आदि सभी प्रकार के प्रोडक्ट मिलते हैं।

Flipkart से पैसे कमाने के लिए क्या चाहिए?

इस पोस्ट में मैं आपको फ्लिपकार्ट से पैसे कमाने के बारे में बताने वाला हूँ, लेकिन चलिए पहले फ्लिपकार्ट से पैसे कमाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है, इसके बारे में जान लेते हैं।

  • मोबाइल
  • ईमेल
  • इंटरनेट
  • स्किल

फ्लिपकार्ट से पैसे कमाने के लिए इन चीजों की जरूरत पड़ती है। अगर ये सभी चीजें आपके पास हैं, तो आप बहुत आसानी से फ्लिपकार्ट से पैसे कमा सकते हैं।

Flipkart Se Paise Kaise Kamaye?

चलिए अब फ्लिपकार्ट से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानते हैं, जिसके लिए मैं आपको कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में बताने वाला हूँ, जिससे आप बहुत आसानी से फ्लिपकार्ट से पैसा कमा सकते हैं। ये जितने भी तरीके हैं, इन सभी को मोबाइल से ही कर सकते हैं और फ्लिपकार्ट से पैसे कमा सकते हैं।

Flipkart से पैसे कमाने के तरीकेकैसे करें?पैसा कैसे मिलेगा?
Affiliate MarketingFlipkart का एफिलिएट प्रोग्राम ज्वाइन करें।जब आप Flipkart के प्रोडक्ट अपने एफिलिएट लिंक द्वारा बेचेंगे तो आपको कुछ पैसा कमीशन मिलेगा।
Products SellingSeller.flipkart.com पर अकाउंट बनना होगा।अपना कोई प्रोडक्ट बेचकर पैसा कमा सकते हैं।
Shopsy ResellingShopsy के Reselling प्रोग्राम ज्वाइन करें।Flipkart के किसी भी प्रोडक्ट पर मार्जिन जोड़कर बेचना होगा जिसका पैसा आपको मिलेगा।
Delivery Boy JobDelivery Boy की नौकरी करें।जब कस्टमर को पार्सल डिलीवर करेंगे तो आपको पैसे मिलेंगे।
Flipkart JobFlipkart में नौकरी करें।जब Flipkart में नौकरी करेंगे तो महीने की तनखाय मिलेगी।
Refer & EarnFlipkart के रेफरल प्रोग्राम ज्वाइन करें।फ्लिपकार्ट का रेफरल लिंक अपने दोस्तों को शेयर करें फिर रेफरल लिंक से आपका दोस्तों रजिस्टर करेगा तो आपको पैसा मिलेगा।
Super CoinFlipkart में रजिस्टर करें।Flipkart में Quiz गेम खेलने पर आपको कॉइन मिलते हैं जिससे आप शॉपिंग कर सकते हैं।
ShoppingFlipkart से शॉपिंग करें।Flipkart से शॉपिंग करने पर आपको कुछ पैसे कैशबैक के रूप में मिलते हैं।

#1 – Affiliate Marketing करके Flipkart से पैसे कमाएं

फ्लिपकार्ट से पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका Affiliate Marketing है, जिसमें आपको Flipkart के Affiliate Program को ज्वाइन करना होता है। फिर उसके बाद आप किसी भी प्रोडक्ट का Affiliate Link Generate कर सकते हैं।

फिर जब उस एफिलिएट लिंक को शेयर करते हैं, अगर कोई व्यक्ति उस एफिलिएट लिंक से उस प्रोडक्ट को खरीदता है, तो आपको पैसे कमीशन मिलता है।

सभी प्रोडक्ट के लिए अलग-अलग कमीशन मिलता है। कुछ ऐसे प्रोडक्ट होते हैं, जिनमें बहुत ज्यादा कमीशन मिलता है, लेकिन कुछ ऐसे प्रोडक्ट होते हैं, जिनमें बहुत कम कमीशन मिलता है। लेकिन इसके लिए आपकी Following होनी चाहिए।

क्योंकि जब आपके Followers रहेंगे और उनको आप Affiliate Link शेयर करेंगे, तो वो लोग उस प्रोडक्ट को खरीदेंगे। फ्लिपकार्ट एफिलिएट प्रोडक्ट प्रमोट करने के लिए आप इन प्लेटफॉर्म का सहारा ले सकते हैं।

  • Blog / Website
  • Facebook
  • Youtube
  • Instagram
  • Telegram
  • Whatsapp
  • Linkedin

अगर इन जगहों पर आपकी अच्छी Following है, तो आप बहुत आसानी से फ्लिपकार्ट में एफिलिएट मार्केटिंग करके पैसे कमा सकते हैं। Flipkart Affiliate Program Join करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप affiliate.flipkart.com इस वेबसाइट पर जाइए।
  • अब इसमें आपको Join Now For Free का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसमें अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल, नाम आदि को डालना होगा।
  • अब आपसे जिस भी प्लेटफॉर्म के जरिए एफिलिएट प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं, उसके बारे में पूछा जाएगा। उसकी सभी जानकारी दें।
  • अब आपको Join Waiting List का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। फिर आपका अकाउंट Review के लिए भेज दिया जाएगा।
  • जब आपका Affiliate Account Approve हो जाएगा, तो आपको उसका Dashboard मिलेगा, जहाँ से आप किसी भी प्रोडक्ट का Affiliate Link निकाल सकते हैं।

फ्लिपकार्ट अपने किस प्रोडक्ट पर कितना कमीशन देता है, ये जानने के लिए आप Flipkart Affiliate Program इस पेज को विजिट कर सकते हैं, जिसमे जिसमे Flipkart ने खुद बताया है कि किस प्रोडक्ट पर कितना कमीशन मिलता है?

#2 – Product Selling से Flipkart में कमाएं

जैसा कि मैं आपको पहले ही बता चुका हूँ, फ्लिपकार्ट में आप प्रोडक्ट बेच भी सकते हैं। तो इसमें आप प्रोडक्ट बेचकर भी पैसे कमा सकते हैं। अगर आप कोई प्रोडक्ट बनाते हैं, जिसे आप फ्लिपकार्ट पर बेचना चाहते हैं, तो उसे आप फ्लिपकार्ट में लिस्ट करें, जिससे फ्लिपकार्ट के माध्यम से लोग आपके प्रोडक्ट को खरीदेंगे। इसमें प्रोडक्ट आपको Deliver करने की जरूरत नहीं होती है।

फ्लिपकार्ट कंपनी खुद ही प्रोडक्ट को ग्राहक तक पहुँचाती है। आपको बस प्रोडक्ट बनाना होता है और उसे फ्लिपकार्ट पर लिस्ट करना होता है। लेकिन इसके लिए आपको Flipkart Seller Join करना होता है, जिसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप seller.flipkart.com वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब इसमें आपको Start Selling का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब इसमें आपको अकाउंट बनाना होगा, जिसमें आप Email, Name, Mobile No, GSTIN Number डालना होगा।
  • फिर आपका Flipkart Seller Account बन जाएगा, जहाँ से आप अपने किसी भी प्रोडक्ट को फ्लिपकार्ट में लिस्ट कर सकते हैं और उसे बेच सकते हैं।

अब 2026 में Flipkart sellers के लिए अच्छी खबर है अगर आपके प्रोडक्ट की कीमत ₹1000 से कम है, तो उस पर कोई कमीशन नहीं लगेगा। साथ ही, रिटर्न फीस भी ₹35 कम कर दी गई है, जिससे आपका बिजनेस कॉस्ट 30% तक घट सकता है। 

अगर आप छोटे स्केल पर शुरू कर रहे हैं, तो Low Price प्रोडक्ट्स चुनें और इस अपडेट का फायदा उठाएं। ज्यादा डिटेल्स के लिए seller.flipkart.com/fees-and-commission चेक करें।

#3 – Shopsy Reselling से Flipkart में पैसे कमाएं

फ्लिपकार्ट द्वारा Shopsy भी बनाया गया है, जिसमें आप Reselling करके पैसे कमा सकते हैं। Shopsy में Reselling करने के लिए इसमें Sign Up करना होता है, फिर उसके बाद आपका अकाउंट बन जाता है।

जिसमें आप किसी भी प्रोडक्ट पर अपने अनुसार Margin Add करके उसे बेचना होता है। फिर जब कोई व्यक्ति उस प्रोडक्ट को खरीदता है, तो जितना भी Margin आप Add करते हैं, उतना आपका प्रॉफिट होता है। जैसे अगर किसी प्रोडक्ट की कीमत 100 रुपये है, उसमें 50 रुपये मार्जिन रखकर 150 में बेचते हैं, तो 50 रुपये आपका प्रॉफिट होता है। Shopsy में Reselling करके पैसे कमाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप Shopsy App को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करें।
  • इसमें आप अपना अकाउंट बनायें, जिसके लिए आपको मोबाइल नंबर, नाम और ईमेल सभी जानकारी देनी होगी।
  • फिर आपको एक Category चुननी होगी, जिस प्रोडक्ट को आप बेचना चाहते हैं, उस केटेगरी को चुनें।
  • फिर आपको प्रोडक्ट बेचने पर कितना कमीशन मिलेगा, वो सभी आपको दिखेगा। तो उसमें आप किसी भी प्रोडक्ट को चुन सकते हैं।
  • अब उस प्रोडक्ट को आप ब्लॉग, वेबसाइट या सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दोस्तों को शेयर करें। फिर जब कोई व्यक्ति उस प्रोडक्ट को खरीदेगा, तो आपको पैसे मिलेंगे।
  • प्रोडक्ट resale करके पैसे कमाने के साथ-साथ आप इसमें Refer & Earn के जरिए भी पैसे कमा सकते हैं।

2026 में Shopsy में एक बड़ा अपडेट आया है अब सभी प्रोडक्ट्स पर 0% कमीशन चार्ज होता है, चाहे प्राइस कितनी भी हो। इससे छोटे sellers को ज्यादा प्रॉफिट मिलता है, क्योंकि पहले कुछ कैटेगरी में फीस लगती थी।

अगर आप रीसेलिंग शुरू कर रहे हैं, तो इस फीचर का फायदा उठाएं और अपने मार्जिन को बढ़ाकर ज्यादा कमाई करें। बस याद रखें, प्रोडक्ट क्वालिटी और कस्टमर सर्विस पर फोकस करें ताकि रिटर्न्स कम हों।

#4 – Flipkart Delivery Boy बनकर पैसे कमाएं

Flipkart के प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुँचाने के लिए Delivery Boy काम करते हैं, जिसके लिए उन्हें पैसे भी मिलते हैं। जितना ज्यादा प्रोडक्ट Deliver करते हैं, उतना ज्यादा पैसे मिलते हैं।

तो आप चाहें तो आप भी Flipkart Delivery Boy बन सकते हैं और प्रोडक्ट डिलीवर करके पैसे कमा सकते हैं। इसमें दूरी के हिसाब से पैसे मिलते हैं। जितना ज्यादा दूर तक आप प्रोडक्ट को Deliver करेंगे, उतना ज्यादा पैसे आपको मिलेंगे।

इसके लिए आपको Flipkart में Delivery Boy बनने के लिए Apply करना होता है। फिर जब आप Select हो जाते हैं, तो Flipkart Office से प्रोडक्ट Customer तक Deliver करके आप पैसे कमा सकते हैं।

2026 में Flipkart ने अपनी ‘Minutes’ डिलीवरी सर्विस शुरू की है, जिसकी आजकल बहुत डिमांड है क्योंकि हर कोई जल्दी डिलीवरी चाहता है। अगर आपके पास अपनी बाइक या स्कूटी है, तो यह आपके लिए कमाई का एक शानदार मौका हो सकता है।

आप सीधे flipkartminutesjobs.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसकी अच्छी बात यह है कि यहाँ जॉइनिंग बोनस भी मिलता है और आपकी पेमेंट हर हफ्ते (Weekly) हो जाती है।

#5 – Flipkart में जॉब करके पैसे कमाएं

Flipkart से पैसे कमाने के लिए आप Flipkart में जॉब भी कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट बहुत बड़ी कंपनी है, जिसमें अनेकों प्रकार के काम होते हैं। तो इसमें आप किसी भी प्रकार की जॉब करके भी पैसे कमा सकते हैं।

इसके लिए आप https://www.flipkartcareers.com/#!/joblist इस वेबसाइट पर जाएँ और जिस प्रकार की जॉब आपको चाहिए, उसे सेलेक्ट करें। उसके लिए सभी Documents अपलोड करें।

फिर फ्लिपकार्ट द्वारा आपकी जानकारी चेक की जाएगी। अगर आप उसके Eligible होंगे, तो आपको सेलेक्ट किया जाएगा। फिर जॉब करके आप फ्लिपकार्ट से पैसे कमा सकते हैं।

  • Technology and Engineering
  • Product Management
  • Operations and Supply Chain
  • Business Development and Sales
  • Data and Analytics

ये सभी प्रकार की जॉब आपको मिलती हैं। जिस भी प्रकार की जॉब आप करना चाहते हैं, उसके लिए आप अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अलग-अलग जॉब के लिए Requirements भी होते हैं, जिन्हें आपको पूरा करना होता है।

इनमे से किसी भी job को आप करते हैं तो ₹25 से ₹30 हजार हर महीना कमा सकते हैं।

#6 – Refer करके Flipkart से पैसे कमाएं

अगर आप ऑनलाइन पैसे कमाने में रुचि रखते हैं, तो आप Refer करके पैसे कमाने के बारे में जरूर जानते होंगे। इसमें आपको अपना Referral Link शेयर करना होता है। फिर जब उस लिंक से कोई व्यक्ति Flipkart App को डाउनलोड करता है, तो आपको पैसे मिलते हैं। इसके लिए पहले आप Flipkart App को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करें और उसमें अकाउंट बनायें।

फिर My Account वाले सेक्शन में जाएँ, जहाँ आपको Refer करके पैसे कमाने का ऑप्शन मिलेगा। अगर आप अपना रेफेर लिंक किसी को शेयर करते हैं और कोई आपके रेफेर लिंक से Flipkart App को डाउनलोड करता है, तो आपको पैसे मिलते हैं।

2026 में Refer & Earn में अपडेट आया है – अब हर सक्सेसफुल रेफरल पर ₹100 से ₹200 तक मिल सकते हैं, प्लस SuperCoins। App में चेक करें, क्योंकि ऑफर्स बदलते रहते हैं।

#7 – Flipkart में Super Coin से पैसे कमाएं

फ्लिपकार्ट में Super Coin के जरिए भी आप पैसे कमा सकते हैं, जिसके लिए आपको Quiz खेलना होता है, जिसमें आपसे कुछ आसान सवालों के जवाब देना होता है, जिसके लिए आपको Super Coin मिलते हैं।

किसी भी प्रोडक्ट को खरीदते समय आप उस Super Coin का उपयोग कर सकते हैं, जिससे प्रोडक्ट खरीदते समय आपको कुछ पैसे की छूट मिल जाती है।

#8 – Shopping करके Flipkart से पैसे कमाएं

इसमें shopping करके भी आप पैसे कमा सकते हैं। जब आप Flipkart में ज्यादा Shopping कर लेते हैं, तो आपको Cashback मिलता है, जिसे आप withdraw कर सकते हैं।

या तो किसी दूसरे प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको Flipkart Plus का Membership लेना पड़ता है, जिसके बाद आपको ज्यादा कैशबैक मिलता है।

#9 – Flipkart Seller Affiliate Program कमाई डबल करें?

अगर आप Flipkart पर पहले से सामान बेच रहे हैं (Seller हैं), तो 2026 में कमाई बढ़ाने का एक जबरदस्त तरीका Flipkart Seller Affiliate Program आया है।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपने प्रोडक्ट्स तो बेच ही रहे हैं, साथ ही दूसरों के प्रोडक्ट्स प्रमोट करके एक्स्ट्रा कमीशन भी कमा सकते हैं। मान लीजिए आप मोबाइल कवर बेचते हैं, तो आप साथ में मोबाइल फ़ोन या चार्जर के एफिलिएट लिंक भी शेयर कर सकते हैं। इससे आपकी कमाई डबल हो सकती है।

  • सबसे पहले seller.flipkart.com पर जाकर लॉगिन करें।
  • वहां आपको Affiliate का ऑप्शन दिखेगा, उसे बस एक्टिवेट कर लें।

यह छोटे बिजनेस चलाने वालों के लिए बहुत बढ़िया है क्योंकि इसमें आपका एक पैसा भी एक्स्ट्रा खर्च नहीं होता, लेकिन आपकी इनकम काफी बढ़ जाती है।

Flipkart से पैसे कमाने के लिए जरूरी Tips

अब तो आपने Flipkart Se Paise Kaise Kamaye जाते हैं इसके बारे में जान लिया है तो चलिए अब मैं आपको फ्लिपकार्ट से पैसा कमाने के लिए कुछ Tips शेयर करता हूँ, जिसको फॉलो करके आप Flipkart से अच्छी कमाई कर सकते हैं।

  • Affiliate Program Join करें: Flipkart का Affiliate Program आपको हर Sale पर कमीशन देता है। बस अपने Link से Product शेयर करें और जब कोई उस प्रोडक्ट को खरीदे तो आपको पैसा मिले।
  • Product Review या Blog लिखें: अगर आपको लिखना पसंद है, तो Flipkart के Products पर Review या Blog लिखकर लोगों को Guide करें। इससे आपको Traffic और Income दोनों मिलेंगे।
  • Social Media से Promote करें: Instagram, YouTube या Telegram Channel पर Product के Link शेयर करें। जितने ज़्यादा लोग खरीदेंगे, उतनी ज़्यादा कमाई होगी।
  • Seller बनकर Products बेचें: अगर आपका कोई छोटा Business है तो आप Flipkart पर Seller बनकर अपने Product बेच सकते हैं। यह कमाई का सबसे पक्का तरीका है।

Flipkart से पैसे कमाना मुश्किल नहीं है, बस आपको सही तरीका अपनाना है। लगातार मेहनत और ईमानदारी से काम करें, तो Online Income बढ़ाना आसान हो जाएगा।

Flipkart Affiliate Marketing में कितना कमीशन मिलता है?

2026 में Flipkart Affiliate Program में कमीशन रेट्स में कुछ बदलाव आए हैं, जो कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग हैं। ये रेट्स Flipkart की ऑफिशियल वेबसाइट से लिए गए हैं और समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं। अगर आप ज्यादा कमाई करना चाहते हैं, तो हाई-कमीशन कैटेगरी जैसे Toys या Books पर फोकस करें। नीचे दी गई टेबल में लेटेस्ट रेट्स देखें:

Products CategoryCommissions
Books6-12%
eBooks6-12%
MobilesUp to 5%
ComputersUp to 6%
Toys6-20%
CamerasUp to 4%
अन्य कैटेगरी (जैसे Fashion, Home)2-10% (कैटेगरी के आधार पर)

नोट: सटीक रेट्स के लिए affiliate.flipkart.com पर चेक करें, क्योंकि ये बदल सकते हैं।

Flipkart में नौकरी कैसे करें?

Flipkart में पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में तो आपने जान लिया। तो चलिए अब Flipkart में नौकरी कैसे करें, इसके बारे में जान लेते हैं। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप Flipkart Career वेबसाइट पर जाएँ।
  • फिर इसमें आपको अनेकों प्रकार की जॉब दिखाई देंगी। तो जिस जॉब को आप करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें।
  • फिर जॉब के लिए सभी Documents अपलोड करें और Resume भी बनायें।
  • फिर उसके बाद आपको Flipkart द्वारा आपकी जानकारी चेक की जाएगी। अगर आपका Selection होता है, तो आप पैसे कमा सकते हैं।

इन्हे भी पढें –

FAQs – Flipkart से पैसे कैसे कमाएं?

Q1. घर बैठे फ्लिपकार्ट से पैसे कैसे कमाएं?

Ans👉घर बैठे फ्लिपकार्ट से पैसे कमाने के लिए आप एफिलिएट मार्केटिंग करें या अपना प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट पर बेचें, जिससे आप घर बैठे ही पैसे कमा सकते हैं।

Q2. क्या मैं फ्लिपकार्ट से पैसे कमा सकता हूं?

Ans👉जी हाँ, आप फ्लिपकार्ट से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए मैं आपको फ्लिपकार्ट से पैसे कमाने के कुछ तरीकों के बारे में बताता हूँ, जिससे आप फ्लिपकार्ट से पैसे कमा सकते हैं।

Q3. क्या फ्लिपकार्ट एफिलिएट प्रोग्राम फ्री है और इसे कैसे ज्वाइन करें?

Ans👉 जी हाँ, फ्लिपकार्ट का एफिलिएट प्रोग्राम पूरी तरह फ्री है। इसके लिए आपको Flipkart Affiliate पोर्टल पर जाकर रजिस्टर करना होगा। एक बार अकाउंट बन जाने के बाद, आप फ्लिपकार्ट के प्रोडक्ट्स के लिंक अपने WhatsApp, Telegram या YouTube पर शेयर कर सकते हैं। जब भी कोई आपके एफिलिएट लिंक से कुछ खरीदेगा, तो आपको सीधा Commission मिल जाएगा। यह 2026 में बिना इन्वेस्टमेंट के कमाई का सबसे बेहतरीन तरीका है।

Q4. फ्लिपकार्ट सेलर बनकर महीने में कितना कमाया जा सकता है?

Ans👉 इसकी कोई फिक्स लिमिट नहीं है, यह पूरी तरह आपके प्रोडक्ट की डिमांड और सेल पर निर्भर करता है। अगर आप सही Trending Products चुनते हैं और उन्हें अच्छी क्वालिटी में बेचते हैं, तो आप महीने के ₹50,000 से लेकर लाखों रुपये तक कमा सकते हैं। फ्लिपकार्ट आपको करोड़ों ग्राहकों तक पहुँच देता है, जिससे आपका बिजनेस बहुत तेजी से ‘Scale’ हो सकता है और आपकी कमाई बढ़ती जाती है।

निष्कर्ष – Flipkart Se Paise Kaise Kamaye?

तो दोस्तों, आपको Flipkart Se Paise Kaise Kamaye, इसके बारे में जानकर आपको कैसा लगा? इसमें मैं Flipkart से पैसे कमाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहा हूँ।

जिससे आप बहुत आसानी से फ्लिपकार्ट से पैसा कमा सकते हैं। अगर आपको कुछ नया सीखने को मिला हो, तो इसे आप अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment