₹40,000 से ₹50,000 हर महीने, Amazon Se Paise Kaise Kamaye? – 11 Proven तरीकों से

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, आपने Amazon का नाम जरूर सुना होगा, जिसमें लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Amazon Se Paise Kaise Kamaye जा सकते हैं? जी हाँ, आपने सही पढ़ा है, Amazon से पैसे भी कमाए जा सकते हैं।

Jungescout के How Much Amazon Seller Make लेख के अनुसार कुछ लोग Amazon से लाखों रुपये कमाते हैं, लेकिन सभी लोगों को इसके बारे में नहीं पता होता है। तो अगर आपको नहीं पता है, तो परेशान न हों।

आज आप इस पोस्ट के माध्यम से 2026 में Amazon से पैसा कमाना सीख जाएंगे, जिसमें मैं अमेज़न से पैसे कमाने के आसान तरीकों के बारे में बता रहा हूँ, तो चलिए अब बिना देर किए इस पोस्ट को शुरू करते हैं और अमेज़न से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानते हैं। 

Table of Contents

Amazon क्या है?

Amazon एक Shopping Marketplace है जहाँ आप ऑनलाइन कोई भी सामान खरीद और बेच सकते हैं। Amazon की शुरुआत 5 जुलाई को जेफ़ बेजोस द्वारा की गई थी। जल्दी ही Amazon में UPI Facility जोड़ी गई है।

जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन पैसे का लेन-देन कर सकते हैं और मोबाइल रिचार्ज भी कर सकते हैं। अगर आप Amazon से मोबाइल रिचार्ज करते हैं, तो आपको कुछ Cashback भी मिलता है।

Amazon का इस्तेमाल करने के लिए प्ले स्टोर से आप Amazon App को इंस्टॉल कर सकते हैं, जिसमें आपको Amazon की सभी सुविधाएँ मिलती हैं।

आज के समय में Amazon दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, जिसकी मार्केट कैपिटलाइजेशन जनवरी 2026 तक लगभग 2.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। यह कंपनी ई-कॉमर्स, क्लाउड कंप्यूटिंग (AWS) और स्ट्रीमिंग सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में लीडर है।

Amazon Mini TV भी है, जिसमें आपको प्रीमियम कंटेंट देखने को मिलते हैं, साथ ही Amazon Prime Video जैसी सर्विसेज से मनोरंजन का विकल्प बढ़ गया है।

Amazon Se Paise Kaise Kamaye? – Updated 11 Ways

Amazon से पैसे कमाने के लिए मैं आपको कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिससे आप बहुत आसानी से Amazon से पैसे कमा सकते हैं। इसमें कुछ ऐसे भी तरीके हैं, जिसके लिए आपको कुछ पैसे भी निवेश करने पड़ सकते हैं।

और कुछ ऐसे भी तरीके हैं, जिससे आप बिना पैसे निवेश किए ही पैसे कमा सकते हैं। तो चलिए अब अमेज़न से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

#1 – Amazon Affiliate Program से पैसे कमाएं

Amazon से पैसे कमाने के लिए Affiliate Program बहुत अच्छा तरीका है, जिसमें आपको Amazon Affiliate Program Join करना होता है। फिर जब आपका Affiliate Program Approve हो जाता है, तो आपको उसका Dashboard मिलता है, जहाँ से आप Amazon के किसी भी प्रोडक्ट का Affiliate Create कर सकते हैं।

फिर जब कोई उस Affiliate Link से प्रोडक्ट को खरीदता है, तो आपको उसका कमीशन मिलता है। सभी प्रोडक्ट के लिए अलग-अलग कमीशन मिलता है। Amazon Affiliate Program से पैसे कमाने के लिए आप इन प्रोसेस को देखें।

  • सबसे पहले आप https://affiliate-program.amazon.in/ वेबसाइट पर जाएँ।
  • फिर आपको Affiliate Program Join करने के लिए Join Now का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपसे कुछ जानकारी जैसे Name, Address, Mobile No, Social Media Account आदि सभी को भरें, जिसके बाद आपका Affiliate Account बन जाएगा।
  • अब जितने भी प्रोडक्ट होंगे, वो सब आपको दिखाई देंगे। तो जिस भी प्रोडक्ट को आप Promote करना चाहते हैं, उसको affiliate link बनायें।
  • अब उस प्रोडक्ट को आप अपने सोशल मीडिया या ब्लॉग वेबसाइट पर प्रमोट करें, जहाँ से लोग उस प्रोडक्ट को खरीदेंगे और आपको Affiliate Commission मिलेगा।
  • ध्यान रहे कि Affiliate Marketing से पैसा कमाने के लिए आपके Audience बनी होनी चाहिए, तभी आप Affiliate Products Sale कर पाएंगे।

अगर आपके social media account पर Followers अच्छे हैं तो ₹40,000 से ₹50,000 Affiliate Marketing करके पैसे कमा सकते हैं।

#2 – अपना Product बेचकर Amazon से पैसे कमाएं

Amazon में जितने भी प्रोडक्ट बिकते हैं, वो सभी प्रोडक्ट Amazon खुद नहीं बनाता है, बल्कि अलग-अलग कंपनी अपने प्रोडक्ट को बनाती हैं, जिसको Amazon का Seller Account बनाकर अपने प्रोडक्ट को वहाँ बेचते हैं। प्रोडक्ट का जितना भी प्राइस होता है, उसमें से कुछ पैसे Amazon अपने रख लेता है और पूरा पैसे कंपनी को देता है।

तो इस प्रकार से आप भी अपना प्रोडक्ट Amazon पर बेचकर पैसे कमा सकते हैं, जिसके लिए Amazon Seller Account बनाना होता है। फिर अपने प्रोडक्ट को लिस्ट करना होता है, तब आपके प्रोडक्ट अमेज़न यूजर को दिखते हैं।

जहाँ से लोग आपके प्रोडक्ट को खरीदते हैं और आपकी कमाई होती है। Amazon पर अपना प्रोडक्ट बेचकर पैसे कमाने के लिए आप इस स्टेप को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप कोई अच्छा सा प्रोडक्ट बनायें, जिसको लोगों को जरूरत हो ताकि लोग आपके प्रोडक्ट को खरीदें।
  • अब इसके बाद https://sell.amazon.in/hi वेबसाइट पर जाएँ और अपना Amazon Seller Account बनायें।
  • जब आप इसमें अपना अकाउंट बना लेंगे, तो आपको प्रोडक्ट लिस्ट करने का ऑप्शन दिखाई देगा। वहाँ से आप अपने प्रोडक्ट को लिस्ट करें।
  • फिर अब अपने प्रोडक्ट को Social Media पर प्रमोट करें, जहाँ से लोग आपके प्रोडक्ट के बारे में जानेंगे। अगर उनको आपके प्रोडक्ट की जरूरत होगी, तो वो उसे खरीदेंगे।
  • जब कोई यूजर आपके प्रोडक्ट को खरीदेगा और वह प्रोडक्ट यूजर के पास Deliver हो जाएगा, तो पैसे आपके Account में Add कर दिए जाते हैं।

#3 – Amazon Bazaar से Reselling करके Amazon से पैसे कमाएं

Amazon Bazaar Amazon का नया लो-प्राइस प्रोडक्ट्स प्लेटफॉर्म है, जो 2024 में लॉन्च हुआ और 2026 में पॉपुलर हो रहा है। यहां आप रिसेलिंग करके आसानी से कमाई कर सकते हैं, जहां प्रोडक्ट्स की कीमत 600 रुपये से कम होती है। Reselling में आप प्रोडक्ट में अपना मार्जिन ऐड करके बेचते हैं, और डिलीवरी Amazon हैंडल करता है।

जैसे अगर कोई प्रोडक्ट 200 रुपये का है, तो आप 50 रुपये मार्जिन ऐड करके 250 में बेचें, तो 50 रुपये आपका प्रॉफिट। Amazon Bazaar पर रिसेलिंग के लिए इन स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले Amazon Seller Central में रजिस्टर करें और Bazaar सेक्शन चुनें।
  • लो-प्राइस कैटेगरी में प्रोडक्ट्स सर्च करें और मार्जिन ऐड करके लिस्ट करें।
  • सोशल मीडिया या व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर शेयर करें, जहां से कस्टमर्स खरीदेंगे।
  • ऑर्डर आने पर Amazon शिपिंग और पेमेंट हैंडल करेगा, और आपका मार्जिन आपके अकाउंट में आएगा।

#4 – Amazon Products Office खोलकर पैसे कमाएं

Amazon प्रोडक्ट को अपने कस्टमर तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग जगह Product Office खोले हैं। जब उस जगह के आस-पास कोई प्रोडक्ट खरीदता है, तो वह प्रोडक्ट पहले नजदीकी ऑफिस पर जाता है।

फिर वह प्रोडक्ट कस्टमर तक Deliver किया जाता है। तो आप भी अपना Office खोल सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको करीब चार से पांच लाख रुपये तक निवेश करने पड़ते हैं।

और साथ में जमीन भी आपकी ही होनी चाहिए। तब आपको Amazon का फ्रेंचाइजी मिलेगा और ऑफिस खोल सकते हैं। अमेज़न की फ्रेंचाइजी लेने के लिए https://logistics.amazon.in इस वेबसाइट पर जाएँ और फ्रेंचाइजी के लिए Apply करें।

#5 – Amazon Customer Care बनकर पैसे कमाएं

जिस प्रकार से अगर आपके सिम में कोई भी प्रकार की प्रॉब्लम आती है, तो आप उसके कस्टमर केयर से बात करके अपनी प्रॉब्लम को Solve करते हैं। उसी प्रकार से Amazon का भी Customer Care नंबर होता है।

जिससे अगर अमेज़न यूजर को कोई परेशानी होती है, तो वह कस्टमर केयर से बात करते हैं। हर समय Customer Care के लिए Vacancy निकलती रहती है।

अगर आप चाहें, तो Amazon Customer Care के लिए Apply करें, जिसमें आपको Amazon के यूजर से बात करके उनकी परेशानी दूर करनी होती है, जिसके लिए Salary मिलती है।

#6 – Amazon Pay से पैसे कमाएं

जल्दी ही Amazon द्वारा UPI Add किया गया है, जिसे Amazon Pay कहते हैं। इससे आप किसी को ऑनलाइन पैसे लेन-देन कर सकते हैं और अपना मोबाइल रिचार्ज भी कर सकते हैं।

जब आप इससे किसी भी प्रकार का Transaction करते हैं, तो आपको Cashback मिलता है, जो आपके वॉलेट में जुड़ जाते हैं, जिससे आप Shopping कर सकते हैं।

#7 – Amazon Delivery Boy बनकर पैसे कमाएं

Amazon के प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुँचाने का काम Delivery Boy करते हैं, जिससे उन्हें दूरी के हिसाब से पैसे मिलते हैं। अगर आप अमेज़न से पैसा कमाना चाहते हैं, तो Delivery Boy बन सकते हैं।

जिसके लिए आपके पास एक बाइक होनी चाहिए, क्योंकि बाइक से प्रोडक्ट को कस्टमर तक डिलीवर करना होता है, जिसके लिए आपको पैसे मिलते हैं।

#8 – Cashkaro App से जुड़कर पैसे कमाएं

Cashkaro एक ऑनलाइन पैसे कमाने वाला App है, जिसमें बहुत सी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट जुड़ी हैं और उसमें Amazon भी है। अगर आप डायरेक्ट अमेज़न से कोई प्रोडक्ट खरीदते हैं, तो आपको कोई भी पैसा नहीं मिलता है।

अगर आप Cashkaro App के माध्यम से Amazon के किसी भी प्रोडक्ट को खरीदते हैं, तो आपको उसका कुछ Cashback मिलता है, जो आपके वॉलेट में जोड़ दिए जाते हैं।

इसके लिए पहले आप Cashkaro App को अपने फोन में इंस्टॉल करें, फिर उसमें Sign Up करके अकाउंट बनायें। फिर जब आपको कोई प्रोडक्ट खरीदना हो, तो Cashkaro ऐप में Amazon का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

जिसके बाद आप Amazon में रेडिरेक्ट हो जाएंगे और जिस भी प्रोडक्ट को खरीदना हो, उसे खरीदें। फिर उसका Cashback आपके Cashkaro के वॉलेट में जोड़ दिए जाएंगे।

#9 – Amazon Merch से पैसे कमाएं

अगर आपको Design करने में अच्छा लगता है और आप Shirt, T-shirt, Shoes आदि किसी भी पर भी डिज़ाइन कर लेते हैं, तो Amazon Merch की मदद से आप पैसे कमा सकते हैं।

जिसके लिए आपको Amazon Merch में अकाउंट बनाना है और डिज़ाइन को अपलोड करना है। इसके लिए आपको किसी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं होती है।

#10 – Amazon में नौकरी करके पैसे कमाएं

आपको तो पता ही होगा कि Amazon बहुत बड़ी कंपनी है, जिसमें बहुत से कर्मचारी काम करते हैं, जो कि अलग-अलग पोस्ट पर काम कर रहे होते हैं। उनके पद के अनुसार पैसे मिलते हैं।

तो आप चाहें, तो Amazon में कोई नौकरी कर सकते हैं और Amazon से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप https://www.amazon.jobs/ इस वेबसाइट पर जाएँ।

और जिस प्रकार की जॉब आपको चाहिए, उसके लिए Apply करें और अपने सभी Documents Upload करें। फिर आपको Amazon में जॉब मिलेगी और आप अमेज़न से पैसा कमा पाएंगे।

#11 – Amazon Influencer Program से पैसे कमाएं

अगर आपके पास इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर अच्छे फॉलोअर्स हैं, तो आप Amazon Influencer Program से जुड़कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। यहाँ आप सामान के वीडियो बनाकर अच्छा Commission कमाते हैं, जो 2026 में बहुत बढ़ रहा है।

जुड़ने के लिए Amazon की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करें। मंजूरी मिलने के बाद अपना एक छोटा स्टोर तैयार करें और उसमें अच्छे सामान जोड़ें। जब लोग आपका वीडियो देखकर सामान खरीदेंगे, तो आपको पैसे मिलेंगे।

अच्छी कमाई के लिए सामान को खोलकर दिखाने वाले वीडियो बनाएं क्योंकि लोग इन्हें ज्यादा पसंद करते हैं। इससे आपके सामान ज्यादा बिकेंगे और आप हर दिन घर बैठे काफी अच्छे पैसे कमाना शुरू कर देंगे।

इन्हे भी पढें –

Amazon की विशेषताएं!

तो दोस्तों, आपने Amazon से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जान चुका है। तो चलिए अब Amazon की कुछ विशेषताओं के बारे में जान लेते हैं। नीचे इस प्रकार हैं…

  • Amazon में आप पहनने से लेकर खाने तक सभी प्रकार का सामान खरीद सकते हैं।
  • अगर Amazon में आप किसी भी ऑर्डर को कैंसल करते हैं, तो उसका रिफंड आपको 24 घंटे के अंदर मिल जाता है।
  • Amazon से आप बहुत से तरीकों से पैसे कमा सकते हैं, जिसके बारे में इस पोस्ट में पूरा विस्तार से बताया गया है।
  • इसमें कस्टमर सर्विस भी मिलती है, जिससे अगर आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है, तो कस्टमर केयर से बात करके उसे ठीक करा सकते हैं।
  • अगर आपको कोई प्रोडक्ट पसंद नहीं आता है, तो उसे आप एक हफ्ते के अंदर वापस भी कर सकते हैं।

Amazon से सामान कैसे खरीदें?

Amazon से कोई भी सामान खरीदने के लिए पहले Amazon App को डाउनलोड करके उसमे रजिस्टर करना होता है उसके बाद आप Amazon से कोई भी सामान खरीद सकते हैं। जिसके लिए आप इन स्टेप को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले आप अपने गूगल प्ले स्टोर से Amazon को डाउनलोड करें और उसमे रजिस्टर करें। 
  • अब जो भी सामान आप खरीदना चाहते हैं उसको सर्च करें उसके बाद वो सामान आपको दिख जाएगी उस पर क्लिक करें। 
  • अब आपको Buy बटन दिखेगा उस पर क्लिक करें जिसके बाद आप से पूछा जायेगा की आप पेमेंट किस प्रकार से करना चाहते हैं। 
  • अगर आप UPI से करना चाहते हैं Google Pay या Paytm के माध्यम से कर सकते हैं या Cash On Delivery ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं। 
  • अब 2 से 3 दिन में सामान आपके घर आ जाएगी।

Amazon से पैसे कमाने के लिए Advanced Tips

इस लेख को यहाँ तक पढ़ने के बाद आपने Amazon से पैसा कमाना सिख लिया है, तो चलिए अब मैं आपको Amazon से पैसा कमाने के लिए कुछ बेहतरीन Tips बताता हूँ, जिसको फॉलो करके आप Amazon से कमाई बढ़ा सकते हैं।

  • Product Niche सही चुनें – हर चीज़ पर काम करने के बजाय किसी एक खास Category पर ध्यान दें। जैसे – Fashion, Home Decor या Gadgets। इससे आपका Target Audience तय रहेगा और Conversion बढ़ेगा।
  • SEO Optimization करें – अपने Product Listing में सही Keywords का उपयोग करें। Title, Description और Tags में ऐसे शब्द डालें जिन्हें लोग सच में खोजते हैं। इससे आपका Product Search में ऊपर दिखेगा।
  • Affiliate Marketing Strategy बनाएं – अगर आप Amazon Affiliate Program चला रहे हैं तो सिर्फ Link शेयर न करें, बल्कि उसके साथ Honest Review या Blog लिखें। इससे Users आप पर भरोसा करेंगे।
  • Video Content बनाएं – Amazon Influencer बनकर Short Videos या Product Reviews डालें। ये तरीका आजकल सबसे तेज़ Growth देता है क्योंकि लोग देखने पर ज्यादा भरोसा करते हैं।
  • AI टूल्स का इस्तेमाल करें – 2026 में AI से प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन, कीवर्ड रिसर्च और कंटेंट क्रिएशन आसान हो गया है। जैसे ChatGPT से रिव्यूज लिखें या Jungle Scout जैसे टूल्स से ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स ढूंढें। साथ ही, Amazon FBA फीस 2026 में औसतन $0.08 प्रति यूनिट बढ़ गई है, तो कोस्ट कैलकुलेट करके प्राइसिंग सेट करें।

इन सभी Tips को धीरे-धीरे अपनाकर आप Amazon से अपनी Online Income को कई गुना बढ़ा सकते हैं। सफलता के लिए धैर्य, लगातार काम और सही Strategy बहुत जरूरी होती है।

Amazon Affiliate Marketing में प्रत्येक प्रोडक्ट पर कितना कमीशन मिलता है?

Amazon से पैसा कमाना तो आपने सिख लिया तो चलिए अब अमेज़न के प्रोडक्ट बेचने पर कितना एफिलिएट कमीशन मिलता है इसके बारे में जानते हैं जो निचे इस प्रकार हैं।

Product CategoryCommission
Amazon Haul7.00%
लक्जरी ब्यूटी और Amazon Explore10.00%
डिजिटल म्यूजिक और वीडियो5.00%
किताबें, किचन और गाड़ी का सामान4.50%
कपड़े, घड़ियाँ, जूते और Amazon डिवाइसेज (Kindle, Echo)4.00%
खिलौने, फर्नीचर, घर का सामान और ब्यूटी प्रोडक्ट्स3.00%
PC और कंप्यूटर का सामान2.50%
टेलीविज़न और वीडियो गेम्स2.00%
किराना (Grocery) और पर्सनल केयर1.00%
गिफ्ट कार्ड्स और रेस्टोरेंट का खाना0.00%

FAQs – Amazon से पैसे कैसे कमाएं?

Q1. बिना बेचे अमेज़न पर पैसे कैसे कमाएं?

Ans👉बिना बेचे अमेज़न से पैसे कमाने के लिए आप अमेज़न में नौकरी कर सकते हैं, जिसके लिए आपको बेचना नहीं होता है, बल्कि अमेज़न में काम करना होता है, जिसके लिए आपको पैसे मिलते हैं।

Q2. अमेज़न पैसे कैसे कमाता है?

Ans👉Amazon मुख्य रूप से सेलर्स से रेफरल फीस लेकर कमाता है, जो प्रोडक्ट प्राइस का 8-15% होता है। साथ ही, AWS क्लाउड सर्विसेज से 2026 में $172 बिलियन रेवेन्यू प्रोजेक्टेड है, जो कंपनी की मुख्य इनकम सोर्स है।

Q3. क्या बिना इन्वेस्टमेंट के Amazon से पैसा कमाना संभव है?

Ans👉 जी हाँ, बिल्कुल! आप Amazon Influencer Program या Affiliate Program के जरिए बिना एक भी रुपया लगाए कमाई शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको बस अपने सोशल मीडिया या ब्लॉग पर अमेज़न प्रोडक्ट्स को प्रमोट करना होता है। जब भी कोई आपके लिंक से खरीदारी करता है, तो आपको सीधा कमीशन मिलता है। 2026 में वीडियो कंटेंट का क्रेज होने की वजह से इन्फ्लुएंसर्स इसके जरिए महीने के लाखों रुपये कमा रहे हैं।

Q4. Amazon Kindle (KDP) क्या है और इससे लेखक कैसे कमाते हैं?

Ans👉 Amazon KDP एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ आप अपनी खुद की ई-बुक (E-book) लिखकर फ्री में पब्लिश कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी पब्लिशर के पास जाने की जरूरत नहीं है। जब भी कोई आपकी किताब अमेज़न से खरीदेगा या Kindle Unlimited पर पढ़ेगा, तो आपको 70% तक रॉयल्टी मिलती है। अगर आप लिखने के शौकीन हैं, तो यह 2026 में ‘Passive Income’ का एक बहुत ही ताकतवर जरिया है।

निष्कर्ष – Amazon Se Paise Kaise Kamaye?

तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं Amazon से पैसे कमाने के बारे में गहरी रिसर्च करके 2026 Amazon से पैसे कमाने के Updated तरीकों के बारे में बताया हूँ। इसमें से किसी भी तरीके से पैसा कमा सकते हैं। 

और अपने काम को आसान बनाने के लिए Ai Tools का इस्तेमाल जरूर करें अगर आपको अभी भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं। हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे और अगर पको मेरा यह लेख Amazon Se Paise Kaise Kamaye अच्छा लगा तो इसे अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment