Bank Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों, आप लोग बैंक में केवल पैसे का लेन-देन करते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बैंक से पैसे भी कमाए जा सकते हैं? जी हाँ! आपने सही सुना, बैंक से पैसे भी कमाए जा सकते हैं। अगर आपको बैंक से पैसे कैसे कमाएं या बैंक से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में नहीं पता है।
तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज आप इस पोस्ट के माध्यम से बैंक में नौकरी करके, निवेश करके, ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर आदि तरीकों से पैसे कमाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानेंगे। तो चलिए अब बिना देर किए इस पोस्ट को शुरू करते हैं और Bank Se Paise Kaise Kamaye जाते हैं इसके बारे में जानते हैं।
बैंक क्या होती है?
बैंक एक ऐसी संस्था होती है जहाँ लोग अपने पैसे सुरक्षित रखते हैं और जरूरत पड़ने पर निकाल सकते हैं। यह आम लोगों और Business दोनों के लिए बहुत जरूरी होती है क्योंकि बैंक ही पैसों का लेन-देन आसान बनाती है।
बैंक हमारे जमा किए गए पैसे को संभाल कर रखती है और जरूरत पड़ने पर Loan या Credit भी देती है। इसके बदले बैंक हमें कुछ ब्याज (Interest) देती है, जिससे हमारी थोड़ी कमाई भी हो जाती है।
सरल शब्दों में कहें तो बैंक पैसों का घर है जहाँ पैसा रखा भी जाता है और बढ़ाया भी जाता है। आज के समय में हर व्यक्ति के लिए बैंक खाता होना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे पैसा सुरक्षित रहता है और Online Transaction भी आसानी से किया जा सकता है।
बैंक से पैसे कमाने के लिए क्या करना होगा?
बैंक से पैसे कमाने के लिए आपको पहले बैंक के बारे में गहरी जानकारी लेनी होगी क्योंकि बैंक में काम करने की प्रक्रिया के बारे में आपको पता रहेगा तभी आप बैंक से पैसा कमा सकते हैं। हालांकि, बैंक से पैसे कमाने के लिए आपको पढ़ने और लिखने आना चाहिए।
आपको तो पता ही होगा कि बैंक में कंप्यूटर और कागज के माध्यम से काम किया जाता है। ऐसे में अगर आपको बेसिक कंप्यूटर और पढ़ने-लिखने की समझ होगी तो आप बहुत आसानी से बैंक से पैसा कमा सकते हैं।
अगर आप बैंक में नौकरी करके पैसे कमाने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए आप जिस भी पोस्ट पर नौकरी करना चाहते हैं, उसके लिए तैयारी करें फिर नौकरी के लिए आवेदन करें। अगर आप उसके लिए एलिजिबल होंगे, तो आपको नौकरी मिल जाएगी।
2026 में Bank Se Paise Kaise Kamaye?
बैंक से पैसे कमाने के लिए केवल एक तरीका नहीं होता है, बल्कि कई तरीकों से आप बैंक के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। जिसके लिए मैं नीचे बैंक से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहा हूँ। इनमें से जो भी तरीका आपको बेहतर लगता है, उस तरीके से पैसा कमा सकते हैं।
| Bank Se Paise Kamane Ka Tarika | पैसे कैसे मिलेंगे? |
|---|---|
| 1. Affiliate Program से पैसे कमाएं | बैंक के Affiliate Program से जुड़कर Loan, Credit Card, Insurance जैसी सेवाएं बेचें और हर सेल पर कमीशन पाएं। |
| 2. बैंक के शेयर में निवेश करें | बैंक के शेयर खरीदें और जब शेयर का भाव बढ़े तो बेचकर मुनाफा कमाएं। Upstox या Groww से निवेश शुरू करें। |
| 3. बैंक से लोन लेकर कमाई करें | बैंक से Business Loan लेकर नया बिजनेस शुरू करें और उस बिजनेस से मुनाफा कमाएं। |
| 4. लोन रिकवरी का काम करें | बैंक के लिए Loan Recovery Agent बनें और EMI वसूली पर कमीशन कमाएं। |
| 5. बैंक एजेंसी खोलें | BC मॉडल के तहत बैंक एजेंसी लेकर खाता खोलने, जमा-निकासी जैसे कामों से पैसे कमाएं। |
| 6. ATM मशीन लगाकर कमाई करें | बैंक की ATM मशीन अपने स्थान पर लगवाएं और ट्रांजेक्शन व किराए से 20–30 हजार मासिक कमाएं। |
| 7. बैंक में निवेश करें | FD, SIP या Mutual Fund में निवेश करके ब्याज के रूप में नियमित कमाई करें। |
| 8. Cryptocurrency और Digital Banking से कमाई करें | बैंक की डिजिटल सेवाओं या क्रिप्टो टेक्नोलॉजी से जुड़कर नई कमाई के अवसर बनाएं। |
| 9. ग्राहक सेवा केंद्र खोलें | बैंक का CSP खोलकर लोगों के पैसे के लेन-देन से कमीशन कमाएं। |
| 10. बैंक में खाता खोलने का काम करें | बैंक के साथ मिलकर लोगों के खाते खोलें और हर नए अकाउंट पर भुगतान पाएं। |
| 11. बैंक की Marketing करके पैसे कमाएं | नई बैंकों की मार्केटिंग करें और उनके नए ग्राहकों के जुड़ने पर इनकम पाएं। |
| 12. बैंक में वेंडर का काम करें | बैंक की मरम्मत, सफाई, या मेंटेनेंस जैसे वेंडर कार्य करके पैसे कमाएं। |
| 13. बीमा एजेंट बनकर कमाई करें | बैंक द्वारा बेचे जाने वाले Life, Bike, Car Insurance जैसे बीमा बेचकर कमीशन पाएं। |
| 14. लोन दिलाकर बैंक से पैसे कमाएं | बैंक के एफिलिएट लिंक से लोगों को लोन दिलाकर हर लोन पर कमीशन पाएं। |
| 15. बैंक के Referral Program से पैसे कमाएं | बैंक ऐप के Refer & Earn प्रोग्राम से दोस्तों को रेफर करके इनाम या कैशबैक कमाएं। |
| 16. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके पैसे कमाएं | क्रेडिट कार्ड से Shopping, Booking और Online Offers का लाभ लेकर Cashback पाएं। |
| 17. निवेश कराकर बैंक से पैसे कमाएं | दूसरों को बैंक में निवेश कराकर एजेंट कमीशन पाएं, जैसे FD या Mutual Fund पर। |
| 18. बैंक योजना की सलाह देकर पैसे कमाएं | बैंक की योजनाओं (Loan/Investment) की जानकारी लोगों को देकर रेफरल इनकम कमाएं। |
| 19. बैंक बीमा बेचकर पैसे कमाएं | बैंक के बीमा Products बेचें और हर पॉलिसी पर कमीशन पाएं। |
| 20. बैंक में सामान बेचकर पैसे कमाएं | बैंक में रजिस्टर, फॉर्म, स्टेशनरी जैसी चीजें सप्लाई करके नियमित इनकम पाएं। |
#1 – Affiliate Program से जुड़कर Bank से पैसे कमाएं
बैंक से पैसे कमाने के लिए बैंक का Affiliate Program बहुत अच्छा तरीका है। जितने भी बैंक होते हैं, चाहे वो सरकारी हों या फिर प्राइवेट, उनमें Loan, Investment, Credit, Insurance आदि जैसे बहुत से सर्विस बेची जाती हैं।
तो ऐसे में अगर आप बैंक के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़कर अपने एफिलिएट लिंक के माध्यम से उसकी सर्विस को बेचते हैं, तो आपको कुछ कमीशन मिलते हैं।
इसमें सभी बैंक एक प्रकार से कमीशन नहीं देती हैं। कुछ बैंक में ज्यादा कमीशन मिलता है, तो कुछ बैंक में कम कमीशन मिलता है।
किसी भी बैंक के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ने के लिए आप उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। फिर वहां आपको Affiliate Program का ऑप्शन दिखेगा। वहां से आप उस बैंक का एफिलिएट प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।
#2 – बैंक के शेयर में निवेश करके Bank से पैसे कमाएं
बैंक के शेयर में निवेश करके भी पैसा कमा सकते हैं। जिस प्रकार से किसी कंपनी के शेयर में निवेश करके पैसा कमाया जाता है, उसी प्रकार से बैंक के शेयर में भी पैसे निवेश करके आप पैसा कमा सकते हैं। जैसे मान लीजिए, आप किसी बैंक के शेयर को 2000 रुपये में खरीदते हैं।
फिर कुछ दिनों बाद उस शेयर की कीमत बढ़कर 4000 रुपये हो जाती है। तो उस समय आप उस शेयर को बेचते हैं, तो 2000 रुपये आपका फायदा होता है।
इसी प्रकार से किसी भी बैंक के शेयर में पैसा निवेश करके पैसे से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप Upstox, Groww, Mstock, Angel One आदि के माध्यम से Demat Account खोलें।
जिसके बाद आपको बहुत से कंपनी के शेयर दिखाई देंगे। तो जिस भी बैंक के शेयर में पैसा निवेश करना चाहते हैं, उस कंपनी के शेयर सर्च करें और उसमें पैसा निवेश करें। और जब आपके द्वारा खरीदे गए शेयर की कीमत बढ़ जाए, तो उसे बेचकर फायदा कमा सकते हैं।
Note:- किसी भी बैंक के शेयर में पैसा निवेश करने से पहले आप उसके बारे में रिसर्च करें क्योंकि अगर शेयर की कीमत बढ़ने की बजाय कम हो जाती है तो आपका पैसा डूब भी सकता है। रिसर्च करने के बाद जिस भी बैंक के शेयर की कीमत भविष्य में बढ़ने की संभावना हो, उसमें भी पैसा निवेश करें।
#3 – बैंक से लोन लेकर Bank से पैसे कमाएं
बैंक से लोन लेकर भी पैसा कमा सकते हैं। आज के समय में जितनी भी बैंक हैं, वो Personal Loan, Education Loan, Business Loan आदि सभी प्रकार के लोन अपने ग्राहक को देती हैं। तो ऐसे में किसी भी लोन को लेकर अपना कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
और पैसे कमा सकते हैं। जब आपकी कमाई शुरू हो जाए, तो धीरे-धीरे करके लोन का पैसा जमा भी कर सकते हैं। हालांकि लोन के लिए कुछ शर्तें होती हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद ही पैसा मिलता है।
किसी भी बैंक से लोन लेने के लिए आप बैंक की शाखा पर जाकर लोन के लिए बात कर सकते हैं और लोन ले सकते हैं या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
#4 – बैंक लोन रिकवरी करके Bank से पैसे कमाएं
आपने देखा होगा कि गांव में बहुत लोग लोन लेते हैं, फिर उस लोन को चुकाने के लिए कुछ पैसे Weekly या Monthly जमा करते हैं। जिसके लिए बैंक के कर्मचारी खुद लोगों के पास जाकर लोन रिकवरी का काम करते हैं, जिसके बदले उन्हें पैसे मिलते हैं।
आप भी चाहें तो लोन रिकवरी का काम करके पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आप किसी Financial कंपनी में लोन रिकवरी के लिए आवेदन करें। अगर आप उसके लिए सेलेक्ट हो जाते हैं, तो आपको सभी जगह जाकर लोन रिकवरी करना होता है, जिसके बदले आपको पैसे मिलते हैं।
#5 – बैंक एजेंसी खोलकर Bank से पैसे कमाएं
बैंक एजेंसी के बारे में आप जानते ही होंगे, जिसमें बैंक के छोटे-मोटे काम जैसे पैसे निकालना, पैसे जमा करना, बैंक में खाता खोलना आदि किया जाता है। अगर आपको बैंक के बारे में अच्छी जानकारी है, तो BC मॉडल के तहत आप किसी बैंक की एजेंसी लेकर भी पैसा कमा सकते हैं।
बैंक एजेंसी खोलने के बाद जितना ज्यादा ग्राहक आपके एजेंसी के माध्यम से उस बैंक में जुड़ेंगे, उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी। क्योंकि कमाई कोई फिक्स नहीं होती है। इसके लिए सभी ग्राहक से अच्छे से बातचीत करें और बैंक की सभी सेवाओं के बारे में अच्छे से समझाएं।
जिससे बहुत लोग आपके माध्यम से उस बैंक में खाता खोलवाएंगे, तो आपको पैसे मिलेंगे। अगर आप गांव में रहते हैं, तो बैंक से पैसे कमाने के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि गांव में बैंक शाखा बहुत ज्यादा नहीं होती है।
#6 – ATM मशीन लगाकर Bank से पैसे कमाएं
ATM मशीन लगाकर भी आप बैंक से पैसा कमा सकते हैं। अगर आपका घर किसी बाजार में है या आपकी थोड़ी बहुत जमीन बाजार में है, तो उस जगह आप किसी बैंक की ATM मशीन लगाकर पैसा कमा सकते हैं। इसमें पैसे आपको दो प्रकार से मिलेंगे।
पहला, जब आप ATM मशीन लगाएंगे, तो उससे जितना ज्यादा Transaction होंगे, उसमें से कुछ पैसे आपको कमीशन मिलेंगे।
दूसरा, जिस भी जगह आप ATM मशीन लगाए हैं, उस जगह का आप किराया ले सकते हैं। इस प्रकार से आप ATM मशीन लगाकर पैसे कमा सकते हैं।
जब आप ATM मशीन लगा देते हैं तो आपको ज्यादा कुछ करना नहीं होता है बस उसमे पैसे डालना होता है जब ग्राहक अपने ATM मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको पैसे मिलते हैं, इसके माध्यम से बिना कुछ किये 20 से 30 हजार तक बहुत ही आराम से कमा सकते हैं।
#7 – बैंक में निवेश करके Bank से पैसे कमाएं
अगर आप पैसा निवेश करते हैं या आपके बैंक में खाता है, तो आपको पता ही होगा कि बैंक में FD (Fixed Deposit), Mutual Fund, SIP आदि सभी प्रकार से पैसे निवेश किए जाते हैं। जिसके बदले आपको ब्याज मिलते हैं, जिससे आपकी कमाई होती है।
तो जिस भी ऑप्शन के जरिए आप बैंक में पैसा निवेश करना चाहते हैं, उस ऑप्शन को चुनें और बैंक में पैसे निवेश करें। जब उस निवेश की समय अवधि पूरी हो जाएगी, तो आपको ब्याज के साथ मूलधन मिलेंगे।
हालांकि सभी बैंकों में ब्याज एक जैसा नहीं मिलता है। कुछ बैंक ज्यादा ब्याज देती हैं, तो कुछ बैंक कम ब्याज देती हैं। तो जो भी बैंक ज्यादा दे, उसमें पैसा निवेश करें।
इसके लिए आप बैंक की शाखा में जाकर पैसे निवेश कर सकते हैं या बैंक की वेबसाइट में भी आपको निवेश करने के ऑप्शन मिलते हैं। वहां से आप पैसा निवेश कर सकते हैं।
#8 – Cryptocurrency और डिजिटल बैंकिंग से पैसे कमाएं
जिस प्रकार से Cryptocurrency का प्रसार बढ़ रहा है, उसी को देखते हुए कुछ बैंकों में Cryptocurrency सेवा भी प्रदान की जाती है। ऐसे में बैंक की Crypto Technology से जुड़कर पैसा कमा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको Cryptocurrency और Blockchain के बारे में गहरी जानकारी होनी चाहिए।
क्योंकि कुछ ऐसी क्रिप्टोकरेंसी होती हैं, जिसकी वैल्यू कभी नहीं बढ़ती है और कुछ ऐसी क्रिप्टोकरेंसी होती हैं, जिसकी वैल्यू हमेशा बढ़ती रहती है।
#9 – ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर Bank से पैसे कमाएं
ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर भी पैसा कमा सकते हैं। आपने देखा होगा कि जहाँ बैंक नहीं होती हैं, वहां बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र होता है, जिसमें पैसे का लेन-देन किया जाता है और उसी आधार पर पैसे मिलते हैं। जितना ज्यादा लोग उस ग्राहक सेवा केंद्र में पैसे निकालने के लिए जाएंगे, उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी।
ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर पैसे कमाने के लिए किसी भी बैंक पर जाकर ग्राहक सेवा केंद्र की ID लें। जब आपको बैंक द्वारा ID मिल जाएगी, तो आप ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर पैसा कमा सकते हैं।
हालांकि इसके लिए आपको कुछ पैसे भी निवेश करने पड़ते हैं। और अगर ज्यादा ग्राहक आपके पास पैसे का लेन-देन करने के लिए आएंगे, तो आपकी कमाई भी ज्यादा हो जाएगी।
#10 – बैंक में खाता खोलकर Bank से पैसे कमाएं
बैंक में खाता खोलकर भी पैसा कमा सकते हैं। बैंकों में आज के समय में इतना ज्यादा भीड़ रहती है कि जितने भी लोग बैंक में खाता खोलवाने के लिए जाते हैं, ज्यादा भीड़ होने के कारण उनका खाता नहीं खुल पाता है।
ऐसे में बैंक में खाता खोलने का काम करके पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आप बैंक पर जाकर बात करें, जिसके लिए आपको कुछ Documents और इंटरव्यू देना होगा।
फिर आपको बैंक खाता खोलने की अनुमति दी जाती है। फिर जितना ज्यादा लोगों का खाता खोलेंगे, उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी।
#11 – बैंक की Marketing करके Bank से पैसे कमाएं
बैंक की मार्केटिंग करके भी आप बैंक से पैसा कमा सकते हैं। जो नई बैंक होती हैं, उनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं, जिसके कारण उस बैंक में ज्यादा लोगों का खाता नहीं होता है। इसलिए उस बैंक की मार्केटिंग की जाती है, जिससे ज्यादा लोग उस बैंक के बारे में जानते हैं।
फिर उसमें अपना खाता खोलते हैं। तो जो भी व्यक्ति बैंक की मार्केटिंग करता है, उसे बैंक द्वारा पैसे मिलते हैं। हालांकि इसके लिए आपको बैंक में कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करना होता है और आपके पास बाइक भी होना चाहिए।
जिसके बाद बैंक द्वारा आपको बैंक की मार्केटिंग करने की अनुमति मिल जाती है। तो जब आप बैंक की मार्केटिंग करते हैं, जितना ज्यादा लोग आपके उस बैंक में खाता खोलते हैं, उतना ही ज्यादा पैसे मिलते हैं।
#12 – बैंक में वेंडर का काम करके पैसे कमाएं
बैंक में वेंडर का काम करके भी पैसा कमा सकते हैं। बैंक में बल्ब, एसी, पंखे आदि लगे होते हैं, जिनको समय पर सर्विस करने की जरूरत होती है। तो ऐसे में अगर आपको यह काम आता है, तो बैंक में वेंडर का काम करके बैंक से पैसा कमा सकते हैं।
इसके लिए आप बैंक जाकर वेंडर के काम के लिए बोलें। अगर उन्हें आपकी जरूरत होगी, तो वो आपको काम पर रखेंगे, जिसके बदले आपको पैसे भी मिलेंगे।
अगर अच्छी सर्विस करेंगे, तो हमेशा बैंक द्वारा वेंडर का काम करने के लिए आपको ही बुलाया जाएगा।
#13 – बीमा एजेंट बनकर Bank से पैसे कमाएं
बीमा एजेंट बनकर भी आप पैसा कमा सकते हैं। बैंक द्वारा अनेकों प्रकार के बीमा किए जाते हैं, लेकिन सभी लोगों को उसके बारे में जानकारी नहीं होती है। जिसके कारण लोग अपना बीमा नहीं कराते हैं। तो जो भी बीमा एजेंट होते हैं, वे सभी लोगों को बीमा के बारे में जानकारी देते हैं। फिर जानने के बाद उस बैंक में लोग अपना बीमा चालू करते हैं। तो जितने का बीमा होता है, उसमें से कुछ पैसा बीमा एजेंट को मिलता है। कुछ बीमा इस प्रकार हैं:
- Life Insurance
- Bike Insurance
- Car Insurance
- Home Loan Insurance
इसके लिए आप बैंक में बीमा एजेंट बनने के आवेदन करें। जब बैंक द्वारा आपको बीमा एजेंट बना दिया जाता है, तो आप लोगों को बीमा देकर पैसा कमा सकते हैं।
#14 – लोन दिलाकर Bank से पैसे कमाएं
कुछ ऐसी बैंक होती हैं, जो कम ब्याज पर ही लोन देती हैं और उसके लिए एफिलिएट प्रोग्राम भी चालू करती हैं। जिससे जो भी व्यक्ति उनके एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़कर अपने एफिलिएट लिंक के माध्यम से लोगों को लोन दिलाता है, तो उस लोन से बैंक की जितनी कमाई होती है, उसमें से कुछ पैसा उसे कमीशन मिलता है।
ऐसे भी आप किसी भी बैंक के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़कर लोगों को लोन दिलाकर पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए बैंक की वेबसाइट पर जाएं और उसके एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन करें।
जब आप उसके एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ जाएंगे, तो लोन अपने एफिलिएट लिंक द्वारा बेच सकते हैं। फिर जितना ज्यादा लोग आपके लिंक के द्वारा लोन लेंगे, उतना ही ज्यादा आपको कमीशन मिलेगा।
#15 – बैंक के Referral Program से पैसे कमाएं
बैंक के रेफरल प्रोग्राम से जुड़कर भी बैंक से पैसा कमा सकते हैं। Union, SBY, HDFC, Bandhan जितनी भी बैंक होती हैं, सबका एक एप्लीकेशन होता है। जिसमें Refer & Earn Program चलाया जाता है। अगर उसके रेफरल प्रोग्राम से जुड़कर आप अपने किसी दोस्तों को रेफर करते हैं, तो आपको पैसे मिलते हैं।
बैंक में रेफरल प्रोग्राम से पैसे कमाने के लिए आप बैंक के एप्लीकेशन में अकाउंट बनाएं। फिर आपको आपका रेफरल लिंक मिलेगा। उसे आप अपने दोस्तों को शेयर करें। जब आपके रेफरल लिंक से उस एप्लीकेशन को डाउनलोड करके उसका अकाउंट बनाता है, तो आपको पैसे मिलते हैं।
#16 – क्रेडिट का इस्तेमाल करके Bank से पैसे कमाएं
बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके भी पैसा कमा सकते हैं। बैंक द्वारा जल्दी किसी को क्रेडिट कार्ड नहीं दिए जाते हैं। बैंक उन्हीं लोगों को क्रेडिट कार्ड देती है, जो क्रेडिट कार्ड का पैसा समय से दे सकते हैं। सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर समय-समय पर ऑफर आते रहते हैं।
जिससे अगर ऑफर के समय क्रेडिट कार्ड से आप कोई सामान खरीदते हैं, तो आपको कुछ पैसों की छूट मिलती है, जिससे आप पैसे की बचत कर सकते हैं।
जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं होते हैं, वो लोग दूसरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, जिसके बदले उन्हें कुछ पैसे देने होते हैं। क्रेडिट का इस्तेमाल करके आप कुछ इन तरीकों से पैसा कमा सकते हैं।
- अन्य लोगों को अपना क्रेडिट कार्ड देकर उनसे कमीशन कमा सकते हैं।
- क्रेडिट कार्ड से अगर आप कोई ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो कुछ पैसे आपको कैशबैक के रूप में मिलते हैं।
- बाजार में शॉपिंग करने पर आपको कैशबैक मिलते हैं।
- क्रेडिट कार्ड के जरिए टिकट बुक करके भी पैसा कमा सकते हैं।
- त्योहारों के समय क्रेडिट कार्ड पर ऑफर आते हैं। जिस ऑफर को पूरा करके भी आप पैसा कमा सकते हैं।
#17 – बैंक में पैसे निवेश कराकर पैसे कमाएं
बैंक में पैसे निवेश कराकर भी आप पैसा कमा सकते हैं। जितनी भी फाइनेंस बैंक होती हैं, सभी FD, Mutual Funds, SIP आदि तरीकों से पैसे निवेश किए जाते हैं। ऐसे में जो भी व्यक्ति उस बैंक की ID लेकर अपनी ID के माध्यम से पैसा निवेश कराता है, उसे कुछ पैसे कमीशन मिलते हैं।
जैसे SSG और LIC में पैसे निवेश करने के लिए एजेंट के माध्यम से पैसे निवेश करते हैं, तो उसमें कुछ पैसे एजेंट को भी मिलते हैं।
इसी प्रकार किसी भी बीमा कंपनी के एजेंट बनकर लोगों का पैसे निवेश कराकर पैसा कमा सकते हैं। इसमें आपका भी फायदा हो जाएगा और जो पैसा निवेश करेगा, उसका भी फायदा हो जाएगा।
#18 – बैंक योजना की सलाह देकर पैसे कमाएं
जितनी भी बैंक होती हैं, सभी अलग-अलग प्रकार की योजना चलाई जाती हैं, जिसमें कम ब्याज पर लोन मिलते हैं या निवेश करने पर ज्यादा ब्याज मिलता है। अगर इस प्रकार की योजना के बारे में लोगों को आप बताते हैं और आपके माध्यम से उस योजना का लाभ लेते हैं, तो उसमें से कुछ पैसे आपको भी कमीशन मिलते हैं। बस आपको बैंक में अपनी ID खोलनी है और अपनी ID के माध्यम से लोगों को योजना देना है, जिसके बदले आपको भी पैसे मिलेंगे।
#19 – बैंक के बीमा बेचकर पैसे कमाएं
बैंक के बीमा बेचकर भी पैसा कमा सकते हैं। बैंकों में अलग-अलग प्रकार के बीमा बेचे जाते हैं, जैसे Bike Insurance, Car Insurance, Life Insurance आदि। अगर इन सभी बीमा को बेचते हैं, तो जितना भी बीमा की कीमत होती है, उसमें से कुछ पैसे आपको कमीशन के रूप में मिलते हैं।
बीमा बेचकर पैसे कमाने के लिए आप बैंक बीमा पार्टनरशिप से जुड़ें और लोगों को बीमा बेचें। जब आपके माध्यम से बीमा को खरीदेंगे, तो आपकी कमाई होगी।
#20 – बैंक में सामान बेचकर पैसे कमाएं
जैसा कि आपको पता ही है, बैंक में किसी भी काम को करने के लिए रजिस्टर, पेपर, फॉर्म आदि की जरूरत होती है। ऐसे में इन सभी प्रकार के सामान बैंक को बेचकर बैंक से पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए बैंक से बात करें। जब भी उन्हें किसी सामान की जरूरत पड़े, तो आपसे कहें। फिर वो सामान बेचकर आप पैसा कमा सकते हैं।
बैंक से कितना पैसा कमा सकते हैं?
बैंक से कितना पैसा कमाया जा सकता है? ये आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरीके से बैंक से पैसा कमाना चाहते हैं। अगर आप बैंक में लोगों का खाता खोलकर पैसा कमाना चाहते हैं, तो जितने लोगों का खाता खोलेंगे, उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी।
अगर बैंक में निवेश करके पैसा कमाना चाहते हैं, तो FD (Fixed Deposit) का ब्याज 6% से 12% तक होता है। और अगर नौकरी करके पैसा कमाना चाहते हैं, तो आपकी पोस्ट के आधार पर पैसे मिलते हैं।
FAQs – Bank Earning Kaise Kare?
Q1. कम समय में बैंक से ज्यादा पैसा कैसे कमाएं?
Ans👉कम समय में बैंक से ज्यादा पैसा कमाने के लिए आप बैंक की शाखा लें। हालांकि, इसके लिए आपको बैंकिंग की तैयारी करनी होगी, जिसके बाद आप बैंक से ज्यादा पैसा कमा सकते हैं।
Q2. क्या गांव में बैंक से पैसा कमा सकते हैं?
Ans👉जी हाँ, आप गांव रहकर भी बैंक से पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आप बैंक में नौकरी कर सकते हैं या बैंक मित्र बनकर बैंक से पैसा कमा सकते हैं।
Q3. प्रतिदिन बैंक से पैसे कैसे कमाएं?
Ans👉प्रतिदिन बैंक से पैसे कमाने के लिए बैंक में पैसा निवेश करें, जिसका ब्याज प्रतिदिन मिलता रहेगा।
Q4. ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर पैसे कैसे कमाएं?
Ans👉ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर बैंक से पैसे कमाने के लिए किसी भी बैंक की ग्राहक सेवा आईडी लें। ग्राहक सेवा खोलकर पैसा कमा सकते हैं।
इन्हे भी पढें –
- Share Market से पैसे कैसे कमाएं
- पैसे से पैसे कैसे कमाएं?
- Snapchat से पैसे कैसे कमाएं
- Adhar Card से पैसे कैसे कमाएं
- Bhim App से पैसे कैसे कमाएं
- ऑनलाइन टीचिंग से पैसे कैसे कमाएं
- Roposo App से पैसे कैसे कमाएं
निष्कर्ष – Bank Se Paise Kaise Kamaye?
दोस्तों, आपको बैंक से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानकर कैसा लगा? इसमें मैंने आपको बैंक से पैसे कमाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया है, जिससे बैंक से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में आपको विस्तारपूर्वक जानकारी मिल गई होगी।
अगर आपको बैंक से पैसे कमाने से संबंधित कुछ पूछना हो, तो कमेंट में पूछ सकते हैं। मैं आपके कमेंट का रिप्लाई जरूर दूंगा।
और अगर आपको इस पोस्ट Bank Se Paise Kaise Kamaye के माध्यम से कुछ नया सीखने को मिला हो, तो इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।
