Canva Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों, आपने Canva का नाम जरूर सुना होगा, जो एक Graphic Design सॉफ्टवेयर है, जिसमें किसी भी प्रकार की Design आप बहुत आसानी से कर सकते हैं, और उससे पैसे भी कमा सकते हैं।
इसमें मैं Canva से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में पूरी जानकारी सरल भाषा में दी है, जिससे आप भी Canva से पैसे कमाना सीख सकते हैं। तो चलिए अब बिना देर किए इस पोस्ट को शुरू करते हैं Canva App से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानते हैं।
Canva क्या है?
Canva एक Graphic Design वेबसाइट है जिसमें आप खुद से कोई भी Design Create कर सकते हैं। इसमें आपको बहुत से Templates मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपने अनुसार Redesign कर सकते हैं।
Canva में आपको Logo, Thumbnail, Poster, Documents, Instagram Post आदि बहुत से प्रकार के Templates मिलते हैं, जिन्हें आप अपने Design के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप खुद से कोई भी डिज़ाइन करना चाहते हैं, तो इसमें आपको Text, Gallery, Elements आदि ऑप्शन मिलते हैं, जिनकी मदद से आप कोई डिज़ाइन कर सकते हैं।
Canva App Overview
| App Name | Canva |
| Rating | 4.5 Star |
| Review | 10 Millions+ |
| Size | 95MB |
| Installation | 10Cr+ |
| Founder | Melanie Parkins |
Canva का इस्तेमाल कैसे करें?
Canva से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानने से पहले चलिए Canva का इस्तेमाल कैसे करें, इसके बारे में जानते हैं। Canva का इस्तेमाल करने के लिए आप Canva की वेबसाइट पर जा सकते हैं या तो Canva App को इंस्टॉल कर सकते हैं। फिर उसके बाद आप Canva में साइन अप करके Canva का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Canva App इनस्टॉल करें
तो चलिए अब Canva App को इंस्टॉल कैसे करें इसके बारे में जानते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप अपने फ़ोन में Google Play Store को खोलें।
- अब उसमें आप Canva लिखकर सर्च करें, जिसके बाद पहले ही आपको Canva App दिख जाएगा।
- अब Install बटन पर क्लिक करें। क्लिक करने के कुछ समय बाद Canva App आपके फ़ोन में इंस्टॉल हो जाएगा।
Canva में Sign Up करें
Canva में Sign Up करने के लिए या फिर Account बनाने के लिए आप इस प्रोसेस को देखें, लेकिन उससे पहले मैं आपको बता देता हूँ कि Canva में आप App के माध्यम से भी Sign Up कर सकते हैं और वेबसाइट के माध्यम से भी Sign Up कर सकते हैं। लेकिन इन दोनों तरीकों के लिए एक ही प्रोसेस होता है, जो नीचे इस प्रकार है….
- सबसे पहले आप Canva की वेबसाइट पर जाएँ।
- फिर उसके बाद इसमें Sign Up करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इसके लिए आपको Google, Email, Facebook तीन ऑप्शन दिखाई देंगे, जिससे आप Canva में Sign Up कर सकते हैं।
- अब आप Google वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर उसके बाद जितने भी Gmail Account होंगे, वो सब आपको दिखेंगे।
- जिस Gmail Account से आप Sign Up करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें और Continue बटन पर क्लिक करें।
जिसके बाद Canva में आपका Account बन जाएगा, तो इस प्रकार से आप Canva में Account बना सकते हैं और Canva का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Canva Se Paise Kaise Kamaye?
चलिए अब इस पोस्ट के मुख्य पॉइंट पर चलते हैं और Canva से या Canva App से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानते हैं। तो Canva में आप कई तरीकों से पैसे कमा सकते हैं।
लेकिन नीचे मैं आपको कुछ रियल तरीकों के बारे में बता रहा हूँ, जिसकी मदद से आप सच में Canva से पैसे कमा सकते हैं।
#1 – Canva Empower Canvassador Program से पैसे कमाएं

Canva से पैसे कमाने का एक बहुत ही बढ़िया तरीका अब सबके सामने आया है। इसे Empower Canvassador Program कहते हैं। यह अब पुराने Affiliate Program की जगह काम करता है और काफी नया है।
Canva का Empower Canvassador Program प्रोग्राम उन लोगों के लिए बेहतर है जो वीडियो या कोर्स बनाते हैं। अगर आप लोगों को Canva चलाना सिखाते हैं, तो आप Empower Canvassador Program के लिए आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
प्रोग्राम सेलेक्ट होने के बाद आपको Canva का Referral लिंक मिलेंगे। जब कोई आपके रेफरल लिंक से Canva Pro खरीदेगा, तो आपको Commission मिलेगा।
यह मौका केवल कुछ ऐसे क्रिएटर्स को ही दिया जाता है। इसलिए अपनी अच्छी प्रोफाइल बनाकर Canva की साइट पर अप्लाई करते हैं। जब आप Canva के Empower Canvassador Program में जुड़ जाते हैं तो इससे आप घर बैठे ही इंटरनेट से ऑनलाइन कमाई शुरू कर सकते हैं।
#2 – Canva Creator Program से पैसे कमाएं

2026 में Canva Creators Program से आप बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसमें आप खुद के बनाए स्टिकर्स और ग्राफिक्स Canva साइट पर अपलोड करना होता है।
जब भी कोई यूजर आपके द्वारा बनाए डिजाइन को इस्तेमाल करेगा, तो आपको उसका पैसा मिलेगा। आमतौर पर इसमें 35% तक का Commission मिलता है, जो सीधे आपके बैंक खाते में आ जाता है।
इस प्रोग्राम में जुड़ने के लिए आपको आपकी कुछ बेहतरीन दिखाना होगा। अगर आपका डिज़ाइन पास हो जाता है, तो वह करोड़ों लोगों तक पहुँच जाएगा और लोग आपके डिज़ाइन का इस्तेमाल अपने लिए इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे जिससे आपकी कमाई हर दिन और ज्यादा बढ़ेगी।
#3 – Freelancing Service देकर Canva से पैसे कमाएं

आज के समय में लोग Graphic Design के जरिए Freelancing कर रहे हैं और लाखों रुपये कमा रहे हैं। तो आप भी चाहें तो Freelancing के जरिए Canva से पैसे कमा सकते हैं।
इसके लिए आप Fiverr, Upwork और Freelancer जैसी वेबसाइटों में Account बनाएं और अपना Portfolio तैयार करें। फिर उसके बाद जिसको भी Graphic Design Service की जरूरत होगी, वो आपसे Contact करेगा। जिस भी प्रकार की उसे Design की जरूरत होगी, उसे आप Canva से डिज़ाइन करें।
फिर उसे Fiverr, Upwork और Freelancer पर बेचें। इस प्रकार से आप Canva में Freelancing Service देकर भी पैसे कमा सकते हैं। अगर कोई service आप ₹1000 बेचते हैं और महीने 50 order भी मिलते हैं तो आपकी कमाई ₹30,000 तक हो जाती है।
#4 – Graphic Design Agency खोलकर Canva से पैसे कमाएं
जिस प्रकार से आप Freelancing Service बेचकर पैसे कमा सकते हैं, उसी प्रकार से आप Graphic Design Agency खोलकर भी पैसे कमा सकते हैं।
इसके लिए आप अपनी Graphic Design Agency खोलें और उसका Portfolio बनाएं। जितने प्रकार के आप Graphic Design कर चुके हैं, अपने सभी काम को आप अपनी Agency में जोड़ें।
जब कोई Client आपके Agency पर विजिट करेगा और उसे किसी भी Service की जरूरत होगी, तो वह आपसे Design करने के लिए बोलेगा। फिर उसके बाद आप Service देकर पैसे कमा सकते हैं।
#5 – Social Media Post बनाकर Canva से पैसे कमाएं
Instagram और Facebook या किसी भी Social Media प्लेटफॉर्म पर Followers बढ़ाने के लिए उस पर कंटेंट पोस्ट करने की जरूरत होती है। फिर उसके बाद लोग आपकी पोस्ट देखते हैं और लाइक और फॉलो करते हैं।
फिर उसके बाद आप अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को मोनेटाइज करके उससे पैसे कमा सकते हैं। तो सोशल मीडिया पोस्ट क्रिएट करने के लिए आप Canva का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Canva से आप Social Media पोस्ट बनाकर किसी और को बेच सकते हैं या अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करके पैसे कमा सकते हैं।
#6 – T-Sirt Design करके Canva से पैसे कमाएं

Canva में आप T-Shirt Design करके भी पैसे कमा सकते हैं। आपने देखा होगा कि आज के समय में लड़के अपने T-Shirt पर अपना नाम लिखवा लेते हैं या तो अपनी फोटो ही प्रिंट करवा लेते हैं। तो ऐसे आप Canva की मदद से T-Shirt पर कुछ भी प्रिंट करके उसे बेच सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए ध्यान रहे कि ऑर्डर आने के बाद उसे प्रिंट करें।
#7 – Ebook बनाकर Canva से पैसे कमाएं
Ebook बनाकर भी आप पैसे कमा सकते हैं, जैसा कि मैं आपको पहले ही बता चुका हूँ। Canva में आपको कई प्रकार के templates मिल जाते हैं, उसी प्रकार से आपको Ebook का भी template मिलता है, जिसमें आपको डेमो कंटेंट मिलता है। उसकी जगह पर आपको अपना कंटेंट लिखना होता है, जिसके बाद आपकी Ebook बनकर तैयार हो जाती है।
फिर उसे आप बेचकर पैसे कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको किसी चीज के बारे में गहरी जानकारी होनी चाहिए ताकि किसी चीज से संबंधित आप अच्छी Ebook बना सकें।
#8 – Thumbnail Design करके Canva से पैसे कमाएं
Canva में बहुत आसानी से Thumbnail Design कर सकते हैं, जिसमें आपको कुछ बने-बनाए Templates भी मिलते हैं। आप खुद से भी कोई अच्छा सा Design Create कर सकते हैं। फिर उसे आप Youtuber को बेचकर पैसे कमा सकते हैं। अगर आपका खुद का यूट्यूब चैनल है, तो आप अपना ही Thumbnail बना सकते हैं।
आप किसी भी बड़े Youtuber के लिए Thumbnail बना सकते हैं और उसके बदले आप उससे पैसे चार्ज कर सकते हैं। इस प्रकार से आप Canva में Thumbnail Design करके पैसे कमा सकते हैं।
#9 – Logo Design करके Canva से पैसे कमाएं
Logo Design से आज के समय में लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं क्योंकि किसी भी ब्रांड की पहचान के लिए logo की जरूरत पड़ती है। मैं आपको बता देता हूँ कि Canva में आप किसी भी प्रकार का logo बहुत आसानी से डिज़ाइन कर सकते हैं।
तो इसके लिए आप किसी भी freelancing प्लेटफॉर्म को ज्वाइन करें या फिर logo design agency खोलें। उसके बाद आप logo design service बेचकर पैसे कमा सकते हैं।
#10 – Canva के AI फीचर्स का उपयोग करके पैसे कमाएं
2026 में Canva ने AI टूल्स जैसे Magic Studio और Magic Design को अपडेट किया है, जो डिजाइन को और फ़ास्ट और क्रिएटिव बनाते हैं। आप इनका इस्तेमाल करके जल्दी से हाई-क्वालिटी टेम्प्लेट्स, सोशल मीडिया पोस्ट्स या लोगो बना सकते हैं और उन्हें Etsy या Creative Market पर बेच सकते हैं।
उदाहरण के लिए, Magic Resize से एक डिजाइन को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के साइज में कन्वर्ट करें, या AI जनरेटेड इमेजेस से यूनिक आर्ट क्रिएट करें। इससे आपका टाइम बचता है और क्लाइंट्स को ज्यादा वैरायटी मिलती है, जिससे फ्रीलांसिंग में $500-2000 महीना तक कमाई हो सकती है।
शुरुआत करने के लिए Canva Pro सब्सक्राइब करें ($15/महीना) और AI टूल्स का प्रैक्टिस करें। क्योंकि बिना Canva Pro लिए आप Canva के Ai Tools का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
इन्हे भी पढें –
- GroMo App से पैसे कैसे कमाएं
- Fiverr से पैसे कैसे कमाएं
- ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
- Upwork से पैसे कैसे कमाएं
- GroMo App से पैसे कैसे कमाएं
- IND money App से पैसे कैसे कमाएं
- Dropshipping से पैसे कैसे कमाएं
- रोज 500 रुपये कैसे कमाएं
- घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
- Clickbank से पैसे कैसे कमाएं
- Binomo App से पैसे कैसे कमाएं
- Rupiyo App से पैसे कैसे कमाएं
- Jar App से पैसे कैसे कमाएं
- गूगल से पैसे कैसे कमाएं
- गूगल से पैसे कैसे कमाएं
- Rush App से पैसे कैसे कमाएं
- Sikka App से पैसे कैसे कमाएं
- Pocket Money App से पैसे कैसे कमाएं
Canva की विशेषताएं
Canva से पैसे कैसे कमाएं इसके बारे में तो आप जान चुके हैं, चलिए अब इसकी विशेषताओं के बारे में जान लेते हैं जो नीचे इस प्रकार हैं…
- Canva को भी व्यक्ति बहुत आसानी से चला सकते हैं और किसी भी प्रकार की डिज़ाइन बना सकता है।
- इसमें आपको अनेकों प्रकार के Templates मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी डिज़ाइन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें आपको Free और Paid दोनों का ऑप्शन होता है, जिससे आप फ्री में अच्छा Design बना सकते हैं।
- जब किसी भी चीज़ को डिज़ाइन करते हैं, तो इसमें आपको Elements का भी ऑप्शन मिलता है, जहाँ से आप अपनी डिज़ाइन के लिए किसी भी Element का उपयोग कर सकते हैं।
- Canva में आपको Video Edit करने का भी ऑप्शन मिलता है, जिससे आप किसी भी वीडियो को एडिट कर सकते हैं।
- Canva में पैसे कमाने के लिए आपको Affiliate Program का भी ऑप्शन मिलता है, जिससे आप पैसे कमा सकते हैं।
2026 में Canva के नए फीचर्स
Canva लगातार अपडेट होता रहता है, और 2026 में इसके Design DNA फीचर ने यूजर्स को उनके क्रिएटिव आउटपुट का रेकैप दिया है, जो ट्रेंड्स जैसे ‘Imperfect by Design’ को प्रमोट करता है।
इससे आप ज्यादा पर्सनलाइज्ड डिजाइन्स बना सकते हैं, जैसे AI-पावर्ड वीडियो एडिटिंग या प्रीमियम ऐप्स प्रोग्राम से कस्टम ऐप्स बना सकते हैं। ये फीचर्स फ्रीलांसर्स को कंपटीशन में आगे रखते हैं और कमाई बढ़ाने में मदद करते हैं।
Canva से पैसे कमाने के लिए जरूरी Skills
अगर आप Canva से पैसे कमाना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी Skills सीखना बहुत ज़रूरी है। ये Skills आपको Professional Designs बनाने में मदद करती हैं जिससे आप Freelancing Sites या Social Media पर अपनी Services बेच सकें। Canva को समझना आसान है, लेकिन सही Skills से ही आप ज्यादा Earning कर पाएंगे।
निचे मैं आपको Canva से डिज़ाइन करने के लिए कुछ बेहतरीन Tips बताया हूँ, जिसे फॉलो करके बेहतरीन डिज़ाइन बना सकते हैं।
- Design Sense – Colors, Fonts और Layout का सही इस्तेमाल करना सीखें।
- Creativity – हर Design में कुछ नया और Unique Idea रखें।
- Social Media Knowledge – अलग-अलग Platforms के लिए सही Size और Style जानें।
- Branding Skill – Logo, Banner या Poster को Brand के हिसाब से Customize करना सीखें।
- Time Management -क्लाइंट के Orders को समय पर पूरा करने की आदत डालें।
अगर आप इन Skills में Practice करते हैं, तो Canva के ज़रिए Freelancing, Digital Products या Social Media Management से अच्छी Income शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में छोटे Projects लें और धीरे-धीरे अपने Experience के साथ Income बढ़ाएं।
Canva Templates बेचने के लिए Best Platforms
अगर आप Canva पर सुंदर डिजाइन बनाना जानते हैं, तो उन डिज़ाइन को बेचकर आप पैसे कमा सकते हैं। बस आपको अपने डिजाइन को सही वेबसाइट पर अपलोड करना होगा और कमाई शुरू हो जाएगी। निचे कुछ Canva Templates बेचकर पैसा कमाने की वेबसाइट हैं:
- Etsy – यहाँ आप Instagram फोटो या शादी के कार्ड जैसे सुंदर डिजाइन आसानी से बेच सकते हैं।
- Creative Market – यह अच्छे डिजाइनर्स के लिए है जहाँ बहुत महँगे और बढ़िया डिजाइन बिकते हैं।
- Gumroad – नए लोगों के लिए यह सबसे आसान साइट है जहाँ आप सीधे ही पैसा कमा सकते हैं।
- Design Bundles – यहाँ आप बहुत सारे डिजाइन एक साथ मिलाकर बेच सकते हैं और ज्यादा फायदा पा सकते हैं।
इन सभी साइट्स पर रोज नए डिजाइन डालने से आपकी बिक्री बढ़ती है। ध्यान रहे कि आपके डिजाइन दूसरों से अलग और सुंदर हों ताकि लोग उन्हें तुरंत पसंद करके खरीद सकें।एं। लगातार Practice और Creativity से आप Canva Designs को एक Successful Online Business में बदल सकते हैं।
Canva से Related Side Income Ideas
अगर आप Canva का इस्तेमाल करके अपने लिए एक Side Income Source बनाना चाहते हैं, तो निचे मैं आपको कुछ Canva से Side Income के Ideas बताया हूँ जिससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं:
- Freelancing करें – Fiverr या Upwork जैसी साइट पर लोगों के लिए Logo और पोस्टर डिज़ाइन की सर्विस बेचें और पैसे कमाएं।
- Digital Products बेचें – खुद के बनाए Resume या Instagram पोस्ट को Etsy जैसी साइट पर ऑनलाइन बेचें।
- Social Media Management – छोटे Business के लिए सुंदर फोटो बनाकर आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं।
- Online Course बनाएं – अगर आपको Canva आता है तो लोगों को Canva चलाना सिखाकर आप YouTube या कोर्स के जरिए बहुत पैसे कमा सकते हैं।
अपनी थोड़ी सी मेहनत और रोज के काम से आप इसे अपना असली Business बना सकते हैं। इससे आपकी कमाई बढ़ेगी और आप इंटरनेट की दुनिया में बहुत आगे बढ़ जाएंगे।
Canva का उपयोग करके Personal Brand कैसे बनाएं
Canva का इस्तेमाल करके अगर आप अपना एक Brand बनाना चाहते हैं, चाहे आप Student हों, Freelancer हों या छोटे Business Owner हैं। तो Canva का इस्तेमाल करके आप अपना एक ब्रांड बना सकते हैं जिसके लिए आप निचे इन तरीकों को अपनाएं:
- Profile Design करें – अपनी Social Media Profiles के लिए एक जैसा Logo, Banner और Color Theme बनाएं। जिससे आपकी प्रोफाइल दिखने में प्रोफेशनल लगेगी।
- Consistent Branding रखें – हर Post, Story या Reel में एक जैसी Style और Font का इस्तेमाल करें। इससे जितना लोग आपके डिज़ाइन को दिखेंगे उनको आपके ब्रांड का नाम याद हो जायेगा।
- Content Templates बनाएं – Regular Posts के लिए Ready Templates तैयार करें ताकि Time बचे और Design एक जैसा दिखे।
- Value-based Content बनाएं – अपने Niche से जुड़ी Helpful और Informative Posts शेयर करें।
जब आप Canva के जरिए अपने Designs में एक Professional Touch देते हैं, तो लोग आपको एक भरोसेमंद Brand के रूप में पहचानने लगते हैं।
FAQs – Canva से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. Canva से पैसे कैसे कमाए?
Ans👉Canva से पैसे कमाने के लिए आपको इसमें Affiliate Program और Creator का ऑप्शन मिलता है जिससे आप पैसे कमा सकते हैं। इन सभी के बारे में मैंने इस पोस्ट में पूरी जानकारी दी है, इसके लिए आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।
Q2. कैनवा क्रिएटर के रूप में आप कितना कमा सकते हैं?
Ans👉जब आप Canva में Creator के रूप में काम करते हैं, तो आपके Templates को जितने भी यूजर डाउनलोड करते हैं, उसका आपको 35% Loyalty मिलती है।
Q3. क्या मैं Canva के डिजाइन्स को Etsy या अपनी वेबसाइट पर बेच सकता हूँ?
Ans👉 जी हाँ, आप Canva में बनाए गए डिजाइन्स (जैसे Planner, Journal, या Instagram Templates) को Etsy या अपनी वेबसाइट पर बेच सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, आप Canva के बने-बनाए टेम्पलेट्स को थोड़ा-बहुत बदलकर नहीं बेच सकते। आपको बिल्कुल ‘Blank Page’ से अपना ओरिजिनल डिजाइन तैयार करना होगा। साथ ही, Canva के एलिमेंट्स (जैसे फोटो या स्टिकर्स) को अकेले नहीं बेचा जा सकता, उन्हें आपके डिजाइन का हिस्सा होना चाहिए।
Q4. Canva Contributor और Creator में क्या अंतर है?
Ans👉 2026 के नए अपडेट्स के अनुसार, Contributor वे होते हैं जो अपनी खींची हुई फोटो, ग्राफिक्स या वीडियो क्लिप्स को Canva की लाइब्रेरी में अपलोड करते हैं। वहीं, Creator वे हैं जो पूरे के पूरे ‘Editable Templates’ (जैसे शादी के कार्ड या रिज्यूमे) बनाते हैं। दोनों ही तरीकों में जब कोई यूजर आपके काम को इस्तेमाल करता है, तो आपको कंपनी की तरफ से रॉयल्टी मिलती है।
निष्कर्ष – Canva Se Paise Kaise Kamaye?
तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें हम आपको Canva का उपयोग करके पैसे कमाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताए हैं। इसमें से जो भी तरीका आपको अच्छा लगता है उसके जरिये आप Canva से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।
अगर आपको अभी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी देने की कोशिश करेंगे और अगर आपको मेरा यह लेख Canva Se Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।
