गांव में पैसे कैसे कमाएं – दोस्तों अगर आप गांव में रहते हैं और गांव में रहकर ही पैसा कमाने के बारे में सोच रहे हैं तो किराना की दुकान खोलकर, चाय की गुमती खोलकर, गैरेज की दुकान खोलकर, सैलून की दुकान खोलकर आदि बहुत से तरीकों से पैसा कमा सकते हैं जो बहुत ही जबरदस्त Village Business Idea हैं। अगर आप गांव में घर बैठे पैसा कमाना चाहते हैं।
तो ये लेख आपके लिए है इसमें मैं Village में पैसे कैसे कमाएं इसके बारे पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक दिया हूँ। इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप गांव में रहकर पैसा कमाना सिख जायेंगे तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और गांव में ऑनलाइन घर बैठे पैसे कैसे कमाएं इसके बारे में जानते हैं।
गांव में पैसे कमाने के लिए क्या चाहिए?
आप गांव में पैसा तो कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ जरूरी चीजों की जरूरत पड़ेगी अगर सब चीजें आपके पास रहेंगी तो जल्दी गांव में रहकर पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।
- Idea और Plan – सबसे पहले यह decide करें कि आप कौन सा काम शुरू करना चाहते हैं। चाहे वह खेती, पशुपालन, online Business या local service हो।
- Skill या Knowledge – किसी भी काम में success पाने के लिए उस काम की basic knowledge होना जरूरी है। Short courses या online tutorials मदद कर सकते हैं।
- Basic Tools और Resources – काम के लिए जरूरी सामान जैसे tools, seeds, machines, या internet connection (अगर online काम करना है) होना चाहिए।
- Local Network – अपने आस-पास के लोगों से जुड़ना और उनसे support लेना, जैसे supply chain या customers की जानकारी।
- Small Investment – कुछ काम बिना पैसे लगाए मुश्किल होता है। शुरू में छोटा investment कर सकते हैं और धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं।
अगर आप इन basic चीज़ों को ध्यान में रखेंगे तो गांव में भी अच्छे पैसे कमाए जा सकते हैं। मेहनत, patience और सही planning से छोटे से काम को बड़ा Business में बदला जा सकता है।
गांव में पैसे कमाने के लिए जरूरी Skills और Mindset
गांव में पैसा कमाने के लिए सही Skills और Mindset होना जरूरी है। आज के समय में Technology और इंटरनेट ने गांव के लोगों के लिए भी कई नए मौके खोल दिए हैं। अगर आप सीखने के लिए तैयार हैं और मेहनत करने को तैयार हैं, तो आप अपने गांव में भी अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
- Basic Computer और Mobile Skills – इंटरनेट और मोबाइल Apps का सही इस्तेमाल सीखें।
- Communication Skills – लोगों से अच्छे से बात करना और अपने Ideas शेयर करना सीखें।
- Agriculture और Livestock Knowledge – खेती-बाड़ी और पशुपालन में नई Techniques सीखें।
- Digital Skills – Blogging, YouTube, Affiliate Marketing जैसे आसान तरीके सीख सकते हैं।
- Problem Solving Mindset – हर समस्या का हल निकालने की सोच रखें।
- Consistency और Patience – रोज मेहनत और धैर्य के साथ काम करना जरूरी है।
अगर आप इन Skills को सीखते हैं और अपने Mindset को मजबूत बनाते हैं, तो छोटे Business, Online काम या कृषि से जुड़े Projects के जरिए आसानी से गांव में पैसा कमाया जा सकता है। धीरे-धीरे आप अपने परिवार और गांव के लिए भी Income बढ़ा सकते हैं।
गांव में पैसे कैसे कमाएं?
गांव में पैसे कमाने के लिए आपको बहुत से ब्यवसाय मिल जाते हैं जिसको शुरू करके आप अपने गांव में ही पैसे कमा सकते हैं गांव में पैसे कमाने के कुछ बेहतरीन तरीके निचे इस प्रकार हैं:
- चाय की गुमती खोलकर
- किराना की दुकान खोलकर
- गैरेज की दुकान खोलकर
- सैलून की दुकान खोलकर
- खाद की दुकान खोलकर
- सब्जी की दुकान खोलकर
- शादी में जयमाल लगाकर
- गाड़ी चलाकर
- शादी में गाड़ी चलाकर
- खेती करके
- Reels वीडियो बनाकर
- Blogs लिखकर
- यूट्यूब चैनल बनाकर
- Apps के जरिए
- Script लिखकर
इन सभी बिज़नेस को शुरू करके आप गांव में पैसा कमा सकते हैं, तो चलिए अब इन सभी तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।
#1 – चाय की गुमती खोलकर गांव में पैसे कमाएं

चाय की गुमती खोलकर आप बहुत आसानी से अपने गांव में पैसे कमा सकते हैं। आप जानते ही होंगे कि चाय हर कोई पीता है। किसी भी व्यक्ति को चाय चाहे जब मिले, वो चाय पी ही लेता है।
तो इसलिए, अगर आपको चाय बनाने का तरीका पता है और आप अच्छी चाय बना लेते हैं, तो अपने गांव में चाय की गुमती खोलना आपके लिए बेहतर रहेगा।
अगर आप एक चाय पांच रुपये की बेचते हैं और एक दिन में 100 चाय भी बिक जाती हैं, तो 500 रुपये की कमाई आपकी बहुत आराम से हो जाती है। इसमें आपको ज्यादा पैसे खर्च भी नहीं करने पड़ते हैं। कम खर्च में भी आप चाय की गुमती खोल सकते हैं, इसके लिए आप इस तरीके को अपनाएं।
- सबसे पहले, आप अपने गांव में कोई अच्छी सी जगह ढूंढें जहां पर ज्यादा घर हों, क्योंकि जब ज्यादा घर रहेंगे, तो आपकी चाय खरीदने वाले भी रहेंगे।
- अब इसके बाद गुमती खोलने की व्यवस्था करें, जिसमें आप गुमटी के सभी सामान को इकट्ठा करें।
- अब आप चाय बनाने की सभी सामग्री लाएं और चाय बनाएं।
- चाय बनाने के बाद अपनी चाय को बेचना शुरू करें। शुरुआत में आप कम दाम में ही चाय बेचें, जिससे आपकी बिक्री बढ़ेगी।
तो इस प्रकार से आप गांव में चाय की घूमती खोलकर पैसे कमा सकते हैं। जब आपकी बिक्री बढ़े, तब आप चाय का दाम बढ़ा सकते हैं।
#2 – किराना की दुकान खोलकर गांव में पैसे कमाएं

आपने देखा होगा कि हर गांव में दो या तीन किराना की दुकान होती हैं, और यदि आपके गांव में किराने की दुकान नहीं है, तो आप किराना की दुकान खोलकर भी गांव में पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जगह खोजने की जरूरत नहीं होती है।
आप इसे अपने घर में ही खोल सकते हैं, और जब आप अपने घर न हों, तो आपके परिवार का कोई सदस्य भी दुकान को देख सकता है।
लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा पैसे निवेश करने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि इसके लिए पहले आपको अपनी दुकान में सभी चीजें रखना होता है, जिसके लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं। तो इसके लिए आप इन स्टेप्स को देखें।
- सबसे पहले, आप अपने घर या किसी और जगह पर दुकान खोलने का सामान लाएं।
- अब उसे बनवाएं, जिसमें आप अपनी सामग्रियों को रख सकते हैं।
- फिर अब आप अपनी दुकान में जो भी सामान बेचना चाहते हैं, उसे लाएं।
- अब आप सभी सामान को उचित जगह पर रखें और अपनी दुकान को सजाएं।
- अब आप सामान बेचना शुरू करें। उचित मूल्य पर आप अपनी सामग्रियों को बेचें, जिससे ग्राहक आपकी दुकान पर ज्यादा आएंगे।
#3 – गैरेज की दुकान खोलकर गांव में पैसे कमाएं

आज के समय में बाइक सभी के पास है और कुछ लोगों के पास दो या तीन बाइक भी होती हैं। बाइक को सर्विस करने की जरूरत भी होती है, तो ऐसे में अगर आप चाहें तो गैरेज का काम सीखकर अपने ही गांव में गैरेज की दुकान खोलकर पैसे कमा सकते हैं।
क्योंकि जिस प्रकार से लोग बाइक चला रहे हैं, उस हिसाब से गैरेज की दुकान बहुत ज्यादा चलेगी। जब आप इस काम को सीखकर अपने गांव में गैरेज की दुकान खोलते हैं, तो आप ज्यादा कमाई कर सकते हैं।
जिस प्रकार ज्यादा बाइक बिकेंगी, उसी प्रकार से आपकी दुकान पर सर्विस के लिए ज्यादा बाइक आएंगी और गैरेज का काम कभी बंद भी नहीं हो सकता है। इसके जरिए आप ₹15,000 से ₹20,000 हर महीने कमा सकते हैं।
- गैरेज की दुकान खोलने के लिए सबसे पहले आप किसी दुकान पर दो या तीन महीने रहकर सीखें।
- जब आप गैरेज का काम सीख जाएं, तब कोई अच्छी सी जगह खोजें जहां पर गैरेज की दुकान चलने की संभावना ज्यादा होती है।
- गैरेज की दुकान खोलने के लिए जिन भी चीजों की जरूरत पड़ती है, आप उन चीजों को लाएं।
- अपनी दुकान में सभी सामान को रखें और काम करना शुरू करें। जैसे-जैसे आपकी दुकान पुरानी होगी, आपके ग्राहक भी बढ़ेंगे और आपकी कमाई भी बढ़ेगी।
#4 – सैलून की दुकान खोलकर गांव में पैसे कमाएं

गांव में सैलून की दुकान भी बहुत ज्यादा चलती है और जो लोग सैलून की दुकान खोलते हैं, वे कमाई भी अच्छी करते हैं क्योंकि बाल कटाई के लिए लोग 50 रुपये लेते हैं।
अगर एक दिन 20 लोग भी आते हैं, तो ₹1000 की कमाई बहुत आराम से हो जाती है। तो अगर आप चाहें, तो सैलून की दुकान खोलकर भी गांव में पैसे कमा सकते हैं। इस तरीके से आप सैलून की दुकान खोल सकते हैं।
- सैलून की दुकान खोलने के लिए आप किसी दुकान पर रहकर बाल काटना सीखें।
- जब सैलून पर बाल काटना सीख जाएं, तो अपने लिए भी अच्छी जगह खोजें।
- फिर उसके बाद दुकान के लिए सेटअप तैयार करें और दुकान को सजाएं।
- अब सैलून की दुकान के लिए आप सभी सामानों को लाएं और अपनी दुकान में रखें।
- अब आप दुकान खोलें और काम करना शुरू करें। इस प्रकार से सैलून की दुकान खोलकर गांव में पैसे कमा सकते हैं।
#5 – खाद की दुकान खोलकर गांव में पैसे कमाएं
गांव में लोग खेती बहुत ज्यादा करते हैं। कुछ लोग तो खेती से ही पैसे कमा कर अपने जीवन को बिताते हैं, लेकिन फसलों को सही तरीके से उगाने के लिए खाद की भी जरूरत पड़ती है। तो खाद की दुकान खोलकर भी गांव में पैसे कमा सकते हैं।
इसके लिए आपको ग्राहक खोजने की भी जरूरत नहीं होती है। जब आप अच्छी खाद लाकर बेचते हैं, तो ग्राहक खुद आपके पास चलकर आते हैं।
इसमें आपको ज्यादा समय तक काम करने की भी जरूरत नहीं होती है, क्योंकि खेतों में हर समय खाद की जरूरत नहीं होती है। तो ऐसे में जब आपको लगे कि अब खाद की लोगों को जरूरत है, तब आप खाद लाकर बेचें। और सीजन चल जाए तो कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। इस प्रकार से खाद बेचकर भी आप गांव में पैसे कमा सकते हैं।
#6 – सब्जी की दुकान खोलकर गांव में पैसे कमाएं

आपको तो पता ही होगा कि सब्जी की दुकान कितनी तेजी से चलती है और बिक्री भी होती है। तो गांव में सब्जी की दुकान चलने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। आप चाहें तो सब्जी की दुकान खोलकर भी गांव में कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आप इन तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।
- सब्जी की दुकान खोलने के लिए आप अच्छी जगह की तलाश करें।
- अब दुकान बनवाएं और सभी सामानों को रखें।
- फिर उसके बाद मंडी जाएं और सब्जियों को लाएं और उचित मूल्य पर बेचना शुरू करें।
- इस प्रकार से आप गांव में सब्जी बेचकर कमाई कर सकते हैं।
#7 – शादी में जयमाल लगाकर गांव में पैसे कमाएं
आजकल की सभी शादियों में लोग जयमाल जरूर लगवाते हैं और जो लोग जयमाल लगाते हैं, वे अच्छी कमाई भी करते हैं। इसमें आपको हर समय काम करने की जरूरत भी नहीं होती, बस लगन के समय जयमाल लगाना होता है।
उतने समय में ही आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं। तो अगर जयमाल लगाना अच्छा लगता है, तो आप जयमाल लगाकर भी गांव में पैसे कमा सकते हैं।
क्योंकि किसी भी जयमाल की कीमत ₹10,000 से शुरू होती है। जितना अच्छा जयमाल होता है, उतना ही ज्यादा पैसे लगते हैं। ऐसे में आप सस्ते जयमाल से शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप इन तरीकों को देखें:
- सबसे पहले सभी सामानों को लाएं।
- उसके बाद जयमाल लगाने के लिए आप वर्कर को रखें।
- अब अपने जयमाल का बैनर बनवाएं, जिससे लोग आपके जयमाल के बारे में जानेंगे।
- फिर उसके बाद शादी में जयमाल लगाएं और पैसे कमाएं। शुरुआत में आप ज्यादा पैसे न लें, जिससे आपको ज्यादा ग्राहक मिलेंगे।
#8 – गाड़ी चलाकर गांव में पैसे कमाएं

अगर आप गरीब परिवार से आते हैं, तो गाड़ी चलाकर पैसे कमाना बहुत अच्छा तरीका है। इसमें आपको किसी भी प्रकार से पैसे इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं होती है।
बस केवल किसी भी गाड़ी को चलाना है, जिसके लिए आपको गाड़ी का मालिक पैसे देगा। और गाड़ी सीखने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। बहुत जल्दी ही आप गाड़ी सीखकर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए पहले ये करें:
- सबसे पहले आप गाड़ी चलाना सीखें, जिसके लिए पैसे भी दे सकते हैं या बिना पैसे के भी किसी के साथ रहकर सिख सकते हैं।
- फिर जब आप गाड़ी चलाना सिख जाते हैं, तो जिसको ड्राइवर की जरूरत होती है, वो आपसे संपर्क करेगा।
- फिर आप उसी गाड़ी चलाकर पैसे कमा सकते हैं।
#9 – शादी में गाड़ी चलाकर गांव में पैसे कमाएं
गांव में जब किसी की शादी होती है, तो बारात जाने के लिए गाड़ी बुक करने की जरूरत होती है। अगर आपके पास पैसे हैं, तो गाड़ी खरीदकर उसे शादी में चलाकर पैसे कमा सकते हैं, जिसमें दूरी के अनुसार पैसे मिलते हैं।
अगर ज्यादा दूरी होती है, तो ज्यादा पैसे मिलते हैं, और कम दूरी होती है, तो कम पैसे मिलते हैं। लेकिन इसके लिए चार या पांच लाख रुपये लगाकर गाड़ी खरीदने की जरूरत होती है।
#10 – खेती करके गांव में पैसे कमाएं

गांव में खेती करके पैसे कमाना बहुत आसान होता है। गांव में अधिकतर लोग खेती करके ही पैसे कमाते हैं। तो अगर आपका भी खेत है, तो आप अपने खेतों में फसल उगा कर पैसे कमा सकते हैं। लेकिन खेती करके पैसे कमाने में ज्यादा मेहनत करनी होती है।
और समय-समय पर खाद-पानी देना होता है, तभी फसल तैयार होती है। जब फसल तैयार हो जाती है, तो आप उसे बेचकर पैसे कमा सकते हैं।
जिसमें आप चाहें तो गेहूं, धान, चना, मटर आदि की खेती कर सकते हैं। लेकिन अगर बीच में बारिश आ जाती है, तो आपकी फसल बर्बाद भी हो सकती है। इसके लिए आपको फसल की देखभाल भी करनी होती है।
#11 – Reels वीडियो बनाकर गांव में पैसे कमाएं

Reels बनाकर भी लोग गांव में पैसे कमा रहे हैं। यह गांव में ऑनलाइन पैसे कमाने का तरीका है, जिसमें लोग इंस्टाग्राम पर Reels Videos बनाते हैं, जिसके बाद उनके Followers बढ़ते हैं।
इसके बाद वे Ads, Paid Promotion और Affiliate Marketing आदि तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। Reels बनाने में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होती है।
तभी Reels Video अच्छी बनती है और आपके Followers बढ़ते हैं। जब तक इंस्टाग्राम पर आपके ज्यादा Followers नहीं होंगे, तब तक आप कमाई नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आप इस प्रोसेस को फॉलो करें।
- सबसे पहले कोई टॉपिक चुनें, जिसमें आपका इंटरेस्ट हो, ताकि वीडियो बनाने में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
- अब आप इंस्टाग्राम पर Page बनाएं, जिसमें Bio आदि सब कुछ सही से लिखें।
- अब वीडियो बनाएं, उसे Edit करें और इंस्टाग्राम पर अपलोड करें।
- जितने भी लोग आपकी वीडियो देखेंगे, लाइक और शेयर करेंगे और फॉलो भी करेंगे।
- जब आपके Followers बढ़ जाते हैं, तब आप पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।
#12 – Blogs लिखकर गांव में पैसे कमाएं

ब्लॉग लिखकर भी आप पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉग लिखने के लिए गांव, शहर या कोई भी जगह हो, सभी जगह आप ब्लॉग लिख सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। बस आपको ब्लॉग लिखना आना चाहिए।
जब ब्लॉग लिखते हैं और वह गूगल में रैंक करने लगता है, जिससे आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगता है, तब आप गूगल एडसेंस का अप्रूवल लेकर पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉग लिखकर पैसे कमाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…
- सबसे पहले आप ब्लॉग के लिए टॉपिक चुनें, जिसके बारे में आपको ज्यादा जानकारी हो, जिससे आपको ब्लॉग लिखने में परेशानी नहीं होगी।
- अब डोमेन और होस्टिंग खरीदें। अपने डोमेन में आप टॉपिक को जरूर Add करें, जिससे आपका डोमेन SEO Friendly होगा।
- अब आप अपने ब्लॉग का सेटअप करें, जिसमें ब्लॉग में थीम इंस्टॉल करें और उसे डिज़ाइन करें।
- अब आप ब्लॉग लिखना शुरू करें। कम से कम आप 40 ब्लॉग लिखें, फिर उसके बाद Google Adsense का अप्रूवल लें।
- अब अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक लाएं। जितना आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आएगा, उतना ही आपकी कमाई होगी। तो इस प्रकार से गांव में रहकर ब्लॉग लिखकर पैसे कमा सकते हैं।
#13 – यूट्यूब चैनल बनाकर गांव में पैसे कमाएं
यूट्यूब आज के समय में बहुत जबरदस्त पैसा कमाने का तरीका बन चुका है जिसमें बड़े-बड़े Youtuber लाखों रुपये कमा रहे हैं। इसके लिए यूट्यूब पर चैनल बनाना होता है और उस पर वीडियो अपलोड करना होता है।
जिससे आपकी वीडियो पर Views आते हैं और Subscribers बढ़ते हैं। जिसके चैनल पर Monetization Enable होता है, फिर यूट्यूब से पैसे मिलते हैं। यूट्यूब चैनल से पैसे कमाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…
- सबसे पहले आप अपने यूट्यूब चैनल के लिए टॉपिक चुनें, जिस टॉपिक पर वीडियो बनाने में आपको अच्छा लगता हो।
- फिर उसके बाद आप यूट्यूब चैनल Create करें और उसका SEO करें।
- अब आप वीडियो बनाएं और उसे Edit करें।
- अब उस वीडियो को यूट्यूब चैनल पर अपलोड करें, जिसके बाद आपकी वीडियो पर व्यूज आएंगे। जब आपके चैनल पर 1000 Subscribers और 4000 घंटे Watchtime हो जाता है, तो चैनल को Monetize करके पैसे कमा सकते हैं।
#14 – Apps के जरिए गांव में पैसे कमाएं
आज के समय बहुत से ऐप्स हैं जिनमें आप पैसे कमा सकते हैं, जैसे गेम खेलकर पैसे कमाने वाले ऐप्स, रेफर करके पैसे कमाने वाले ऐप्स। इसके लिए आपको पैसे कमाने वाले ऐप्स को ढूंढना होता है।
फिर उसमें अकाउंट बनाकर उससे पैसे कमाने के लिए जो प्रोसेस होता है, उसे पूरा करके पैसे कमाना होता है। इस प्रकार से मोबाइल से ही गांव में पैसे कमा सकते हैं।
#15 – Script लिखकर गांव में पैसे कमाएं
सोशल मीडिया पर जितने भी कंटेंट क्रिएटर हैं, वो लोग जो भी कंटेंट बनाते हैं, वो पूरे काम को अकेले नहीं करते हैं, बल्कि कैमरा वाला अलग होता है।
कंटेंट राइटर अलग होता है, तो अगर आपको Script Writing आती है, तो आप स्क्रिप्ट लिखकर भी पैसे कमा सकते हैं, जिसमें आपको किसी भी प्रकार से पैसे भी इन्वेस्ट नहीं करने होते हैं।
मोबाइल से गांव में पैसे कैसे कमाएं?
गांव में मोबाइल से पैसे कमाना अब आसान हो गया है। अगर आपके पास सिर्फ एक smartphone है, तो भी आप घर बैठे income generate कर सकते हैं। बस सही तरीके और मेहनत की जरूरत है।
- Online Surveys: कई apps हैं जो surveys भरने पर पैसे देते हैं। ये आसान और जल्दी शुरू हो जाता है।
- YouTube या Shorts: अपने गांव की lifestyle, खेती, या local culture दिखाकर छोटे videos बनाएं और पैसे कमाएं।
- Freelancing: अगर आप writing, design या social media management जानते हैं, तो Upwork या Fiverr जैसे platforms से काम ले सकते हैं।
- Affiliate Marketing: मोबाइल से products promote करें और हर sale पर commission पाएं।
- Online Teaching: अगर आप किसी subject में अच्छे हैं, तो WhatsApp या Zoom पर पढ़ाई करवाकर पैसे कमा सकते हैं।
गांव में रहते हुए भी mobile आपका छोटा office बन सकता है। बस लगातार कोशिश और सही जानकारी की जरूरत है। धीरे-धीरे, ये methods छोटे पैसे से लेकर अच्छा income generate कर सकते हैं।
गांव में रोजगार के लिए सरकारी सहायता और Loans
गांव में रोजगार और पैसे कमाने के लिए सरकारी योजनाएँ और Loans बहुत मददगार साबित हो सकती हैं। अगर आप अपने छोटे Business या खेती-किसानी के काम में निवेश करना चाहते हैं, तो सही जानकारी और सरकारी मदद से आप जल्दी आगे बढ़ सकते हैं।
- MGNREGA – यह योजना ग्रामीण लोगों को रोज़गार देती है। आप इससे नियमित आमदनी पा सकते हैं।
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) – छोटे Business शुरू करने के लिए Loan मिलता है।
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) – Self-Help Group बनाकर Loan और प्रशिक्षण मिल सकता है।
- किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) – खेती और पशुपालन के लिए आसान Loan उपलब्ध है।
- सरकारी Subsidy Schemes – जैसे बिजली, पानी या खेती के उपकरणों पर Subsidy मिलती है।
इन योजनाओं का फायदा उठाकर आप अपने गांव में रोजगार बढ़ा सकते हैं और अपनी आमदनी में सुधार ला सकते हैं। ध्यान रखें कि Loan लेने से पहले योजना की शर्तें और ब्याज दर समझना ज़रूरी है। सही दिशा और मेहनत से गांव में भी अच्छा पैसा कमाना संभव है।
इन्हे भी पढें –
- GlowRoad से पैसे कैसे कमाएं
- GroMo App से पैसे कैसे कमाएं
- Upwork से पैसे कैसे कमाएं
- Canva से पैसे कैसे कमाएं
- Quora से पैसे कैसे कमाएं
- ऑनलाइन मोबाइल से पैसे कैसे कमाएं]
- ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
- Josh App से पैसे कैसे कमाएं
- Students पैसे कैसे कमाएं
- Hipi App से पैसे कैसे कमाएं
- Moj App से पैसे कैसे कमाएं
- Rozdhan App से पैसे कैसे कमाएं
- Frizza App से पैसे कैसे कमाएं
- Dhani App से पैसे कैसे कमाएं
- Winzo App से पैसे कैसे कमाएं
- Upstox App से पैसे कैसे कमाएं
- Groww App से पैसे कैसे कमायें
- My11Circle App से पैसे कैसे कमाएं
- Probo App से पैसे कैसे कमाएं
गांव में पैसे कमाने के अन्य तरीके
ये गांव में पैसे कमाने के कुछ अन्य तरीके हैं। इन तरीकों से भी आप गांव में पैसे कमा सकते हैं।
- बकरी पालन करके गांव में पैसे कमाएं।
- मुर्गी पालन करें, बेचें और पैसे कमाएं।
- मछली पालन से पैसे कमाएं।
- आटा चक्की खोलकर पैसे कमाएं।
- अगरबत्ती बनाकर गांव में पैसे कमाएं।
- मोमबत्ती बनाएं और पैसे कमाएं।
- अचार की दुकान खोलकर पैसे कमाएं।
- मनिहिरी की दुकान खोलकर पैसे कमाएं।
- CSC सेंटर खोलकर पैसे कमाएं।
- टेंट की दुकान खोलकर पैसे कमाएं।
- मोबाइल बनाकर पैसे कमाएं।
- ठेकेदारी का काम करके पैसे कमाएं।
- चोला बेचकर पैसे कमाएं।
- दूध बेचकर भी पैसे कमा सकते हैं।
- कोचिंग पढ़ाकर पैसे कमाएं।
तो इन तरीकों से भी आप गांव में पैसे कमा सकते हैं।
FAQs – Ganv Me Paise Kaise Kamaye?
Q1. गांव में पैसा कैसे कमाया जा सकता है?
Ans👉गांव में पैसे कमाने के लिए मैं इस पोस्ट में कुछ तरीकों के बारे में बता रहा हूँ, जिससे आप बहुत आसानी से गांव में पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
Q2. गांव में कौन सा धंधा चल सकता है?
Ans👉गांव में किराना की दुकान बहुत अच्छी चलती है क्योंकि किराना की दुकान से बिना कोई सामान लिए किसी भी घर में खाना भी नहीं बनता है।
Q3. गाँव में सबसे कम निवेश (Low Investment) में कौन सा काम शुरू करें?
Ans👉 दोस्तों, अगर आपके पास बजट कम है तो आप Mobile Repairing & Recharge या CSC Center (जन सेवा केंद्र) खोल सकते हैं। आजकल गाँव के लोगों को बैंकिंग और सरकारी फॉर्म भरने के लिए शहर भागना पड़ता है, ऐसे में आप आधार से पैसे निकालने और ऑनलाइन फॉर्म भरने की सर्विस देकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
Q4. क्या गाँव में रहकर भी ऑनलाइन पैसे कमाए जा सकते हैं?
Ans👉 जी हाँ, बिल्कुल! आज गाँव-गाँव तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँच चुका है। आप अपने फोन या लैपटॉप से Blogging, YouTube या Affiliate Marketing शुरू कर सकते हैं। मुझे लगता है कि गाँव की खेती या लाइफस्टाइल पर वीडियो बनाना (Vlogging) एक बहुत ही बढ़िया आईडिया है क्योंकि लोग इसे देखना बहुत पसंद करते हैं।
निष्कर्ष – गांव में पैसे कैसे कमाएं?
तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा इसमें मैं गांव में पैसे कमाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया हूँ। जिससे आप बहुत कम लागत में अपना खुद रोजगार शुरू कर सकते हैं और गांव में ही पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। उम्मीद है की अब आपको दुबारा गूगल में Village Business Idea के बारे में सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
तो दोस्तों अगर आपको मेरा यह लेख घर बैठे पैसे कैसे कमाएं या ग्रामीण क्षेत्र में पैसे कमाने के तरीके अच्छे लगे तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।
