दुबई में पैसे कैसे कमाएं? – ₹50,000 से ₹60,000 -12 Best तरीकों से Letest Guide

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दुबई सिर्फ अपनी ऊँची इमारतों और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीयों के लिए ‘सपनों को सच करने वाला शहर’ भी माना जाता है। यहाँ की टैक्स-फ्री इनकम (Tax-free Income), वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं और करियर में तेज़ी से बढ़ने के मौके इसे दुनिया का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाते हैं।

Henley & Partners रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई अमीरों को अपनी ओर खींचने में सबसे आगे है। अकेले 2024 में यहाँ 6,700 नए मिलियनेयर्स आकर बसे, जबकि भारत से करीब 4,300 मिलियनेयर्स ने बाहर का रुख किया। यह आंकड़ा साफ़ दिखाता है कि दुबई में पैसा कमाने और बिजनेस को बढ़ाने की कितनी जबरदस्त संभावना है।

अगर आप भी 2026 में दुबई जाकर पैसे कमाने का सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए एक कम्प्लीट गाइड है। तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और दुबई में पैसे कैसे कमाएं इसके बारे में जानते हैं।

Table of Contents

दुबई के बारे में जानकारी

आज के दौर में दुबई ने अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली है; अब यह शहर सिर्फ तेल (Oil) के भरोसे नहीं है, बल्कि 2026 में इसकी अर्थव्यवस्था टूरिज्म, हाई-टेक फाइनेंस और एआई (AI) जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी के दम पर दौड़ रही है।

यहाँ की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहाँ की आबादी में सिर्फ 15% लोग ही स्थानीय नागरिक हैं, जबकि बाकी 85% लोग दुनिया भर से आए प्रवासी हैं, जिनमें हम भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा है। हालांकि, दुबई में रहना काफी महंगा है और एक अकेले व्यक्ति का महीने का खर्च करीब ₹3.3 लाख (AED 14,579) तक पहुँच सकता है। 

लेकिन यहाँ मिलने वाली टैक्स-फ्री सैलरी इस भारी खर्च को काफी हद तक बैलेंस कर देती है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में भारतीय यहाँ बेहतर जॉब, नए बिजनेस या फ्रीलांसिंग के सपनों के साथ आते हैं और धीरे-धीरे अपनी पूरी फैमिली को यहीं सेटल कर लेते हैं।

दुबई में पैसे कमाने के लिए योग्यता

कुछ लोगों के मन में ये सवाल जरूर रहता है कि आखिर दुबई जाकर पैसे कमाने के लिए उनके पास क्या योग्यता होनी चाहिए। तो नीचे मैं कुछ जानकारी दिया हूं। अगर ये योग्यता आपके पास है, तो आप दुबई आराम से जा सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।

  • अगर आप ये सोच रहे हैं कि दुबई में केवल पढ़े-लिखे लोग जा सकते हैं, तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। बिना पढ़े-लिखे लोग भी दुबई जाकर पैसा कमा सकते हैं। क्योंकि जो व्यक्ति पढ़ा-लिखा रहेगा, तो उसको दुबई जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी; अपने देश में भी नौकरी करके पैसा कमा सकता है।
  • अगर आप दुबई में रहकर पैसा कमाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अरबी और इंग्लिश भाषा आनी चाहिए, क्योंकि वहां ये दोनों भाषाएं बहुत ज्यादा बोली जाती हैं।
  • दुबई में पैसे कमाने के लिए आपको कोई स्किल की जरूरत पड़ती है। अगर आपको कोई स्किल आती है, तो उससे संबंधित काम खोजकर आप काम करके पैसा कमा सकते हैं।
  • अगर आपको टेक्नोलॉजी के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी है, तो उससे संबंधित नौकरी करके आप पैसा कमा सकते हैं।
  • दुबई जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है, जिसको बनवाने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

Economic Times के अनुसार 2026 में UAE ने वीजा रूल्स अपडेट किए हैं, जो इंडियंस के लिए फायदेमंद हैं। अगर आपके पास US, UK, Canada, Australia या Japan का वैलिड वीजा है, तो दुबई में Visa-on-Arrival मिल सकता है। 

गोल्डन वीजा के लिए मिनिमम सैलरी AED 30,000/मंथ होनी चाहिए, जो प्रोफेशनल्स जैसे AI स्पेशलिस्ट्स, टीचर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ओपन है।

दुबई में पैसे कैसे कमाएं

दुबई के बारे में आपने इतना कुछ जान लिया, तो चलिए अब दुबई में पैसे कमाने के तरीके के बारे में जानते हैं। नीचे मैं आपको दुबई में पैसे कमाने के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया हूं, जिसके माध्यम से आप बहुत आसानी से दुबई में पैसा कमा सकते हैं।

#1 – दुबई में नौकरी करके पैसे कमाएं

दुबई में पैसे कमाने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन नौकरी होता है। अगर आप पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं, तो दुबई में नौकरी करके आप बहुत आराम से पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आप दुबई में किसी भी नौकरी के लिए अप्लाई करें।

अगर उस नौकरी के लिए आप योग्य होते हैं, तो उसके लिए सेलेक्ट हो जाते हैं। फिर दुबई में जाकर वही नौकरी के पैसे आप कमा सकते हैं।

इसके लिए आप किसी एजेंट से संपर्क कर सकते हैं या फिर किसी वेबसाइट के माध्यम से दुबई में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। नीचे मैं आपको कुछ वेबसाइट के बारे में बताया हूं, जिसके माध्यम से आप दुबई में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

  • Indeed
  • LinkedIn
  • Naukri Gulf
  • SME Dubai
  • Dubai Chamber
  • GulfTalent

इनमें से किसी भी वेबसाइट में रजिस्टर करने के बाद आपको अलग-अलग देशों में अनेकों प्रकार की नौकरी दिखेंगी। उनमें से किसी भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं और दुबई में पैसा कमा सकते हैं।

2026 में इंडियंस इंडिया से ही दुबई जॉब्स अप्लाई कर सकते हैं बिना विजिट किए। इन-डिमांड जॉब्स जैसे IT (React.js, Python), फाइनेंस और हेल्थकेयर में सैलरी AED 8,000-25,000 तक हो सकती है।

#2 – Freelancing Service बेचकर दुबई में पैसे कमाएं

दुबई में Freelancing Service बेचकर भी पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको दुबई जाने की भी जरूरत नहीं होती है। इसके लिए आप अपने घर बैठे लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से दुबई में ऑनलाइन Freelancing Service बेचकर पैसा कमा सकते हैं।

इसके लिए आपको किसी भी ऑनलाइन स्किल की जरूरत होती है। उसके बाद आप किसी भी फ्रीलांसिंग वेबसाइट में अपनी स्किल से संबंधित पोर्टफोलियो बनाएं और दुबई के क्लाइंट को सर्विस बेचकर पैसे कमाएं।

फ्रीलांसिंग सर्विस बेचकर पैसे कमाने के लिए Upwork और Fiverr बहुत पॉपुलर वेबसाइट हैं, जिसके माध्यम से आप बहुत आसानी से फ्रीलांसिंग सर्विस बेचकर पैसा कमा सकते हैं। नीचे मैं आपको कुछ पॉपुलर ऑनलाइन स्किल के बारे में बताया हूं, जिन्हें सीखकर ऑनलाइन फ्रीलांसिंग सर्विस बेच सकते हैं।

  • Web Design
  • Content Writing
  • Graphic Design
  • Logo Design
  • Data Entry

#3 – दुबई में अपना Business शुरू करके पैसे कमाएं

दुबई में पैसा कमाने के लिए आप दुबई में अपना कोई Business भी शुरू कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। ये ऑप्शन उन लोगों के लिए बेहतर होता है, जिनके पास पहले से ही पैसा होता है, क्योंकि किसी भी बिज़नेस को शुरू करने के लिए पहले उसमें पैसा निवेश करना पड़ता है।

हालांकि, दुबई में किसी भी बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको गहरी रिसर्च करनी होगी, तभी आप कोई अच्छा बिज़नेस शुरू कर पाएंगे। नीचे मैं आपको कुछ व्यापार के बारे में बताया हूं, जिसमें से आप किसी भी व्यापार को शुरू कर सकते हैं।

  • पर्यटन सर्विस का बिज़नेस,
  • एजुकेशनल बिज़नेस,
  • रेस्तरां या होटल का बिज़नेस,
  • वित्तीय सेवाओं का बिज़नेस,
  • रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट का बिज़नेस,
  • स्वास्थ्य सेवा का बिज़नेस,
  • फ्रीलांसिंग का बिज़नेस,
  • खुदरा व्यवसाय का बिज़नेस आदि।

#4 – दुबई में ऑनलाइन Business शुरू करके पैसे कमाएं

आज के समय में ऑनलाइन पैसा कमाना भी एक ट्रेंड बन चुका है। बहुत लोग ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करके भी अच्छा पैसा कमा रहे हैं, जिसमें Blogging, Dropshipping, Reselling, Freelancing ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत ही पॉपुलर तरीके हैं।

इन बिज़नेस को आप दुबई में भी करके पैसा कमा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। उसके बाद आप इस बिज़नेस को शुरू कर सकते हैं।

इसके लिए आप दुबई जाएं और वहां अपने ऑनलाइन बिज़नेस को शुरू करने के लिए सेटअप तैयार करें। फिर ऑनलाइन काम करके पैसे कमाएं।

हालांकि, ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि ऑनलाइन पैसे के लिए 5 से 6 महीने तक भी लग सकते हैं।

अगर आपका ब्लॉग अच्छा चलने लगता है तो ₹50,000 से ₹60,000 तक आप कमा सकते हैं।

#5 – पर्यटन उद्योग शुरू करके दुबई में पैसे कमाएं

पर्यटन उद्योग शुरू करके भी दुबई में पैसा कमा सकते हैं। दुबई में हमेशा दूसरे देशों से लोग घूमने के लिए जाते हैं। ऐसे में उनको उन सभी जगहों के बारे में जानकारी नहीं होती है, तो उन लोगों को छोटी-मोटी सर्विस देकर पैसा कमा सकते हैं।

या तो ट्रैवलिंग एजेंसी खोल सकते हैं और नए लोगों को दुबई शहर घुमाने की सर्विस देकर उनसे पैसा कमा सकते हैं। इस प्रकार से आप पर्यटन उद्योग शुरू करके पैसे कमा सकते हैं।

#6 – पैसे निवेश करके दुबई में पैसे कमाएं

जिस प्रकार से अपने देश भारत में लोग जमीन में पैसा निवेश करते हैं, फिर उस जमीन की कीमत ज्यादा हो जाने पर उसे बेचकर अच्छा पैसा कमाते हैं। उसी प्रकार से दुबई में भी किसी जमीन में पैसा निवेश करके पैसा कमा सकते हैं।

हालांकि, इसके लिए पहले से आपके पास पैसे होने चाहिए। तो उन पैसों से आप दुबई में जमीन खरीदें और जब जमीन की कीमत बढ़ जाए, तो उसे बेचकर अपना मुनाफा कमा सकते हैं।

#7 – कंसल्टेंसी का काम करके दुबई में पैसे कमाएं

कंसल्टेंसी का काम करके भी दुबई में पैसा कमा सकते हैं। जो लोग भी दुबई में घूमने या रहने के लिए जाते हैं, उनको वहां के नियम-कानून के बारे में कोई भी जानकारी नहीं होती है। अगर आपको दुबई के नियम-कानून के बारे में अच्छे से पता है, तो लोगों को दुबई के नियम-कानून के बारे में सिखाकर पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आप Consultancy Agency खोलें। फिर नए-नए ग्राहक आपके पास आना शुरू हो जाएंगे। तो उन लोगों को सिखाकर फीस चार्ज कर सकते हैं।

#8 – वेटर का काम करके दुबई में पैसे कमाएं

दुबई में किसी भी रेस्टोरेंट या होटल में वेटर का काम करके भी पैसा कमा सकते हैं। दुबई में बहुत बड़े-बड़े होटल होते हैं, जिनमें वेटर होते हैं और वो कस्टमर का ऑर्डर लेते हैं और उन्हें खाना पहुंचाते हैं। इसके बदले उन्हें सैलरी मिलती है।

और इसका फायदा ये है कि इसमें आपको टिप भी मिलती है, जो आपकी उपार्जित कमाई होती है। अगर कोई अमीर व्यक्ति आपके होटल में आता है और उसे वेटर की सर्विस देते हैं, और आपकी सर्विस से खुश होता है, तो अच्छा पैसा टिप दे सकता है।

#9 – दुबई में गाड़ी चलाकर पैसे कमाएं

हमारे देश भारत से दुबई गाड़ी चलाकर पैसे कमाने के लिए बहुत लोग जाते हैं। अगर आपको भी गाड़ी चलाना आता है और उसके बारे में आपको अच्छा अनुभव है, तो दुबई में गाड़ी चलाकर भी पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आप अपना Driving License बनवाएं।

दुबई जाने के लिए किसी भी एजेंट से मिलकर वीजा बनवाएं, जिसके बाद वो एजेंट आपको दुबई में किसी गाड़ी चलाने के काम में भेज देंगे। फिर आप दुबई में गाड़ी चलाकर पैसा कमा सकते हैं।

#10 – दुबई कंपनी के शेयर में निवेश करके पैसे कमाएं

दुबई में पैसा कमाने के लिए दुबई की कंपनी के शेयर में पैसे निवेश करके पैसा कमाना भी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, इसके लिए आपके पास पहले से ही पैसे होने चाहिए। फिर दुबई की किसी भी कंपनी के शेयर को खरीदें।

और उसकी कीमत बढ़ जाने पर उसे बेच दें। जितना भी शेयर की कीमत बढ़ेगी, उतना आपका मुनाफा होगा। इसके लिए आप IND Money App की मदद ले सकते हैं, क्योंकि इसमें आप इंडियन स्टॉक के साथ-साथ दूसरे देशों के स्टॉक में भी पैसा निवेश करके पैसे कमा सकते हैं।

इसके लिए आप इस ऐप में रजिस्टर करें। फिर आपको बहुत सी कंपनी के शेयर दिखेंगे। उनमें से किसी भी शेयर को खरीदें और उसकी कीमत बढ़ जाने पर उसे बेच दें। जितना भी शेयर की कीमत बढ़ेगी, उतनी आपकी कमाई होगी।

#11 – पेट्रोल पंप पर काम करके पैसे कमाएं

दुबई में बहुत महंगी गाड़ियां होती हैं और उन्हें चलने के लिए पेट्रोल की जरूरत होती है, जिसके कारण दुबई में बहुत से पेट्रोल पंप हैं। वहां काम करके भी आप पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी स्किल या अनुभव की जरूरत नहीं होती है।

लेकिन आप एक पढ़े-लिखे व्यक्ति होने चाहिए, तभी पेट्रोल भरकर पैसे काउंट कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी एजेंट से मिलें, जो लोगों को दुबई भेजते हों।

और उन्हें पेट्रोल पंप पर काम करके पैसे कमाने के लिए कहें। फिर वो आपकी कुछ दस्तावेज लेंगे और दुबई में पेट्रोल पंप पर काम करने के लिए भेज देंगे। जिसके बाद आप दुबई में पेट्रोल पंप पर काम करके पैसा कमा सकते हैं।

#12 – Pet Service देकर पैसे कमाएं

दुबई में जितने भी अमीर व्यक्ति होते हैं, वो लोग जानवर पालने के बहुत शौकीन होते हैं, लेकिन वो अपने कामों में इतने ज्यादा व्यस्त होते हैं कि अपने पालतू जानवरों का ख्याल रखने के लिए अलग से नौकर रखते हैं और उन्हें प्रति महीने के हिसाब से सैलरी देते हैं।

इसके लिए आप दुबई जाने के लिए Pet Service का काम खोजें और Pet Service देकर पैसे कमाएं।

दुबई में काम करने के लिए जरूरी बातें

दुबई में पैसे कमाने के तरीकों के बारे में तो आपने जान लिया, तो चलिए अब दुबई में पैसे कमाने के लिए कुछ जरूरी बातों को जान लेते हैं। जिसके बारे में आप जानते रहेंगे, तो दुबई में रहकर पैसा कमाना आपके लिए बेहद आसान हो जाएगा।

अगर आप दुबई में ज्यादा समय तक रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको गोल्डन वीजा बनवाना पड़ेगा। हालांकि, 10 साल बाद उसे Renew करना होता है।

संयुक्त अरब अमीरात में 2019 में लॉन्ग टर्म वीजा के तहत एक नियम बनाया गया था, जिसके तहत आप दुबई में केवल रह नहीं सकते, बल्कि वहां रहकर पढ़ाई भी कर सकते हैं। दुबई में रहने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान रखना होगा, जो नीचे इस प्रकार हैं।

  • दुबई के सभी कानूनों का पालन करें।
  • सबसे पहले अरबी या अंग्रेजी भाषा सीखें।
  • दुबई टूर के लिए पर्याप्त बजट होना चाहिए।
  • जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें।
  • दुबई जाने से पहले अपनी तैयारी पूरी करें।
  • आपके पास तकनीकी ज्ञान होना जरूरी है।
  • दुबई में समय तक रहने के लिए आपको Golden Visa बनवाने की जरूरत होती है।

दुबई में जाने के लिए पासपोर्ट कैसे बनाएं

जैसा कि मैं आपको पहले ही बता चुका हूं कि दुबई जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। बिना पासपोर्ट के आप दुबई नहीं जा सकते हैं। तो पासपोर्ट बनाने के लिए नीचे मैं आपको कुछ स्टेप्स बताता हूं, जिन्हें फॉलो करके अपना पासपोर्ट बना सकते हैं।

  • सबसे पहले आप passportindia.gov.in की वेबसाइट पर जाएं और उसमें रजिस्टर करें।
  • पासपोर्ट बनाने के लिए आपको एक फॉर्म दिखेगा, जिसे भरें और उसमें सभी जानकारी जैसे – जन्मतिथि, नाम, पता आदि भरें।
  • अब आपको फीस चुकानी होगी। इसकी नार्मल फीस 1500 होती है, लेकिन अगर आप तत्काल बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 3500 तक देने पड़ सकते हैं।
  • फिर आपको Passport Seva Kendra पर जाना होगा, जिसके बाद आपके सभी दस्तावेज वेरिफाई होंगे।
  • अब आपके पासपोर्ट को पुलिस वेरिफाई करना होगा, जिसके लिए पुलिस आपके घर जाएंगी और वेरिफाई करेंगी।
  • वेरिफाई हो जाने के बाद 15 से 30 दिन के अंदर आपका पासपोर्ट डिलीवर हो जाएगा।

दुबई में पैसे बचाने और बढ़ाने के Smart Tips

दोस्तों, दुबई में दिरहम कमाना जितना रोमांचक है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है उसे बचाना। मुझे लगता है कि अगर आप यहाँ रहने के खर्चों को स्मार्ट तरीके से मैनेज नहीं करेंगे, तो मोटी सैलरी भी कम पड़ जाएगी।

निचे हम 2026 के हिसाब से पैसे बचाने और उन्हें दोगुना करने के कुछ Smart Tips दिए हैं:

  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल – दुबई में टैक्सी बहुत महंगी पड़ती है तो ऐसे में आप अपना ‘Nol Card’ बनवाएं और मेट्रो या बस से सफर करें। यह न केवल सस्ता है बल्कि आपका काफी कीमती समय भी बचाता है।
  • घर के खाने को अहमियत दें – बाहर रेस्टोरेंट में खाना आपकी जेब खाली कर सकता है। अगर आप खुद खाना बनाना शुरू करते हैं, तो आप महीने के अंत में कम से कम ₹15,000 से ₹20,000 की एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे।
  • शेयर्ड अकोमोडेशन चुनें –  अकेले फ्लैट लेने के बजाय ‘Bed Space’ या दोस्तों के साथ रूम शेयर करना एक समझदारी भरा फैसला है। क्योंकि इससे रेंट और बिजली-पानी (DEWA) का बिल आधा हो जाता है और बचत बढ़ती है।
  • Discount Apps का फायदा उठाएं – यहाँ शॉपिंग और ग्रोसरी के लिए ‘The Entertainer’ या ‘Groupon’ जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करें। यहाँ आपको ‘Buy 1 Get 1 Free’ वाली डील्स मिलती हैं, जो फालतू खर्चों को बहुत कम कर देती हैं।
  • सही तरीके से इन्वेस्ट करें – बचाए हुए पैसों को सिर्फ बैंक में न रखें। आप दुबई में रहते हुए टैक्स-फ्री सेविंग्स प्लान्स या इंडियन स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट कर सकते हैं, जिससे आपका पैसा समय के साथ खुद-ब-खुद बढ़ता रहे।

इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर आप दुबई में न सिर्फ अच्छी लाइफ जी सकते हैं, बल्कि अपनी फैमिली के लिए तगड़ा बैंक बैलेंस भी बना सकते हैं।

दुबई में औसतन कितनी सैलरी मिलती है? (2026 अपडेट)

अगर आप दुबई जाकर पैसा कमाने की सोच रहे हैं और आपके मन सवाल है कि आखिर दुबई में कितनी सैलरी मिलती है? तो मैं आपको Meydan Free Zone की रिपोर्ट के अनुसार दुबई मिलाने वाली सैलरी के बारे में बताता हूँ।

2026 में दुबई की एवरेज सैलरी AED 15,000-18,000/मंथ (लगभग ₹3.4-4.1 लाख) है, लेकिन इंडियंस के लिए यह AED 12,000-15,000 से शुरू होती है। सेक्टर के हिसाब से:

  • एंट्री-लेवल जॉब्स (ड्राइवर, वेटर): AED 4,000-10,000।
  • मिड-लेवल (IT, फाइनेंस): AED 8,000-14,000।
  • सीनियर (इंजीनियर, डॉक्टर): AED 15,000-40,000।

कंपनियां अक्सर हाउसिंग, ट्रांसपोर्ट और मेडिकल कवर देती हैं, जो खर्च कम करती हैं। हालांकि, लिविंग कॉस्ट हाई है, इसलिए फाइनेंशियल प्लानिंग जरूरी है।

FAQs – Dubai Me Paise Kaise Kamaye?

Q1. दुबई जाने में कितना खर्चा लगता है?

Ans👉अगर आप भारत के नागरिक हैं, तो दुबई जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है, जिसे बनवाने में 50,000 से 1,50,000 तक खर्च आता है।

Q2. दुबई में पैसा कैसे कमाए जाते हैं?

Ans👉दुबई में पैसे कमाने के लिए आप दुबई में नौकरी कर सकते हैं या अपना कोई काम शुरू कर सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं।

Q3. दुबई में कौन सी करेंसी चलती है?

Ans👉Dubai की करेंसी का नाम यूएई दिरहम होता है, जिसको शॉर्ट में AED कहा जाता है। भारत में 1 AED की कीमत 22 से 23 रुपये के बराबर होती है।

Q4. दुबई में कितना पैसा कमा सकते हैं?

Ans👉दुबई में आप कितना पैसा कमाते हैं, इसका कोई सही जवाब नहीं है क्योंकि यह आपके स्किल और अनुभव पर निर्भर करता है।

Q5. दुबई जाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है?

Ans👉दुबई जाने के लिए आपको पासपोर्ट, दुबई का वीजा आदि जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है, अगर ये सब चीजें आपके पास हैं तो आप दुबई जाकर पैसा पैसा कमा सकते हैं।

निष्कर्ष – दुबई में पैसे कैसे कमाएं?

तो दोस्तों, आपको दुबई में पैसे कमाने के बारे में जानकारी कैसी लगी? इसमें मैंने दुबई में पैसे कमाने के लिए कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया है। अगर आप दुबई में रहकर पैसा कमाना चाहते हैं, तो इनमें से किसी भी ऑप्शन को चुन सकते हैं।

अगर आपको और भी कुछ पूछना हो, तो कमेंट में पूछ सकते हैं। मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूंगा।

आपको मेरा यह लेख दुबई में पैसे कैसे कमाएं कैसा लगा? अगर इस लेख के माध्यम से आपको कुछ सीखने को मिला हो, तो इसे आप अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment