₹40,000 से ₹50,000 प्रति महीना, Google Se Paise Kaise Kamaye – 11 Proven तरीकों से Letest Guide

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Google Se Paise Kaise Kamaye – क्या आप जानते हैं कि जिस गूगल का इस्तेमाल आप हर छोटी-बड़ी जानकारी ढूंढने के लिए करते हैं, और वही गूगल आपको घर बैठे अमीर भी बना सकता है? जी हां, आज के डिजिटल दौर में गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं, बल्कि कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है।

इस लेख में हम आपको Blogging, YouTube, AdSense, और App Creation जैसे उन सभी तरीकों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिनसे दुनिया भर के लाखों लोग हर महीने मोटी कमाई कर रहे हैं। अगर आपके पास एक स्मार्टफोन और इंटरनेट है, तो आप भी आज से ही अपनी ऑनलाइन कमाई का सफर शुरू कर सकते हैं।

2026 में अब गूगल से पैसे कमाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है क्योंकि अब हमारे पास Gemini 3 जैसे ताकतवर एआई (AI) टूल्स हैं। इनकी मदद से आप मिनटों में ब्लॉग पोस्ट लिख सकते हैं, यूट्यूब वीडियो के लिए शानदार स्क्रिप्ट तैयार कर सकते हैं और ट्रेंडिंग टॉपिक्स का पता लगा सकते हैं।

आज भारत में करोड़ों लोग गूगल के एआई फीचर्स का इस्तेमाल करके अपने काम को 10 गुना तेज कर रहे हैं। लेकिन याद रखें, गूगल से लंबे समय तक पैसा कमाने के लिए मेहनत और सही रणनीति (Strategy) बहुत जरूरी है।

तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं कि आप गूगल के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके घर बैठे अपनी ऑनलाइन इनकम कैसे शुरू कर सकते हैं? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Table of Contents

गूगल क्या है?

गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। गूगल पर प्रतिदिन 8 बिलियन से भी अधिक कीवर्ड सर्च किए जाते हैं। गूगल को अमेरिकी कंपनी द्वारा 1998 में Larry Page और Sergey Brin द्वारा बनाया गया था।

लेकिन उस समय गूगल के ज्यादा यूजर नहीं थे क्योंकि गूगल के बारे में कोई भी नहीं जानता था। लेकिन जब लोग गूगल के बारे में धीरे-धीरे जानने लगे, तो गूगल पॉपुलर हो गया।

और आज के समय में यह दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बन चुका है। गूगल के आज के समय में Gmail, YouTube, Google Map, Google Drive, Google Photos, Google Play Store आदि बहुत से प्रोडक्ट हैं, जिनका लोग इस्तेमाल करते हैं।

गूगल के इन्हीं प्रोडक्ट की सहायता से आप गूगल से पैसे भी कमा सकते हैं। गूगल का पैसा कमाने का सबसे बड़ा स्रोत Google Ads है। जब कोई यूजर गूगल में कुछ सर्च करता है, तो सर्च में ब्लॉग और वेबसाइट के साथ-साथ Ads भी दिखती हैं, जिससे गूगल की कमाई होती है।

Google Se Paise Kaise Kamaye? – Updated Ways 2026

अगर गूगल से पैसे कमाने की बात करें तो आप गूगल से कई तरीकों से पैसा कमा सकते हैं, निचे मैं आपको सभी गूगल से पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताया हूँ।

कमाई का जरिया (Source)मेरा अनुभव और कमाई की बात (Potential & Effort)
YouTube चैनलइसमें वीडियो एडिटिंग की मेहनत बहुत है, लेकिन अगर चैनल चल गया तो ₹50,000 से ₹5 लाख+ तक की धाकड़ कमाई हो सकती है।
Blogging (वेबसाइट)लिखने के शौकीनों के लिए बेस्ट है। SEO के जरिए ट्रैफिक लाएं और AdSense से महीने के ₹30,000 से ₹3 लाख तक कमाएं।
Google Pay (रेफरल)यह सबसे आसान है। बस दोस्तों को लिंक शेयर करें और ₹500 से ₹5,000 तक का कैशबैक सीधे अपने बैंक अकाउंट में पाएं।
Apps (AdMob)अगर आप कोडिंग जानते हैं, तो एक छोटा सा ऐप बनाकर विज्ञापनों के जरिए ₹1 लाख से ₹10 लाख+ तक छाप सकते हैं।
Google Mapsलोकल दुकानों को गूगल पर लिस्ट करने की सर्विस दें। दुकानदार इस काम के लिए आपको ₹10,000 से ₹50,000 तक खुशी-खुशी दे देते हैं।
Online Teachingगूगल क्लासरूम का इस्तेमाल करें और दुनिया भर के स्टूडेंट्स को पढ़ाकर ₹20,000 से ₹80,000 तक की फीस वसूलें।
Opinion Rewardsखाली समय में छोटे सर्वे भरें। इससे आप ₹100 से ₹1,000 तक के क्रेडिट्स कमा सकते हैं, जो पेड ऐप्स खरीदने के काम आते हैं।
Google में नौकरीअगर आप टेक्निकल एक्सपर्ट हैं, तो गूगल में जॉब सबसे बेस्ट है। यहाँ सैलरी ₹2 लाख से ₹10 लाख+ प्रति महीना तक जा सकती है।
E-books (Play Books)किसी टॉपिक पर जानकारी है तो ई-बुक लिखें और गूगल प्ले बुक्स पर बेचें। यहाँ से आप ₹5,000 से ₹50,000 तक की रॉयल्टी पा सकते हैं।
Google Ads (Business)अपना बिजनेस या प्रोडक्ट गूगल एड्स के जरिए प्रमोट करें। सही एड्स चलाकर आप अपनी सेल्स और प्रॉफिट को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

#1 – YouTube चैनल बनाकर गूगल से पैसे कमाएं

सबसे पहले तो आप YouTube चैनल बनाकर गूगल से पैसे कमा सकते हैं। क्योंकि जब ही ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके के बारे बात की जाती है तो यूट्यूब और ब्लॉग्गिंग का नाम जरूर आता है। मैं आपको पहले ही बता दिया हूँ कि YouTube गूगल का ही प्रोडक्ट है, तो इसलिए जब आप यूट्यूब पर चैनल बनाएंगे और उस पर वीडियो अपलोड करेंगे, तो गूगल द्वारा ही आपको पैसे मिलेंगे। यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए YouTube चैनल बनाना होता है, फिर उसके बाद वीडियो अपलोड करना होता है।

जब आपके यूट्यूब चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे वॉच टाइम या 10 मिलियन Shorts views पूरा हो जाता है, आपके यूट्यूब वीडियो पर ऐड्स चलने लगती हैं, जहाँ से आपको पैसे मिलना शुरू हो जाते हैं।

जितना ज्यादा आपकी यूट्यूब वीडियो पर व्यूज आते हैं, उतना ही ज्यादा आपकी यूट्यूब से कमाई होती है। इसके लिए आप इन प्रोसेस को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप कोई एक टॉपिक चुनें जिस टॉपिक पर आप यूट्यूब वीडियो अपलोड करना चाहते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि उसी टॉपिक को चुनें जिसमें आपको वीडियो बनाने में मजा आए, जिससे आपको कभी भी वीडियो बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
  • अब आप यूट्यूब चैनल बनाएं और उसका सेटअप करें, जिसमें आप YouTube बैनर, लोगो, डिस्क्रिप्शन आदि सब सही से लगाएं।
  • अब उसके बाद आप कंटेंट रिसर्च करें जिस टॉपिक पर आप वीडियो बनाना चाहते हैं, उस टॉपिक के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा करें, जिससे और ज्यादा अच्छी वीडियो बना पाएंगे।
  • वीडियो बना लेने के बाद आप उस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करें और वीडियो को सही से ऑप्टिमाइज करें, जिसमें आप वीडियो का टाइटल, टैग, डिस्क्रिप्शन आदि सही से लिखें।
  • अब जब आपके यूट्यूब चैनल पर 365 दिन में 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे वॉच टाइम पूरा हो जाए, तो मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई करें। लेकिन मैं आपको बता देता हूँ, जब आप YouTube मोनेटाइजेशन की सभी क्राइटेरिया को पूरा करेंगे, तभी आपका चैनल मोनेटाइज होगा।
  • जब आपका चैनल मोनेटाइज हो जाएगा, तो आपकी वीडियो पर ऐड्स चलने लगेंगी, जहाँ से आपको पैसे आना शुरू हो जाएंगे। ऐड्स चलने के जो भी पैसे मिलेंगे, वो सब आपके Google AdSense में मिलेंगे, फिर वहां से आप अपने पैसे को बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • तो इस प्रकार से आप यूट्यूब चैनल बनाकर गूगल से पैसे कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि यूट्यूब चैनल जल्दी ग्रो नहीं होते हैं।

2026 में YouTube Shorts से तेज ग्रोथ पॉसिबल है – अगर आपके पास 1,000 सब्सक्राइबर्स हैं और पिछले 90 दिनों में 10 मिलियन वैलिड Shorts views हैं, तो भी मोनेटाइजेशन अप्लाई कर सकते हैं। इंडिया में Shorts से RPM अच्छा है, और AI टूल्स से कंटेंट क्रिएट करके व्यूज बढ़ाएं।

#2 – वेबसाइट बनाकर गूगल से पैसे कमाएं

ब्लॉग और वेबसाइट बनाकर भी आप गूगल से पैसे कमा सकते हैं। यह Google Se Passive Income करने का बहुत अच्छा तरीका होता है, जिस प्रकार से लोग यूट्यूब पर अपना कंटेंट वीडियो के माध्यम से शेयर करते हैं, उसी प्रकार से ब्लॉग और वेबसाइट पर कंटेंट टेक्स्ट के रूप में शेयर किया जाता है।

बहुत लोग गूगल में कंटेंट लिखकर पैसे कैसे कमाएं इस प्रकार से भी सवाल करते हैं, ब्लॉग और वेबसाइट से पैसे कमाने के लिए ब्लॉग पर कंटेंट लिखना होता है। उसके बाद, जब 40 से 50 पोस्ट हो जाती हैं, तो ब्लॉग पर Google Adsense का अप्रूवल लेना पड़ता है।

फिर उसके बाद ब्लॉग और वेबसाइट पर विज्ञापन (Ads) रन करने लगते हैं, जिसके आपको पैसे मिलने लगते हैं। Ads से जो भी पैसे मिलते हैं, वो आपके Google Adsense अकाउंट में दिखाई देते हैं।

जितना ज्यादा आपके ब्लॉग और वेबसाइट पर ट्रैफिक आएगा, उतना ज्यादा आपको पैसे मिलेंगे। इस प्रकार से पैसे कमाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप ब्लॉग का Niche (topic) चुनें। जिस भी टॉपिक पर आप अपने ब्लॉग पर कंटेंट लिखना चाहते हैं, उस टॉपिक को चुनें। ध्यान रहे कि उसी टॉपिक को चुनें, जिस टॉपिक में आपको ज्यादा जानकारी हो, क्योंकि जब ज्यादा जानकारी होगी, तो आपको कंटेंट रिसर्च करने की जरूरत नहीं होगी।
  • अब इसके बाद आप डोमेन और होस्टिंग खरीदें। डोमेन आपके ब्लॉग या वेबसाइट का नाम होता है, और ब्लॉग या वेबसाइट पर जो भी डेटा अपलोड होता है, वो होस्टिंग में स्टोर होता है। इन दोनों को किसी भी कंपनी द्वारा खरीदना पड़ता है।
  • अब इसके बाद आप अपने ब्लॉग और वेबसाइट का सेटअप करें, जिसमें आप डोमेन और होस्टिंग को कनेक्ट करें और WordPress को इंस्टॉल करें और उसे Google Search Console से जोड़ें।
  • अब इसके बाद आप कंटेंट लिखना शुरू करें। जब आपके ब्लॉग पर 40 से 50 आर्टिकल हो जाएं, तब आप Google Adsense के अप्रूवल के लिए भेजें। जब इसका अप्रूवल मिल जाएगा, तो आपके ब्लॉग पर विज्ञापन चलेंगे, जिसके आपको पैसे मिलेंगे।
  • जब Google Adsense में $100 पूरा हो जाते हैं, तो उसे आप अपने बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। इस प्रकार से आप ब्लॉग और वेबसाइट बनाकर गूगल से पैसे कमा सकते हैं।

Note: इस पोस्ट में जितना आसानी से बताया गया है, उतना आसान ब्लॉग और वेबसाइट से पैसा कमाना नहीं है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, तब आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आता है और ब्लॉग से कमाई होती है।

#3 – गूगल Ads चलाकर गूगल से पैसे कमाएं

Google Ads चलाकर भी आप गूगल से पैसे कमा सकते हैं। गूगल पर Ads चलाने के लिए गूगल द्वारा ही Adwords को बनाया गया है, जिसके माध्यम से आप Google पर Ads चला सकते हैं और अपने Products की Selling बढ़ा सकते हैं। जब आपके Products ज्यादा बिकेंगे, तो आप कमाई कर पाएंगे। Google Ads चलाने के लिए आपको Adwords के बारे में अच्छे से समझना होता है।

क्योंकि Adwords से Ads Run करने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। अगर आप सही तरीके से Ads Run नहीं कर पाएंगे, तो आपका Loss भी हो सकता है। इसलिए पहले आप Google Ads के बारे में अच्छे से जानें और Ads चलाना शुरू करें। इसके लिए आप इस प्रोसेस को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप Google Ads के बारे में जानें और आप चाहे तो Google Ads का कोई कोर्स खरीदकर Ads चलाना सिख सकते हैं।
  • अब इसके बाद आप Adwords में अकाउंट बनाएं। बनाने के बाद आपको Adwords का Dashboard दिखाई देगा, जहाँ Champion Create करके Ads चला सकते हैं।
  • अब जिस प्रोडक्ट की Sales बढ़ाने के लिए आप Ads चलाना चाहते हैं, उसका Ads Video बनाएं क्योंकि Ads वीडियो ही लोगों को दिखाया जाता है।
  • अब इसके बाद Adwords में लॉगिन करें और Champion Create करें। उसके बाद जिस प्रकार के यूजर आप टारगेट करना चाहते हैं और कितना पैसा देकर Ads run करना चाहते हैं, सब सही से सेट करें और Ads Run करें।
  • अब जितने भी लोग आपका Ads देखेंगे, उतने लोग आपके Products के बारे में जानेंगे। अगर किसी भी व्यक्ति को आपका प्रोडक्ट अच्छा लगता है, तो वो आपके प्रोडक्ट को खरीदेगा, जिससे आपकी कमाई होगी।

Note: जब आपको Google Ads के बारे में अच्छी जानकारी हो जाए तभी आप Champion Run करें, नहीं तो आपका पैसा Loss भी हो सकता है।

#4 – Apps बनाकर गूगल से पैसे कमाएं

आपने देखा होगा कि आज के समय में बहुत से ऐप्स बन चुके हैं, जिनके बहुत डाउनलोड भी होते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि जो लोग ऐप्स बनाते हैं, वे भी पैसे कमाते हैं? तो मैं आपको बता देता हूँ।

जी हाँ! जो ऐप्स बनाते हैं, वे भी पैसे कमाते हैं, जिस प्रकार से ब्लॉग या वेबसाइट से पैसे कमाने के लिए Google AdSense का अप्रूवल लेने की जरूरत पड़ती है।

उसी प्रकार से ऐप्स से पैसे कमाने के लिए Google AdMob का अप्रूवल लेने की जरूरत पड़ती है। जब Google AdMob का अप्रूवल मिल जाता है, तो उस ऐप में विज्ञापन चलते हैं।

जितने भी लोग उस ऐप को अपने फ़ोन में इंस्टॉल किए रहते हैं, जब वे उस ऐप को ओपन करते हैं, तो उन्हें विज्ञापन दिखाई देते हैं। उस पर क्लिक करने पर पैसे मिलते हैं।

जितना ज्यादा लोग आपके ऐप्स को इंस्टॉल करेंगे, उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी। Google AdMob से पैसे कमाने के लिए आप इस स्टेप को फॉलो करें…

  • सबसे पहले, आप कोई भी ऐप बनाएं, जिस चीज में आपको ज्यादा जानकारी हो, उसी से संबंधित कोई भी ऐप बनाएं।
  • अब आप उस ऐप को Google Play Store पर सबमिट करें। इसके लिए Google Play Store के डैशबोर्ड की जरूरत होती है, तभी आप किसी भी ऐप को Play Store पर सबमिट कर सकते हैं।
  • अब उस ऐप को आप प्रमोट करें, क्योंकि जब लोग आपके ऐप के बारे में जानेंगे, तभी लोग आपके ऐप का उपयोग करेंगे।
  • फिर उसके बाद, आप Google AdMob के अप्रूवल के लिए भेजें। जब आप इसके सभी क्राइटेरिया को पूरा करेंगे, तो आपको Google AdMob का अप्रूवल मिल जाएगा और आपके ऐप पर विज्ञापन चलने लगेंगे।
  • फिर उसके बाद, आपको पैसे मिलना शुरू हो जाएंगे। इस प्रकार से आप Google AdMob से पैसे कमा सकते हैं।

#5 – Google Pay द्वारा गूगल से पैसे कमाएं

अगर आप मोबाइल चलाते होंगे तो आपने Google Pay का नाम जरूर सुना होगा, जो एक UPI ऐप है, जिसके माध्यम से आप किसी को भी ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और मोबाइल रिचार्ज, DTH रिचार्ज, बिल पे आदि कर सकते हैं।

Google Pay को गूगल द्वारा ही बनाया गया है। आज के समय में 1 बिलियन से अधिक लोग Google Pay का इस्तेमाल करते हैं।

Google Pay से मोबाइल रिचार्ज, ,Money Transaction और Bill Pay करने पर कैशबैक मिलते हैं, जिसे आप बैंक अकाउंट में ले सकते हैं। और अगर आप Google Pay में किसी को भी रेफर करते हैं, तो आपको ₹51 से ₹101 मिलते हैं। इस प्रकार, अगर आप 5 लोगों को रेफर करते हैं, तो आपकी 500 से ज्यादा कमाई हो जाती है। इसके लिए आप इस स्टेप को फॉलो करें…

अब रेफरल बोनस ₹51 से ₹101 तक मिलता है (कैंपेन पर डिपेंड), साथ में ट्रांजेक्शन पर स्क्रैच कार्ड्स से कैशबैक। 2026 में UPI ट्रांजेक्शन पर ज्यादा रिवॉर्ड्स हैं। स्टेप्स: ऐप इंस्टॉल करें, UPI सेटअप, Refer & Earn से लिंक शेयर करें।

  • सबसे पहले, आप Google Pay ऐप को अपने फ़ोन में इंस्टॉल करें। फिर उसके बाद इसमें अकाउंट बनाएं।
  • अब इसके बाद उसमें UPI सेटअप करें। फिर आपको Refer & Earn का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपने रेफरल लिंक को आप अपने दोस्तों को शेयर करें। जो भी लोग उस लिंक से Google Pay को अपने फ़ोन में इंस्टॉल करते हैं, तो आपको 201 रुपये मिलते हैं।
  • इस प्रकार से आप Google Pay में रेफर करके पैसे कमा सकते हैं।

#6 – Google Map द्वारा गूगल से पैसे कमाएं

गूगल मैप्स (Google Maps) का उपयोग हम रास्ता खोजने के लिए तो करते ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी मदद से कमाई के रास्ते भी खुल सकते हैं? गूगल मैप्स के जरिए पैसे कमाने का तरीका थोड़ा अलग और दिलचस्प है।

सीधी बात यह है कि गूगल मैप्स पर दिखने वाली दुकानों, होटलों और रास्तों की जानकारी हम जैसे लोग ही जोड़ते हैं। यहाँ कमाई के दो मुख्य तरीके हैं:

  • Local Guides प्रोग्राम – जब आप गूगल मैप्स पर किसी जगह की फोटो डालते हैं या रिव्यूज (Reviews) लिखते हैं, तो आप एक ‘Local Guide’ बन जाते हैं। गूगल इसके बदले आपको पॉइंट्स, बैजेस (Badges) और कभी-कभी खास रिवॉर्ड्स देता है। हालांकि, गूगल यहाँ आपको सीधे पैसे नहीं देता, लेकिन यह आपकी प्रोफाइल को बहुत मजबूत बना देता है।
  • Google My Business – असली कमाई तब होती है जब आप लोकल बिजनेस प्रमोशन करते हैं। आज के समय में हर दुकानदार (जैसे कैफे, सैलून या डॉक्टर) चाहता है कि गूगल मैप पर उसकी दुकान सबसे ऊपर दिखे। आप एक ‘मैप एक्सपर्ट’ बनकर इन दुकानों को गूगल पर लिस्ट कर सकते हैं और उनका ‘Google My Business’ प्रोफाइल मैनेज करने के बदले उनसे अच्छी फीस ले सकते हैं।

2026 में Google Maps और भी एडवांस हो गया है। अब छोटे शहरों में भी लोग ऑनलाइन सर्च करके ही सामान खरीदने जाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी लोकल दुकानदार की दुकान को मैप पर सही तरीके से लिस्ट करते हैं और उसे गूगल पर रैंक करवाते हैं, तो दुकानदार आपको इसके लिए ₹2,000 से ₹10,000 तक आसानी से दे सकते हैं।

#7 – Google Classroom से पैसे कमाएं

अगर आप एक टीचर हैं और बच्चों को पढ़ाने में रुचि रखते हैं, तो Google Classroom के जरिए भी आप पैसे कमा सकते हैं। इसमें आप किसी भी प्रकार के नोट्स बनाकर शेयर कर सकते हैं।

आप लोगों को कोचिंग पढ़ाकर भी पैसे कमा सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होती है।

ऑनलाइन घर से बहुत से लोगों को एक साथ पढ़ा सकते हैं और पैसे भी कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको किसी एक टॉपिक के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी होनी चाहिए।

क्योंकि जब जानकारी रहेगी, तभी आप किसी को अच्छे से पढ़ा पाएंगे। तो Google Classroom से पैसे कमाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें…

  • सबसे पहले, आप अपने फ़ोन में Google Classroom ऐप को इंस्टॉल करें।
  • फिर उसमें आप साइन अप करके अपना अकाउंट बनाएं और उसमें लॉगिन करें।
  • अब आपको उसमें क्लास क्रिएट करने का ऑप्शन मिलेगा, उसमें आप क्लास बनाएं।
  • क्लास बना लेने के बाद, जितने भी स्टूडेंट्स को आपको पढ़ाना है, उन्हें इनवाइट करें।
  • फिर उसके बाद आप उन स्टूडेंट्स से फीस ले सकते हैं। इस प्रकार से आप Google Classroom से भी पैसे कमा सकते हैं।

#8 – Ebook बनाकर गूगल से पैसे कमाएं

Ebook के बारे में आप जानते ही होंगे जिसमें किसी एक टॉपिक के बारे में पूरी विस्तार जानकारी लिखी होती है। जो व्यक्ति Ebook लिखता है, वह Ebook को बेचकर पैसे कमाता है।

तो Ebook बनाकर Google से पैसे कमाने के लिए आप पहले कोई Ebook बनाएं, फिर उसे Google Play Books पर बेचें। वहां से लोग आपकी Ebook को देखेंगे। अगर उन्हें आपकी Ebook अच्छी लगती है, तो वे उसे खरीदेंगे।

#9 – Survey करके गूगल से पैसे कमाएं

अगर आप खाली समय में अपने मोबाइल से छोटे-छोटे काम करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो गूगल का Google Opinion Rewards ऐप आपके लिए बेस्ट है। यह गूगल का ही एक आधिकारिक (Official) ऐप है, जो आपको आसान सवालों के जवाब देने के बदले पैसे देता है।

यह कैसे काम करता है? गूगल अक्सर अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लोगों की राय जानना चाहता है। इस ऐप में साइन-अप करने के बाद, गूगल आपको समय-समय पर छोटे सर्वे भेजता है। जैसे—”आपको पिछला होटल कैसा लगा?” या “आप किस तरह के वीडियो देखना पसंद करते हैं?” Google Opinion Rewards आप इस प्रकार से पैसा कमा सकते हैं:

  • आसान सर्वे – हर सर्वे को पूरा करने में मुश्किल से 30 सेकंड से 1 मिनट का समय लगता है।
  • तुरंत रिवॉर्ड – सर्वे पूरा करते ही आपके अकाउंट में गूगल प्ले क्रेडिट (Google Play Credits) या पैसे क्रेडिट कर दिए जाते हैं।
  • उपयोग – इन पैसों का इस्तेमाल आप गूगल प्ले स्टोर से अपनी पसंद के पेड ऐप्स, गेम्स, मूवीज खरीदने या कुछ मामलों में सीधे बैंक में ट्रांसफर करने के लिए भी कर सकते हैं।

2026 में गूगल ने इस ऐप को और भी बेहतर बनाया है। अब इसमें Location-based सर्वे ज्यादा आते हैं। यानी जब आप किसी नई जगह या मॉल में जाते हैं, तो गूगल आपसे वहां का अनुभव पूछता है और बदले में आपको रिवॉर्ड्स देता है।

#10 – गूगल में नौकरी करके गूगल से पैसे कमाएं

गूगल से पैसे कमाने के लिए आप गूगल में नौकरी भी कर सकते हैं। अगर आपको कोई भी टेक्निकल स्किल आती है, तो उसका resume बनाकर आप Google की Official Mail पर भेजें। वहां से लोग आपके Resume को देखेंगे।

अगर आप गूगल में नौकरी करने लायक होते हैं, तो आपका Interview लिया जाता है। फिर उसके बाद Join करके आप गूगल से पैसे कमा सकते हैं।

अगर आप घर से ही गूगल में नौकरी करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो Google Remote Careers का सहारा ले सकते हैं, जिसमें अनेकों प्रकार की नौकरी मिलती है। उनमें से आप किसी भी नौकरी के लिए Apply कर सकते हैं।

अगर आपका Selection हो जाता है, तो घर से ही ऑनलाइन काम करके आप गूगल से पैसे कमा सकते हैं।

#11 – गूगल में नौकरी के लिए अप्लाई कैसे करें

गूगल से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में तो आप जान चुके हैं, जिसमें गूगल में नौकरी करके भी पैसे कमाने के लिए बताया गया है। तो गूगल में किसी भी प्रकार की नौकरी Apply करने के लिए आप इस स्टेप को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप Google Career की वेबसाइट पर जाएँ और उसमें Sign Up करके अपना अकाउंट बनायें।
  • अब आपको उसमें अनेकों प्रकार की नौकरी देखने को मिलेंगी। जो भी नौकरी आपको अच्छी लगती है, उसके बारे में जानें और उसे सीखें।
  • फिर अब अपना Resume बनायें और आपके पास कितना Experience है, उन सभी के बारे में अच्छे से जानकारी दें।
  • फिर Google Career में आप उन नौकरियों के लिए Apply करें और अपना Resume Upload करें। अगर उन्हें आपकी स्किल अच्छी लगती है, तो ज्वाइन करके आप पैसे कमा सकते हैं। या तो अगर कोई व्यक्ति पहले से ही गूगल में काम कर रहा है, तो उससे बात करके आप गूगल में नौकरी के लिए बोल सकते हैं।

गूगल द्वारा बनाये गए टूल जो आपकी कमाई करने में मदद करते हैं!

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गूगल के कई ऐसे फ्री टूल्स हैं जो आपकी कमाई में मदद कर सकते हैं। ये टूल न केवल काम को आसान बनाते हैं, बल्कि आपकी ऑनलाइन उपस्थिति और कमाई दोनों बढ़ाते हैं।

  • Google AdSense: अगर आपका YouTube चैनल या Blog है, तो आप इस टूल से विज्ञापन लगाकर पैसे कमा सकते हैं।
  • Google Ads: अपने Product या Service को प्रमोट करने के लिए यह सबसे भरोसेमंद टूल है। सही इस्तेमाल से Sales और Visitors दोनों बढ़ते हैं।
  • Google Analytics: यह बताता है कि आपकी वेबसाइट पर कौन, कब और कहाँ से आया — जिससे आप अपनी Strategy बेहतर बना सकते हैं।
  • Google My Business: अगर आपका लोकल Business है, तो इससे आप Google Search और Maps पर अपनी पहचान बना सकते हैं और ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं।
  • Google Drive और Docs: इनकी मदद से आप Online Content या Ebooks बना सकते हैं और दूसरों के साथ Share करके भी कमाई कर सकते हैं।

इन टूल्स की खासियत यह है कि ये फ्री और भरोसेमंद हैं। अगर आप इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करना सीख जाएं, तो आप घर बैठे ही एक सफल Online Income Source बना सकते हैं। याद रखें, मेहनत और निरंतरता से ही Google के टूल्स असली कमाई में बदलते हैं।

गूगल से पैसा कमाने के लिए कौन सी स्किल जरूरी है?

अगर आप Google से पैसा कमाना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी स्किल्स सीखनी पड़ेंगी। इन स्किल्स की मदद से आप न सिर्फ़ ऑनलाइन कमाई कर पाएंगे, बल्कि एक स्थिर करियर भी बना सकते हैं।

  • Content Writing: अच्छा और जानकारीपूर्ण लेख लिखना सीखें। इससे आप Blog या Website बनाकर Google से कमाई कर सकते हैं।
  • SEO (Search Engine Optimization): यह स्किल बताती है कि Google पर किसी वेबसाइट या लेख को ऊपर कैसे लाया जाए।
  • Digital Marketing: सोशल मीडिया और ऑनलाइन विज्ञापन चलाना सीखें ताकि आप Products और Services को लोगों तक पहुँचा सकें।
  • Video Creation: YouTube पर वीडियो बनाकर पैसे कमाने के लिए ये स्किल बहुत काम की है।
  • Google AdSense Knowledge: AdSense से जुड़ी जानकारी जरूरी है ताकि आप अपनी वेबसाइट या वीडियो से सही तरीके से आय कमा सकें।

अगर आप इन स्किल्स को धीरे-धीरे सीखकर इस्तेमाल करते हैं, तो Google से पैसा कमाना बिल्कुल संभव है। शुरुआत में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन धैर्य और सही दिशा में मेहनत से आप एक सफल ऑनलाइन कमाई शुरू कर सकते हैं।

2026 में Google से कमाई के नए ट्रेंड्स

2026 में गूगल से पैसे कमाना अब सिर्फ मेहनत नहीं, बल्कि स्मार्ट तकनीक का खेल है। एआई (AI) के आने से अब आप कम समय में ज्यादा बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस साल गूगल के कौन से नए ट्रेंड्स आपकी जेब भर सकते हैं:

  • अब आपको घंटों बैठकर सोचने की जरूरत नहीं है। Gemini 3 जैसे टूल्स की मदद से आप यूट्यूब वीडियो के लिए स्क्रिप्ट, ब्लॉग पोस्ट और सोशल मीडिया कंटेंट चुटकियों में तैयार कर सकते हैं। इससे आपका चैनल और ब्लॉग 10 गुना तेजी से ग्रो होगा।
  • गूगल लेंस अब सिर्फ फोटो खींचने के लिए नहीं है। लोग इसका इस्तेमाल ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स ढूंढने के लिए कर रहे हैं। आप इन ट्रेंड्स को फॉलो करके अपने ब्लॉग या यूट्यूब पर Affiliate Links दे सकते हैं, जिससे आपकी कमाई कई गुना बढ़ सकती है।
  • 2026 में डिजिटल किताबों का क्रेज बढ़ा है। आप एआई की मदद से जानकारीपूर्ण ईबुक्स लिखकर उन्हें सीधे गूगल प्ले बुक्स पर बेच सकते हैं। यहाँ एक बार किताब अपलोड करने के बाद वह आपको सालों तक पैसिव इनकम देती रहती है।
  • अगर आप छोटे-छोटे उपयोगी ऐप्स (जैसे—यूनिट कनवर्टर या क्विज ऐप) बनाते हैं, तो Google AdMob के इंटरस्टिशियल ऐड्स (Interstitial Ads) आपको बहुत अच्छा पैसा दे सकते हैं। 2026 में इनका RPM (प्रति हजार व्यूज पर कमाई) पहले से काफी बेहतर हुआ है।

इन्हे भी पढें –

FAQs – Google Se Paise Kaise Kamaye?

Q1. गूगल प्ले स्टोर से पैसे कैसे कमाए

Ans👉Google Play Store से पैसे कमाने के लिए ऐप बनाएं और उसे Google Play Store पर सबमिट करें। फिर उसके बाद आप AdMob का अप्रूवल लेकर पैसे कमा सकते हैं।

Q2. गूगल से पैसे कैसे कमाए?

Ans👉गूगल से पैसे कमाने के लिए बहुत से तरीके हैं, जिनके बारे में मैं इस पोस्ट में विस्तार से बता रहा हूँ, जिससे आप बहुत आसानी से गूगल से पैसे कमा सकते हैं।

निष्कर्ष – Google Se Paise Kaise Kamaye?

दोस्तों मैं आशा करता हूँ आपको मेरा यह लेख जरूर पसंद आया होगा और इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप गूगल से पैसा कमाना सिख गए होंगे। क्योंकि इसमें मैं आपको गूगल से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में दिया हूँ। 2026 में AI और Shorts पर फोकस करके कमाई तेज हो सकती है, लेकिन हमेशा Google की लेटेस्ट पॉलिसी चेक करें।

अगर आपको अभी भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा। और अगर आपको मेरे इस लेख Google Se Paise Kaise Kamaye से कुछ नया सीखने को मिला हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment