Kuku FM से पैसे कैसे कमाएं – दोस्तों, आज के डिजिटल दौर में Audio Content की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि लोग पढ़ने या देखने के बजाय कान में ईयरफोन लगाकर कहानियाँ सुनना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी बदलाव की लहर पर सवार होकर Kuku FM आज इंडिया का सबसे बड़ा ऑडियो प्लेटफॉर्म बन चुका है।
अगर हम लेटेस्ट डेटा की बात करें, तो 2026 तक कुकू एफएम की कामयाबी सातवें आसमान पर पहुँच चुकी है। एक रिसर्च के मुताबिक, अब इसके 10 मिलियन से ज्यादा पेड सब्सक्राइबर्स हैं और कुल डाउनलोड्स का आंकड़ा 120 मिलियन को पार कर गया है।
सबसे हैरान करने वाली बात तो इसकी कमाई है; साल 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 242 करोड़ रुपये तक पहुँच गया, जो पिछले साल के मुकाबले 175% ज्यादा है। ये आंकड़े साफ बताते हैं कि लोग अपनी रीजनल भाषाओं (जैसे हिंदी, मराठी, गुजराती) में ऑडियो बुक्स और मोटिवेशनल स्टोरीज सुनने के लिए दीवाने हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप सिर्फ कहानियाँ सुनने के बजाय इस प्लेटफॉर्म से पैसे भी कमा सकते हैं? जी हाँ, यह बिल्कुल मुमकिन है! मैंने खुद इस पर रिसर्च की है कि कैसे एक आम इंसान अपनी आवाज या अपनी मार्केटिंग स्किल्स का इस्तेमाल करके यहाँ से शानदार इनकम कर सकता है।
आज के इस खास लेख में, मैं आपके साथ वो सीक्रेट तरीके शेयर करूँगा जिनसे आप Kuku FM से जुड़कर कमाई शुरू कर सकते हैं। हम गहराई से समझेंगे कि यहाँ अपना कंटेंट कैसे Publish करना है और उसे Monetize करने का पूरा प्रोसेस क्या है।
Kuku FM क्या है?
Kuku FM एक Audio प्लेटफार्म है जिसमे Book Summery, Story, News, Jocks, Motivational Story आदि सब ऑडियो के रूप में मिलते हैं। Kuku FM को आप 9 से अधिक भाषाओँ में इस्तेमाल कर सकते हैं इसको 2018 में लाल चंद बिसु, विनोद कुमार मीणा और विकास गोयल द्वारा बनाया गया था।
2026 में Kuku FM ने अपनी पहुंच और बढ़ा ली है, अब ये 14 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है और 10 मिलियन से अधिक पेड यूजर्स के साथ भारत का लीडिंग ऑडियो प्लेटफॉर्म बन चुका है। कंपनी ने Kuku TV भी लॉन्च किया है, जहां वीडियो स्टोरीज बाइट-साइज एपिसोड्स में मिलती हैं, जो क्रिएटर्स के लिए नए मोनेटाइजेशन ऑप्शन्स खोलता है।
Kuku FM इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि अगर आपको बुक पढ़ना है लेकिन उसके लिए आपके पास समय नहीं हैं तो ऐसे में आप Kuku FM पर Book Summery लगाकर सुन सकते हैं।
जो ऑडियो कंटेंट क्रिएटर अपना कंटेंट Kuku FM पर शेयर करते हैं उनको Kuku FM द्वारा पैसा भी मिलता है। अगर आपकी जवाब बहुत अच्छी है तो आप Audio Content बनाकर Kuku FM से पैसा कमा सकते हैं।
Kuku FM App Overview
| Main Point | Details |
|---|---|
| App Name | Kuku FM |
| Rating | 4.31 Star |
| Size | Approx 25MB (varies by device) |
| Reviews | 1.5 Million+ |
| Category | Audio & Video Platform |
| Installations | 120 Million+ |
Kuku FM कैसे डाउनलोड करें?
Kuku FM क्या होता है इसके में तो आपने जान लिया तो चलिए अब Kuku FM को कैसे डाउनलोड करते हैं इसके बारे में जानते हैं तो कुकू एफएम को डाउनलोड करने के लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर को खोलें।
- अब उसमे सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें और Kuku FM लिखकर सर्च करें।
- फिर सबसे ऊपर ही आपको Kuku FM App दिख जायेगा उसमे आप Install बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही कुछ समय में Kuku FM आपके फोन में डाउनलोड हो जायेगा।
Kuku FM में रजिस्टर कैसे करें?
कुकू एफएम को डाउनलोड कर लेने के बाद इसमें रजिस्टर करना होता है उसके बाद ही आप Kuku FM पर ऑडियो कंटेंट अपलोड करके पैसा कमा सकते हैं। तो Kuku FM में रजिस्टर करने के लिए या Sign Up करने के लिए निचे इन स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप Kuku FM App को खोलें।
- अब इसमें अकाउंट बनाने के लिए ईमेल और मोबाइल नंबर दो ऑप्शन दिखेंगे तो जिसके माध्यम से आप इसमें Sign up करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
- अगर आप मोबाइल नंबर सेलेक्ट करते हैं तो आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा उसको डालकर वेरीफाई करें।
- अब इसमें आपको भाषा चुनने का ऑप्शन दिखेगा जिस भी भाषा में आप Kuku FM का इस्तेमाल करना चाहते हैं उस भाषा को चुनें।
- भाषा चुनने के बाद आप Continue बटन पर क्लिक करें। जिसके बाद Kuku FM में आपका अकाउंट बन जायेगा।
Kuku FM में प्रोफाइल कम्पलीट कैसे करें?
Kuku FM में अकाउंट बनाने के बाद इसका प्रोफाइल कम्पलीट करना होता है उसके बाद ही आप इसमें कंटेंट अपलोड कर सकते हैं और kuku fm से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। तो प्रोफाइल कम्पलीट करने के लिए आप निचे इन स्टेप को पूरा करें।
- Kuku FM में रजिस्टर करने के बाद आपको प्रोफाइल का ऑप्शन दिखेगा तो उसमे आप प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर आपको एक पेन्सिल का आइकॉन दिखेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आपको प्रोफाइल अपडेट करने का ऑप्शन दिखेगा।
- तो उसमे आप Name, Gender, Date Of Birth, User Name, Image आदि डालकर Update बटन पर क्लिक करें। जिसके बाद आपकी प्रोफाइल कम्पलीट हो जाएगी।
Kuku FM से पैसे कैसे कमाएं? – 6 तरीके से Updated List 2026
Kuku FM के बारे में इतना कुछ जानने के बाद चलिए अब इस लेख के मुख्य पॉइंट पर चलते हैं और कुकू एफएम से पैसा कमाने के तरीकों के बारे में जानते हैं।
#1 – Audio Content Creator बनकर पैसे कमाएं
अगर आपकी आवाज बहुत अच्छी है तो आप Audio Content Creator बनकर पैसा कमा सकते हैं। जब आप इसमें Audio Prodcats अपलोड करते हैं तो जैसे-जैसे लोग आपका ऑडियो सुनना शुरू करते हैं वैसे-वैसे आपके Followers भी बढ़ने लगते हैं और जब आपके Followers बढ़ जाते हैं तो आप Monetizaton चालू करके पैसा कमा सकते हैं।
Kuku FM पर क्रिएटर बनने के लिए इसके कुछ नियम होते हैं जिसका पालन करने बाद ही आप अच्छा क्रिएटर बन सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं। जो निचे इस प्रकार हैं:
- जो कंटेंट आप बना रहे हैं वो आपका होना चाहिए किसी दूसरे का कंटेंट आप Kuku FM पर Publish नहीं कर सकते हैं।
- आप अपने कंटेंट में जो भी जानकारी दे रहे हैं वो बिलकुल सही होनी चाहिए।
- Kuku FM हिंदी, इंग्लिश, गुजराती, मराठी, तेलगु, तमिल, मलयालम आदि जो भी भाषा सपोर्ट करता है आपको उसी भाषा में कंटेंट बनाना है।
- जो Prodcasts आप बनायें Kuku FM Policy को ध्यान में रखकर बनायें।
अगर इस प्रकार से आप ऑडियो कंटेंट बनाकर अपलोड करते हैं तो Monetization के जरिये पैसा कमा सकते हैं। जिसके लिए आप creator.kukufm.com वेबसाइट पर जायें जिसके बाद आपको एक छोटा सा ऑडियो कंटेंट बनाकर अपलोड करना होगा। अगर उनको आपका कंटेंट अच्छा लगता है तो आपका Monetization चालू हो जायेगा और आप Kuku FM से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।
#2 – Refer & Earn Program से पैसे कमाएं
कुकू एफएम में पैसा कमाने के लिए इसमें रेफरल प्रोग्राम भी चलाया जाता है जिससे आप kuku fm में अपने दोस्तों को रेफर करके पैसा कमा सकते हैं। इसमें प्रति रेफरल के आपको 100 से 300 रुपये मिलते हैं जिसके लिए आपको अपने रेफरल लिंक के माध्यम से Kuku FM के Premium Plan को बेचना होता है।
तो कुकू एफएम में अपने दोस्तों को रेफर करके पैसा कमाने के लिए आप Kuku FM को खोलें, फिर प्रोफाइल वाले आइकॉन पर क्लिक करें अब आपको Refer & Earn का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें जिसके बाद आपको आपका रेफरल लिंक दिखेगा।
उस लिंक को आप Facebook, WhatsApp, Telegram, Instagram आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें। अगर कोई ब्यक्ति आपके रेफरल लिंक के माध्यम से Kuku FM को डाउनलोड करेगा और कुकू एफएम का Premium Subscription Plan खरीदेगा तो आपको पैसे मिलेंगे।
#3 – Revenue Share Program से पैसे कमाएं
Kuku FM में पैसा कमाने के लिए Revenue Share Program भी चलाया जाता है, जब आप Kuku FM में Audio Content Creator बन जाते हैं तो आपके कंटेंट पर Listener और Subscriber के आधार पर पैसे मिलते हैं। यानी कि जितना ज्यादा लोग आपकी ऑडियो को सुनते हैं और आपका ऑडियो सुनने के लिए Kuku FM के Subscription प्लान को खरीदते हैं।
तो उससे जितना भी कमाई कुकू एफएम की होती है उसमे कुछ पैसे कुकू एफएम Revenue Share करता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें इसमें जब एक बार अपना प्रोडकास्ट अपलोड कर देते हैं तो जब तक लोग आपका प्रोडकास्ट सुनते हैं तब तक आपको पैसे मिलते हैं। इस प्रकार से यह कुकू एफएम से Passive Income करने का बहुत अच्छा तरीका है।
#4 – Affiliate Products बेचकर पैसा कमाएं
कुकू एफएम से आप कोई भी एफिलिएट प्रोडक्ट बेचकर कमीशन कमा सकते हैं, जब आप अच्छा कंटेंट अपलोड करते हैं और आपके followers बढ़ जाते हैं। तो आप Amazon, Flipkart, Meesho, Clickbank आदि किसी भी एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ें। जिसके बाद आप किसी भी प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक Generate कर सकते हैं।
फिर उस प्रोडक्ट के बारे में आप ऑडियो कंटेंट के माध्यम के से बताएं और उसको कुकू एफएम पर अपलोड करें और साथ में उस प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक जोड़ें। जितने भी आपके Followers होंगे वो लोग आपकी ऑडियो सुनेंगे तो प्रोडक्ट के बारे में जानेंगे। अगर उनको उस प्रोडक्ट की जरूरत होगी तो खरीदेंगे जिसमे से कुछ पैसे आपको कमीशन मिलेंगे।
#5 – अपना डिजिटल प्रोडक्ट बेचकर पैसे कमाएं
अगर आपका कोई डिजिटल प्रोडक्ट है तो उसको भी आप कुकू एफएम के माध्यम से बेचकर पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए जो आपका प्रोडक्ट है उसके बारे में आप ऑडियो बुक बनायें फिर उसको कुकू एफएम पर अपलोड करें। फिर जितने भो लोग आपकी ऑडियो बुक सुनेंगे वो लोग आपके प्रोडक्ट के बारे में जानेंगे।
अगर उनको आपके प्रोडक्ट की जरूरत होगी तो वो आपके प्रोडक्ट को खरीदेंगे और आपकी कमाई शुरू हो जाएगी इसमें पैसे आपके प्रोडक्ट बिकने के आधार पर मिलते हैं अगर ज्यादा लोग प्रोडक्ट खरीदेंगे तो ज्यादा कमाई होगी।
#6 – Kuku TV के जरिए वीडियो कंटेंट से कमाएं
Kuku FM ने 2025 में Kuku TV लॉन्च किया, जहां आप बाइट-साइज वीडियो स्टोरीज और माइक्रो-ड्रामा अपलोड कर सकते हैं। अगर आपकी स्टोरीटेलिंग स्किल्स अच्छी हैं, तो वीडियो फॉर्मेट में कंटेंट बनाकर रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम से कमाई करें।
यह कंपनी क्रिएटर्स को मंथली ₹400 मिलियन से ज्यादा पेमेंट कर रही है, जो लिस्टनर्स और व्यूअर्स पर बेस्ड है। शुरू करने के लिए creator.kukufm.com पर रजिस्टर करें और वीडियो गाइडलाइंस फॉलो करें – ये ऑडियो से अलग, विजुअल एंगेजमेंट पर फोकस करता है।
Kuku FM से पैसे कैसे निकालें?
कुकू एफएम से पैसा निकालना बहुत आसान है जिसके लिए आपको बैंक और UPI दो ऑप्शन मिलते हैं जिसके जरिये आप चाहे उसके माध्यम से पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए आप कुकू एफएम ऐप खोलकर Monetization के सेक्शन में जायें। फिर जिसमे भी पैसे आप कमाए रहेंगे तो दिख जायेंगे उसमे आप Withdraw के ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब जिसके भी माध्यम से आप पैसा विथड्रॉ करना चाहते हैं उस ऑप्शन को चुने जिसके बाद आप उसकी पूरी जानकारी भरे फिर अमाउंट डालकर विथड्रॉ बटन पर क्लिक कर दें। जिसके बाद आपके पैसे विथड्रॉ हो जायेंगे।
उन्हे भी पढें –
- Sharechat App Se Paise Kaise Kamaye
- तुरंत पैसे कैसे कमाएं
- क्रिकेट से पैसे कैसे कमाएं
- Packing करके पैसे कैसे कमाएं
- Free Fire से पैसे कैसे कमाएं
- लूडो खेलकर पैसे कैसे कमाएं
- कार से पैसे कैसे कमाएं
- Seekho App से पैसे कैसे कमाएं
- Blinkit से पैसे कैसे कमाएं
- WhatsApp Se Paise Kaise Kamaye
- IPL से पैसे कैसे कमाएं
Kuku FM पर कंटेंट कैसे अपलोड करें?
इस लेख को यह तक पढ़ने के बात आप Kuku FM से पैसा कमाने तरीके और कुकू एफएम से पैसे कैसे निकालते हैं इसके बारे में जान चुके हैं। कुकू एफएम से पैसा कमाने के लिए आपको पहले इसमें कंटेंट अपलोड करना होता है उसके बाद ही आप कुकू एफएम से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं तो कुकू एफएम पर कंटेंट अपलोड करने के लिए निचे इन स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप Kuku FM App को खोलें।
- अब इसके बाद आपको (+) आइकॉन दिखेगा उस पर क्लिक करें क्लिक करने के बाद आपको दो ऑप्शन दिखेंगे।
- पहला ऑडियो रिकॉर्ड करने का दूसरा ऑडियो अपलोड करने का तो अगर आप पहले से ऑडियो बनाकर रखें हैं तो अपलोड ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- फिर अपने मोबाइल से उस ऑडियो को सेलेक्ट करें जिसको अपलोड करना चाहते हैं फिर उसके बाद उसका टाइटल, डिस्क्रिप्शन सही लिखें, और Upload ऑप्शन पर क्लिक करें जिसके बाद आपका कंटेंट कुकू एफएम पर अपलोड हो जायेगा।
Kuku FM Monetization Criteria
ऊपर मैं कुकू एफएम से पैसे कमाने के लिए Monetization के बारे में बताया हूँ कि आप अपने कंटेंट को Monetize करके Kuku FM से पैसा कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए कुछ Criteria है जिसको पूरा करते हैं तभी आपका कंटेंट Monetize होगा अन्यथा नहीं होगा। जो निचे इस प्रकार हैं:
- Kuku FM Channel Monetize करने के लिए आपके चैनल पर कम से कम 10 ऑडियो कंटेंट अपलोड होना चाहिए।
- अगर हफ्ते में एक ऑडियो कंटेंट अपलोड करते हैं तो आपका चैनल बहुत जल्दी मोनेटाइज हो जायेगा।
- आप जो भी ऑडियो बना रहे हैं उसका टाइम 5 से 25 मिनट के बिच में होना चाहिए।
- आपके चैनल पर 100k Listener होने चाहिए।
- जो भी कंटेंट अपलोड कर रहे हैं वो कही से कॉपी नहीं होना चाहिए खुद से ऑडियो बनाकर उसको आप कुकू एफएम पर अपलोड करें।
- अगर आप ये सब पूरा कर लेते हैं तो आपका कुकू एफएम चैनल बहुत अच्छा Monetize हो जायेगा और आप पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।
2026 में Kuku FM ने क्रिएटर्स के लिए पेमेंट्स बढ़ा दिए हैं, जहां मंथली ₹400 मिलियन से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूट हो रहा है। अगर आप रेगुलर अपलोड करते हैं और ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे मोटिवेशनल स्टोरीज या सेलिब्रिटी कोलैब्स चुनते हैं, तो मोनेटाइजेशन जल्दी अप्रूव हो सकता है।
Kuku FM पर अपने Followers कैसे बढ़ाएं?
चलिए अब कुकू एफएम पर अपने Followers कैसे बढ़ाते हैं इसके बारे में जानते हैं जिसके लिए निचे इन टिप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले तो कुकू एफएम के Algorithm को समझें तभी आप उसके अनुसार कंटेंट बना पाएंगे।
- अच्छा बनाकर अपलोड करें ताकि लोग आपकी ऑडियो सुनने के लिए इसका Subscription Plan खरीदें।
- जो कंटेंट आप अपलोड कर रहे हैं उसको आप सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके प्रोमोट करें।
- अपनी प्रोफाइल को प्रोफेशनल बनायें ताकि जब कोई यूजर आपकी प्रोफाइल पर आये तो आपको Follow करे।
- थोड़ा धैर्य रखें क्योंकि आपका कंटेंट वायरल होने में थोड़ा समय लग सकता है।
Kuku FM Affiliate Program से जुड़ने का तरीका
Kuku FM से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में तो आप जान चुके हैं, चलिए अब मैं आपको Kuku FM कैसे ज्वाइन करते हैं इसके बारे में बताते हैं।
- सबसे पहले Kuku FM की Official Website या Partner Platform पर जाएं।
- वहां “Affiliate Program” Option पर क्लिक करें।
- अपनी Basic Details और Payment Information भरकर Sign Up करें।
- Approval मिलने के बाद आपको एक Unique Affiliate Link मिलेगा।
- अब इस Link को अपने Blog, YouTube, या Social Media Platforms पर Promote करें।
2026 में Kuku FM IPO की तैयारी कर रहा है, जो $200 मिलियन रेज करेगा। इससे अफिलिएट प्रोग्राम और मजबूत होगा, क्योंकि कंपनी रिजनल कंटेंट पर फोकस बढ़ा रही है – अफिलिएट्स अब Kuku TV सब्सक्रिप्शन्स भी प्रमोट कर सकते हैं।
जब कोई व्यक्ति आपके दिए गए Affiliate Link से Kuku FM Subscription खरीदता है, तो आपको हर Sale पर Commission मिलता है। जितना ज्यादा आप Promote करेंगे, उतनी ही ज्यादा आपकी कमाई बढ़ेगी। यह तरीका उन लोगों के लिए Perfect है जो बिना Investment के Online पैसे कमाना चाहते हैं।
Kuku FM से कमाई बढ़ाने के Smart Tips
अगर आप अच्छे Storyteller या Content Creator हैं, तो Kuku FM से अच्छी कमाई कर सकते हैं। बस ज़रूरत है कुछ Smart Tips अपनाने की। जो निचे इस प्रकार हैं:
- Quality Content बनाएं: आपका Audio जितना साफ़ और Engaging होगा, उतने ज्यादा Listeners जुड़ेंगे।
- Regular Upload करें: Consistency बनाए रखें ताकि Audience आपसे जुड़ी रहे।
- Trending Topics चुनें: ऐसे Subjects पर बोलें जिनमें लोगों की दिलचस्पी ज्यादा हो।
- Promotion करें: अपने Shows को Social Media पर Share करें ताकि Reach बढ़े।
- Feedback लें: Listeners के Comments पढ़ें और उनके Suggestion से Content बेहतर बनाएं।
अगर आप इन Smart Tips को अपनाकर लगातार Valuable Content बनाते हैं, तो Kuku FM से आपकी Earnings धीरे-धीरे बढ़ सकती हैं।
FAQs – Kuku FM Se Paise Kaise Kamaye?
Q1. Kuku FM किस देश का एप्लीकेशन है?
Ans👉Kuku FM एक इंडियन एप्लीकेशन है जिसको 2018 में बनाया गया था।
Q2. Kuku FM कितना पैसा कमा सकते हैं?
Ans👉Kuku FM से आप कितना पैसा कमा सकते हैं वो आपके Listener के ऊपर निर्भर करता है जितना ज्यादा लोग आपकी ऑडियो सुनेंगे उतना ही ज्यादा आपको पैसे मिलेंगे।
Q3. Kuku FM पर अभी के समय में कितना Audio Book Summery है?
Ans👉अभी के समय में कुकू एफएम पर 10000 से ज्यादा Audio Book Summery अपलोड हैं।
Q4. Kuku FM को कितनी भाषा में चला सकते हैं?
Ans👉कुकू एफएम को आप हिंदी, इंग्लिश, गुजराती, मराठी, तेलगु, तमिल, मलयालम आदि भाषा में चला सकते हैं।
निष्कर्ष – Kuku FM से पैसे कैसे कमाएं?
तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको कुकू एफएम से पैसे कमाने के 2026 में सभी Updated सभी तरीकों के बारे में पूरा विस्तार से आसान भाषा में बताया हूँ। उसमे से जो भी तरीका आपको अच्छा लगता है उसके जरिये आप पैसा कमा सकते हैं। Techcrunch की रिपोर्ट के अनुसार KUKU FM Creators कमाई बढ़ती जा रही है।
अगर आपको इस लेख से रिलेटेड कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा। अगर आपको मेरे इस लेख Kuku FM से पैसे कैसे कमाएं से कुछ नया सीखने को मिला हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।
