News पढ़कर पैसे कैसे कमाएं? – आसान तरीकों से 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

News पढ़कर पैसे कैसे कमाएं – दोस्तों आज के समय में ऐसे बहुत से तरीकों हैं जिससे आप अपने मोबाइल से ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की न्यूज़ पढ़कर भी पैसा कमाया जा सकता है। जी हाँ! आपने सही सुना न्यूज़ पढ़कर भी पैसा कमाया जा सकता है।

अगर आपको न्यूज़ पढ़कर पैसे कमाने के बारे में नहीं पता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है इस लेख में मैं न्यूज़ पढ़कर पैसे कमाने वाले ऐप के बारे में बताया हूँ। 

अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते हैं तो न्यूज़ पढ़कर पैसा कमाना सिख जायेंगे तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए इस पोस्ट को शुरू करते हैं और न्यूज़ पढ़कर या न्यूज़ देखकर पैसे कमाने के बारे में सिखाते हैं। 

News पढ़कर पैसे कमाने के लिए क्या करना होता है?

News पढ़कर पैसे कमाने के लिए किसी भी News Application को डाउनलोड करके उसमे Register करना होता है। जिसके बाद आपको सभी प्रकार की न्यूज़ दिखेंगी तो जितना भी समय स्पेंड करके आप न्यूज़ पढ़ेंगे उतना ही ज्यादा पैसा आपको मिलेगा जो आपके वॉलेट में जुड़ जायेगा। फिर उस पैसे को आप बहुत आसानी से अपने बैंक अकाउंट में Withdraw कर सकते हैं। 

न्यूज़ पढ़कर पैसा कमाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है?

अगर आप न्यूज़ पढ़कर पैसे कमाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी चीज़ों की जरूरत होती है। ये चीज़ें आपके काम को आसान बनाती हैं और आपको एक भरोसेमंद इनकम सोर्स बनाने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं कि न्यूज़ पढ़कर पैसा कमाने के लिए क्या-क्या चाहिए –

  • एक Smartphone या Laptop – न्यूज़ पढ़ने और उससे जुड़ी earning करने के लिए आपके पास एक अच्छा स्मार्टफोन या लैपटॉप होना जरूरी है। इससे आप न्यूज़ ऐप्स और वेबसाइट्स को आसानी से चला पाएंगे।
  • Internet Connection – बिना इंटरनेट के ऑनलाइन न्यूज़ पढ़ना और पैसे कमाना मुश्किल है। इसलिए आपके पास एक तेज़ और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
  • Trusted News Earning App या Website – आजकल कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जो न्यूज़ पढ़ने या शेयर करने पर आपको पैसे देते हैं, जैसे Dailyhunt, Roz Dhan, और NewsDog आदि। आपको बस सही और भरोसेमंद ऐप चुनना होता है।
  • Bank Account या UPI ID – जब आप किसी न्यूज़ ऐप से पैसा कमाते हैं, तो वह पैसा आपके बैंक अकाउंट या UPI ID में ट्रांसफर किया जाता है। इसलिए आपके पास एक वैध बैंक खाता या UPI होना जरूरी है।
  • समय और ध्यान – हर काम की तरह इसमें भी सफलता पाने के लिए थोड़ा समय और ध्यान देना जरूरी है। जितना ज्यादा आप सक्रिय रहेंगे, उतनी जल्दी आप पैसे कमा पाएंगे।
  • Basic Smartphone Knowledge – अगर आपको मोबाइल चलाना और ऐप्स इंस्टॉल करना आता है, तो ये काम बहुत आसान हो जाता है। थोड़ी बहुत टेक्निकल समझ आपकी earning को बढ़ा सकती है।
  • Regular Activity – अधिकांश ऐप्स में पैसे तभी मिलते हैं जब आप रोज़ाना न्यूज़ पढ़ते या शेयर करते हैं। इसलिए लगातार एक्टिव रहना जरूरी है।

इन सभी चीज़ों की मदद से आप आराम से न्यूज़ पढ़कर ऑनलाइन पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। बस शुरुआत सही प्लेटफॉर्म से करें और थोड़ी मेहनत से धीरे-धीरे अपनी कमाई बढ़ाएं।

News पढ़कर पैसे कैसे कमाएं?

चलिए अब इस लेख के मुख्य पॉइंट पर चलते हैं और News पढ़कर पैसे कमाने वाले ऐप या न्यूज़ पढ़कर पैसे कमाने के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं। 

News se Paisa kamane wala Apps💰 पैसे कमाने का तरीका
1. Rozdhan Appइस ऐप में न्यूज़ पढ़कर, गेम खेलकर और दोस्तों को रेफर करके पैसे कमा सकते हैं। इसमें कॉइन सिस्टम होता है — 250 कॉइन = ₹1। जब आपके पास ज्यादा कॉइन हो जाएं तो उन्हें Redeem करके पैसे Withdraw कर सकते हैं।
2. Dainik Bhaskar Appइस ऐप में आप E-paper, News और Videos देखकर कॉइन Earn कर सकते हैं। रोजाना एक्टिव रहकर और रेफरल, स्क्रैच कार्ड से भी पैसे कमा सकते हैं, जिन्हें बाद में विथड्रॉ कर सकते हैं।
3. News Point Appइंडिया टुडे द्वारा बनाया गया ऐप जिसमें न्यूज़ पढ़कर और टास्क पूरा करके पैसे मिलते हैं। हर टास्क पूरा करने पर ₹5 से ₹20 तक मिलते हैं जिन्हें आप अपने वॉलेट में जोड़कर विथड्रॉ कर सकते हैं।
4. AnyNews Appइस ऐप में राजनीति, बॉलीवुड, खेल आदि सभी तरह की न्यूज़ पढ़ने पर रिवॉर्ड्स मिलते हैं। प्रतिदिन 15–20 मिनट न्यूज़ पढ़ने पर स्क्रैच कार्ड मिलता है, जिसे स्क्रैच कर इनाम जीत सकते हैं।
5. Newzo Appन्यूज़ पढ़ने और शेयर करने पर कमीशन के रूप में कॉइन मिलते हैं जिन्हें पैसे में बदलकर UPI से Withdraw किया जा सकता है। साथ ही रेफरल से भी अतिरिक्त कमाई की जा सकती है।
6. Public Appलोकल और नेशनल न्यूज़ पढ़कर और वीडियो देखकर पॉइंट्स कमाएं। जितना ज्यादा समय ऐप पर बिताएँगे, उतनी ज्यादा कमाई होगी। पॉइंट्स को कैश में बदलकर वॉलेट से Withdraw किया जा सकता है।

#1 – Rozdhan App में News पढ़कर पैसे कमाएं

News पढ़कर पैसे कमाने के लिए Rozdhan बहुत अच्छा एप्लीकेशन है जिसमे आपको अनेकों प्रकार की न्यूज़ देखने को मिलती हैं। वो न्यूज़ पढ़कर आप पैसे कमा सकते हैं और उसके साथ इसमें आपको Game और Referral का भी ऑप्शन होता है। 

जिससे आप इसमें गेम खेलकर भी पैसे कमा सकते हैं और अपने दोस्तों को रेफर करके पैसे भी पैसे कमा सकते हैं। रोजधन ऐप से न्यूज़ पढ़कर पैसे कमाने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर से Rozdhan App को डाउनलोड करें। 

फिर उसमे रजिस्टर करके अपना अकाउंट बनायें जिसके बाद आप न्यूज़ पढ़कर पैसे कमा सकते हैं। इसमें जितने भी पैसे मिलते हैं वो कॉइन के रूप में होते हैं। और 250 कॉइन का एक रुपया बनता है यानि अगर आपके Rozdhan वॉलेट में 250 कॉइन मिलते हैं जब उसको आप पैसे में कन्वर्ट करते हैं तो एक रुपया मिलता है। 

अगर आपके Rozdhan अकाउंट में ज्यादा कॉइन हो जाते हैं तो उसको विथड्रॉ करने के लिए आपको कई ऑप्शन मिलते हैं उसमे से किसी भी ऑप्शन के जरिये कॉइन को Redeem कर सकते हैं। 

#2 – Dainik Bhaskar App में News पढ़कर पैसे कमाएं

न्यूज़ पढ़कर पैसे कमाने वाले ऐप की लिस्ट में दूसरा Dainik Bhaskar App में इसमें आप बहुत आसानी से News पढ़कर पैसे कमा सकते हैं। इसमें आपको सभी राज्य की न्यूज़ मिलती है जिसको पढ़ने के साथ-साथ आप पैसा भी कमा सकते हैं। 

इसमें भी पैसे कॉइन के रूप में मिलते हैं जब आपके वॉलेट में ज्यादा कॉइन हो जाते हैं तो उसको पैसे में बदलकर विथड्रॉ कर सकते हैं। 

हालांकि इसमें पैसे कमाने के लिए आपको प्रतिदिन एक्टिव रहना होगा क्योंकि केवल एक दिन न्यूज़ पढ़ने से आप ज्यादा पैसे नहीं कमा सकते हैं। 

Dainik Bhaskar App में आप E-Paper, News, Videos आदि तरीकों से न्यूज़ देखकर और पढ़कर पैसे कमा सकते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए मैं आपको बता दूँ की इसमें आप न्यूज़ पढ़कर पैसे कमाने के साथ-साथ गेम, रेफर, स्क्रैच कार्ड से भी पैसे कमा सकते हैं। जितना पैसा आप इसमें Earn करेंगे वो आपके वॉलेट में जुड़ जायेगा फिर उसको आप विथड्रॉ कर सकते हैं। 

दैनिक भास्कर ऐप में न्यूज़ पढ़कर पैसे कमाने के लिए इसको आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और उसमे रजिस्टर करें जिसके बाद आपको इसके सभी Features दिखने लगेंगे। तो इसमें आप न्यूज़ पढ़कर और अपने दोस्तों को रेफर करके पैसा कमा सकते हैं। 

#3 – News Point App में News पढ़कर पैसे कमाएं

News Point बहुत अच्छा एप्लीकेशन है जिसको इंडिया टुडे द्वारा बनाया गया है। इसमें आपको सभी प्रकार की नयी-नयी ख़बरें मिलती है जिसको पढ़ने के साथ-साथ आप पैसा भी कमा सकते हैं। इसमें आप न्यूज़ पढ़कर पैसे तो कमा ही सकते हैं उसके साथ में कुछ टास्क भी मिलते हैं जिसको पूरा करके आप पैसा कमा सकते हैं। 

News Point App में न्यूज़ पढ़कर पैसा कमाने के लिए सबसे पहले आप इसको गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और उसमे रजिस्टर करें। जिसके बाद आपको इसमें न्यूज़ पढ़कर पैसे कमाने के ऑप्शन दिखेंगे तो इसमें आप न्यूज़ पढ़कर पैसे कमा सकते हैं। 

और टास्क पूरा करके भी पैसा कमा सकते हैं अगर इसमें आप एक टास्क पूरा करते हैं तो उसके बदले आपको 5 से 20 रुपये तक मिलते हैं जो आपके वॉलेट में जुड़ जाते हैं फिर उसको आप बहुत आसानी से विथड्रॉ कर सकते हैं। 

#4 – AnyNews App में News पढ़कर पैसे कमाएं

न्यूज़ पढ़कर पैसे कमाने के लिए Anynews App भी बहुत अच्छा एप्लीकेशन है इसमें आपको राजनीती, बॉलीवुड, आदि सभी की नयी – नयी खबरें मिलती हैं। तो जिस भी प्रकार की न्यूज़ पढ़ने में आपको ज्यादा अच्छा लगता है उस न्यूज़ को पढ़कर आप पैसा कमा सकते हैं। 

इसमें आपको प्रतिदिन 15 से 20 मिनट तक न्यूज़ पढ़नी है जिसके बाद आपको एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा जिसको स्क्रैच करने पर आपको कुछ इनाम दिया जायेगा। 

जो भी इनाम होगा वो आपके वॉलेट में जुड़ जायेगा फिर बाद उसको आप विथड्रॉ कर सकते हैं। AnyNews App से न्यूज़ पढ़कर पैसे कमाने के लिए इसको आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और उसमे रजिस्टर करें जिसके बाद आपको सभी प्रकार की न्यूज़ दिखेंगी उनको पढ़कर आप पैसा कमा सकते हैं। 

#5 – Newzo App में News पढ़कर पैसे कमाएं

Newzo App में भी आप न्यूज़ पढ़कर पैसे कमा सकते हैं Newzo अपने यूजर को न्यूज़ पढ़ने के बदले कमीशन के रूप में पैसा देता है। जितना ज्यादा समय इसमें आप न्यूज़ पढ़ेंगे उतना ही ज्यादा आपको पैसा मिलेगा, वो पैसा कॉइन के रूप में होता है फिर उसको आप पैसे में बदलकर विथड्रॉ कर सकते हैं। 

इसमें न्यूज़ आपको आर्टिकल के रूप में मिलती है जिसको आप पढ़ते हैं तो भी आपको पैसे मिलते हैं और अपने दोस्तों को शेयर करते हैं तो भी आपको पैसे मिलते हैं। 

और इसमें रेफरल प्रोग्राम भी चलाया जाता है जिससे आप अपने दोस्तों को रेफर करके ही पैसे कमा सकते हैं। Newzo App में न्यूज़ पढ़कर पैसे कमाने के लिए आप इसको गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और उसमे अपना अकाउंट बनायें। 

फिर आपको बहुत आर्टिकल मिलेंगे जिसको पढ़ने पर आपको पैसे मिलेंगे और पैसों को आप UPI के जरिये बहुत आसानी से Withdraw कर सकते हैं। 

#6 – Public App में News पढ़कर पैसे कमाएं

Public App के बारे में तो सभी लोग जानते हैं जिसमे आप अपनी लोकल एरिया के न्यूज़ भी देख सकते हैं इसमें न्यूज़ आर्टिकल और वीडियो के रूप में होते हैं। Public App को आप जितना ज्यादा समय तक इस्तेमाल करेंगे उतना ही ज्यादा आपको पैसे मिलेंगे। 

जो पैसे मिलेंगे वो आपके वॉलेट में जुड़ जायेंगे जिसको बहुत आसानी से विथड्रॉ कर सकते हैं। इसमें पैसे पॉइंट के रूप में मिलते हैं। Public App में न्यूज़ देखकर पैसा कमाने के लिए आप सबसे पहले इसको गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। 

और उसमे रजिस्टर करके अपना अकाउंट बनायें जिसके बाद आपको इसमें न्यूज़ दिखाना शुरू हो जाएगी जिसको देखने पर आपको पॉइंट मिलेंगे और वो पॉइंट आपके वॉलेट में जुड़ जायेंगे। 

News पढ़कर पैसे कमाने के फायदे

आज के समय में News पढ़ना सिर्फ जानकारी पाने का जरिया नहीं रहा, बल्कि कमाई का मौका भी बन गया है। अगर आप रोज़ाना News पढ़ते हैं, तो उससे आप कई तरह से Online Income कर सकते हैं और साथ ही अपने General Knowledge को भी बढ़ा सकते हैं।

  • ज्ञान और कमाई साथ-साथ – News पढ़ने से दुनिया की जानकारी मिलती है और कुछ Apps इसके बदले Cash Reward भी देते हैं।
  • Extra Time का सही उपयोग – पढ़ाई या Job के बीच खाली समय में News पढ़कर पैसे कमाए जा सकते हैं।
  • Refer & Earn Program – कई News Apps दोस्तों को Invite करने पर Bonus देते हैं।
  • Writing का फायदा – अगर आप Blog या YouTube Channel चलाते हैं, तो News पढ़ने से Content Ideas मिलते हैं।
  • Awareness बढ़ती है – News पढ़ने से Social, Economic और Political Updates मिलते हैं जो Personal Growth के लिए जरूरी हैं।

News पढ़कर पैसा कमाना आसान और सुरक्षित तरीका है, जहाँ आप न सिर्फ अपने ज्ञान को बढ़ाते हैं बल्कि थोड़ी सी मेहनत से रोज़ की कमाई भी कर सकते हैं। बस सही App चुनें, Regular पढ़ें और Earning शुरू करें।

निष्कर्ष – News पढ़कर पैसे कैसे कमाएं?

तो दोस्तों आपको मेरे यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको न्यूज़ पढ़कर पैसे कमाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया हूँ। जिसकी मदद से आप बहुत आसानी से न्यूज़ पढ़कर पैसे कमा सकते हैं। अगर आपको इस लेख से रिलेटेड कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं मैं आपकी कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा। 

मुझे पूरा भरोसा है की आपको मेरा यह लेख News पढ़कर पैसे कैसे कमाएं जरूर पसंद आया होगा अगर इस लेख की मदद से आपको कुछ नया सिखने को मिला हो तो इसको अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।

इन्हे भी पढें –

FAQs – News Padhkar Paise Kaise Kamaye?

Q1. क्या सच में न्यूज़ पढ़कर पैसे कमा सकते हैं?

Ans👉जी हाँ, सच में न्यूज़ पढ़कर पैसा कमाया जा सकता है जिसके लिए मैं इस लेख में कुछ एप्लीकेशन के बारे में बताया हूँ। जिसमे न्यूज़ पढ़ने के आपको पैसे मिलते हैं। 

Q2. न्यूज़ पढ़कर महीने का कितना पैसा कमा सकते हैं?

Ans👉अगर आप न्यूज़ पढ़ने में रूचि रखते हैं तो महीने का 2000 से 5000 तक बहुत आसानी से कमा सकते हैं। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment