₹25,000 से ₹30,000 Rapido App से पैसे कैसे कमाएं? – 3 Best तरीकों से 2026 Letest Guide 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rapido App से पैसे कैसे कमाएं – आज के दौर में महंगाई जिस तेजी से बढ़ रही है, उसे देखते हुए हर किसी के लिए कमाई के एक्स्ट्रा जरिए ढूंढना जरूरी हो गया है। अगर आपके पास एक बाइक है और आप उसे कमाई का जरिया बनाना चाहते हैं, तो Rapido App आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

रैपिडो के माध्यम से आप अपनी बाइक को ‘टैक्सी’ की तरह चलाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको रैपिडो कैप्टन (Captain) बनने और इससे पैसे कमाने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाएंगे।

Tracxn, PitchBook, Economic Times के अनुसार 2026 तक, रैपिडो ने खुद को भारत के सबसे बड़े बाइक-टैक्सी नेटवर्क के रूप में स्थापित कर लिया है। आज यह 100 से ज्यादा शहरों में अपनी सेवाएं दे रहा है। 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स और 10 लाख से अधिक कैप्टन्स के साथ, यह प्लेटफॉर्म रोजगार का एक बहुत बड़ा जरिया बन चुका है।

तो चलिए, अब बिना देर किए जानते हैं कि आप रैपिडो से कैसे जुड़ सकते हैं और अपनी बाइक की मदद से हर महीने एक अच्छी इनकम कैसे जनरेट कर सकते हैं। इसके बारे में मैं पूरी जानकारी देता हैं जो इस लेख में हैं इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप Rapido से पैसा कमाना सिख जायेंगे।

Table of Contents

Rapido App क्या है?  

Rapido App एक ट्रैवल सर्विस एप्लीकेशन है, जिसमें आपको ऑटो और बाइक की सर्विस दी जाती है। जब किसी भी व्यक्ति को कहीं जाने की जरूरत होती है, तो वह Rapido App से बाइक और ऑटो की सर्विस ले सकता है।

इससे जो व्यक्ति सर्विस देता है, उसकी कमाई होती है और जो व्यक्ति सर्विस लेता है, वह बहुत आसानी से बहुत कम समय में ट्रैवल कर पाता है।

Rapido App को 2015 में अरविंद संका और पवन गुन्तुपल्ली ने बनाया था। इसे बनाने का उद्देश्य लोगों तक बाइक और ऑटो सर्विस देना है।

Rapido App भारत के 100 से अधिक शहरों में चल रहा है। अगर आपके पास भी बाइक है, तो Rapido में अपनी बाइक लगाकर पैसा कमा सकते हैं।

Rapido App कैसे काम करता है?

रैपिडो ऐप का काम करने का तरीका बहुत ही सरल और यूजर-फ्रेंडली है। यह यात्रियों और बाइक चलाने वालों के बीच एक डिजिटल पुल की तरह काम करता है, जहाँ ग्राहक को सस्ती सवारी मिलती है और बाइक चलाने वाले (कैप्टन) को कमाई का मौका मिलता है।

जब किसी यात्री को कहीं जाना होता है, तो वह ऐप में अपनी लोकेशन डालता है। रैपिडो का स्मार्ट GPS सिस्टम तुरंत आसपास मौजूद कैप्टन्स को नोटिफिकेशन भेजता है। राइड स्वीकार होते ही ग्राहक को बाइक नंबर और कैप्टन की जानकारी मिल जाती है, और सफर पूरा होने पर कैश या ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है।

2026 में रैपिडो पहले से कहीं ज्यादा एडवांस हो चुका है। अब यह सिर्फ बाइक टैक्सी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई नई और अनोखी सेवाएं जुड़ चुकी हैं:

  • Bike Metro – अब आप मेट्रो स्टेशन से अपने घर या ऑफिस तक की ‘लास्ट माइल’ कनेक्टिविटी आसानी से ले सकते हैं।
  • Rapido Parcel – किसी भी सामान को शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक जल्दी पहुँचाने की सुविधा।
  • Auto Pet – अब आप अपने पालतू जानवरों (Pets) के साथ भी सुरक्षित तरीके से सफर कर सकते हैं।
  • बहुभाषी सपोर्ट – दक्षिण भारत के यूजर्स के लिए अब ऐप में तमिल जैसी स्थानीय भाषाओं का भी सपोर्ट दिया गया है।

सुरक्षा के मामले में भी रैपिडो अब पहले से ज्यादा मजबूत है। ऐप में Live Tracking और Emergency Helpline जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो हर सफर को सुरक्षित बनाते हैं। सीधी भाषा में कहें तो, रैपिडो ने तकनीक का इस्तेमाल करके शहरी सफर को न केवल सस्ता और तेज बना दिया है, बल्कि कैप्टन्स के लिए कमाई के नए रास्ते भी खोल दिए हैं।

Rapido App Overview

App NameRapido
Rating4.5 Star
Size65MB
Reviews5 Millions+
CategoryEarning
Installation100M+

Rapido App डाउनलोड कैसे करें?  

Rapido App से पैसा कमाने के लिए सबसे पहले इसे डाउनलोड करना होता है, तभी आप इससे पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। तो Rapido ऐप को डाउनलोड करने के लिए नीचे इस स्टेप को फॉलो करें।  

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर को खोलें।  
  • अब उसमें सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करके Rapido App लिखकर सर्च करें।  
  • फिर सबसे ऊपर ही आपको Rapido ऐप दिख जाएगा, उसमें इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें।
Rapido App download
  • क्लिक करते ही Rapido ऐप आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा।  

Rapido App में रजिस्टर कैसे करें?  

Rapido App को डाउनलोड कर लेने के बाद इसमें रजिस्टर या Sign Up करने की जरूरत पड़ती है, जिसके बाद आपको इसके सभी फीचर दिखते हैं।

फिर उसमें आप चाहे तो सर्विस ले सकते हैं या फिर सर्विस देकर पैसा कमा सकते हैं। Rapido App में रजिस्टर करने के लिए नीचे इन स्टेप को फॉलो करें।  

  • सबसे पहले Rapido App को खोलें।  
  • अब आपसे कुछ Permission पूछी जाएंगी, उन्हें Allow करें।  
  • फिर भाषा चुनने का ऑप्शन दिखेगा, जिस भी भाषा में इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, उसे चुनें।
Rapido App Sign Up
  • अब मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन दिखेगा, उसमें अपना मोबाइल नंबर डालें, और Continue बटन पर क्लिक करें।
Rapido App Sign Up
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा, उसे डालकर वेरिफाई करें।
  • अब आपको नाम, जेंडर, रेफरल कोड डालने का ऑप्शन दिखेगा, सभी जानकारी को भरें, और Proceed बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद Rapido ऐप में आपका अकाउंट बन जाएगा, अब किसी भी सर्विस को बुक कर सकते हैं।  

Rapido App से पैसे कमाने के लिए जरूरी चीजें!  

Rapido App से पैसे कमाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होती है। अगर वो सब चीजें आपके पास हैं, तभी आप Rapido ऐप से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। जो नीचे इस प्रकार हैं –  

  • मोबाइल  
  • इंटरनेट  
  • UPI  
  • बैंक अकाउंट  
  • ईमेल  

Rapido App से पैसे कैसे कमाएं?  

चलिए अब इस लेख के मुख्य पॉइंट पर चलते हैं और Rapido App से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में जानते हैं। तो इसके लिए नीचे मैं कुछ आसान तरीकों को बता रहा हूँ, जिसके जरिए आप Rapido App से पैसा कमा सकते हैं।  

#1 – बाइक चलाकर पैसे कमाएं  

मुझे तो Rapido ऐप में बाइक चलाकर पैसा कमाना बेहतर ऑप्शन लगता है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती है, बस बाइक, सभी दस्तावेज और एक अच्छी बाइक होनी चाहिए।  

जिसके बाद आप Rapido App में बाइक चलाकर पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको Captain Account बनाने की जरूरत होती है।  

उसके बाद ही आप इसमें बाइक लगाकर बाइक सर्विस देकर पैसा कमा सकते हैं। इससे आप ₹25,000 से ₹30,000 हर महीने कमा सकते हैं।

#2 – ऑटो चलाकर पैसे कमाएं  

जिस प्रकार से Rapido App में बाइक चलाकर पैसा कमा सकते हैं, उसी प्रकार से ऑटो चलाकर भी पैसा कमा सकते हैं। बस आपके पास ऑटो होना चाहिए, जिसके बाद आप अपना ऑटो लगाकर ऑटो सर्विस देकर पैसा कमा सकते हैं।  

इसके लिए भी आपको Captain Account की जरूरत पड़ती है और Vehicle Type में Auto सेलेक्ट करना होता है, जिसके बाद ऑटो सर्विस देकर पैसा कमा सकते हैं।  

#3 – रेफरल प्रोग्राम से पैसे कमाएं  

जिस प्रकार से सभी पैसे कमाने वाले ऐप में रेफरल प्रोग्राम चलाया जाता है, उसी प्रकार से Rapido App में भी रेफरल प्रोग्राम चलाया जाता है, जिसके जरिए आप अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को रेफर करके पैसा कमा सकते हैं।  

हालांकि ये पैसे आपको तभी मिलते हैं जब व्यक्ति आपके रेफरल लिंक के माध्यम से Rapido App को डाउनलोड करता है और उसमें बाइक या ऑटो सर्विस देकर पैसा कमाता है।  

इसके लिए Rapido App को खोलें, अब ऊपर आपको थ्री लाइन दिखेगी, उस पर क्लिक करें, जिसमें आपको Refer & Earn का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। फिर आपको आपका रेफरल लिंक दिख जाएगा। वहां से किसी को भी रेफरल लिंक शेयर कर सकते हैं।  

Rapido में अपनी बाइक कैसे लगाएं?  

अब तक तो आपको पता चला है कि Rapido ऐप में बाइक से पैसा कमा सकते हैं, लेकिन Rapido ऐप में बाइक को कैसे लगाते हैं इसके बारे में नहीं जाना है। इसके लिए आपको Rapido App में Captain अकाउंट बनाने की जरूरत होती है।  

Rapido App में लगाने वाले जरूरी दस्तावेज –  

Rapido ऐप में बाइक लगाकर पैसे कमाने के लिए आपको कुछ जरूरी चीजों की जरूरत पड़ती है, जो नीचे इस प्रकार हैं।  

  • ड्राइविंग लाइसेंस  
  • गाड़ी की RC  
  • आधार कार्ड  
  • पैन कार्ड  
  • मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस  

Rapido App में Captain अकाउंट कैसे बनाएं?  

अगर ये सभी दस्तावेज आपके पास हैं, तो चलिए अब Rapido App में Captain Account बनाना सिखाते हैं, जिसके लिए नीचे इन स्टेप को फॉलो करें।  

  • सबसे पहले तो इसमें आप अपना अकाउंट बनाएं, जिसके लिए ऊपर मैंने कुछ स्टेप बताए हैं, जिनके जरिए आप Rapido ऐप में रजिस्टर कर सकते हैं।
  • फिर आपको Register As a Captain का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।  
Rapido Captain Account
  • जिस जगह आप बाइक सर्विस देना चाहते हैं, उस जगह को चुनें।
Rapido App Captain Account
  • अब आपसे पूछा जाएगा कि किस प्रकार सर्विस देना चाहते हैं, तो Vehicle Type में आप Bike को चुनें।
Rapido Captain Account
  • अब आपको सभी दस्तावेज की जानकारी भरनी होगी और उनका फोटो अपलोड करना होगा।
Rapido App Captain Account
  • फिर आपका Captain Account Activate हो जाएगा, जिसके बाद आप अपनी बैंक अकाउंट की जानकारी सबमिट कर सकते हैं और अपना पेमेंट ले सकते हैं।

अब तो आपने Rapido Rider Kaise Bane Step by Step सिख लिया तो चलिए अब एक यूजर Rapido में एक आदमी ऑर्डर कैसे कर सकता है इसके बारे में जानते हैं।

Rapido App में बाइक कैसे बुक करें?  

अब तक तो आपने Rapido ऐप से पैसा कमाना सिख लिया है, तो चलिए अब Rapido ऐप में बाइक कैसे बुक करें इसके बारे में जानते हैं, जिससे अगर आपको कभी बाइक की सर्विस कहीं जाने के लिए जरूरत होगी तो आप बुक कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले आप Rapido App को खोलें और उसमें रजिस्टर करें।  
  • इसमें आपको Pickup Location डालना होगा, तो जहाँ से बैठना चाहते हैं, उस जगह की लोकेशन डालें।  
  • फिर Drop Location डालना होगा, तो जहाँ भी आप जाना चाहते हैं, उस जगह की लोकेशन डालें।  
  • अब आपको Vehicle Type का ऑप्शन दिखेगा, तो बाइक सर्विस लेना चाहते हैं, तो Bike को सेलेक्ट करें।  
  • फिर Payment Method को चुनें, अगर ऑनलाइन करना चाहते हैं तो ऑनलाइन करें और Cash करना चाहते हैं तो Cash के ऑप्शन को चुनें।  
  • अब आप Book Bike का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करके बाइक बुक कर सकते हैं। और कॉल का भी ऑप्शन रहेगा, जिससे आप कॉल करके अपनी जगह का पता ले सकते हैं।  

Rapido App में कितनी कमाई होती है?

रैपिडो कैप्टन बनकर कमाई करना अब और भी फायदेमंद हो गया है। अगर आपके पास अपनी बाइक या स्कूटी और एक वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस है, तो आप आज से ही अपनी कमाई शुरू कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो अपने खाली समय का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं।

2026 में रैपिडो ने अपने कैप्टन्स के लिए कमाई के ढांचे में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिससे अब पहले के मुकाबले ज्यादा बचत होती है। यहाँ आपकी कमाई सिर्फ राइड्स तक सीमित नहीं है, बल्कि आपको कई तरह के बोनस भी मिलते हैं। Rapido में कमाई कुछ इस प्रकार से होती है:

  • प्रति किलोमीटर कमाई – औसतन एक कैप्टन ₹20 से ₹30 प्रति किलोमीटर तक कमा सकता है।
  • डेली इनकम – अगर आप दिन भर में 8-10 राइड्स पूरी करते हैं, तो आप रोजाना ₹700 से ₹1,200 तक आसानी से कमा सकते हैं।
  • मंथली इनकम – लगातार काम करने पर महीने की कमाई ₹20,000 से ₹35,000 के बीच हो सकती है (यह आपके शहर और काम करने के घंटों पर निर्भर करता है)।

2026 में रपिडो ने खास ऑफर्स और इंसेंटिव्स जो जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए जो निचे इस प्रकार है:

  • जॉइनिंग बोनस – नए कैप्टन्स को जुड़ने पर ₹1,000 से ₹2,500 तक का वेलकम बोनस मिल रहा है।
  • डेली टारगेट बोनस – अगर आप दिन का तय लक्ष्य पूरा करते हैं, तो ₹150-300 का अतिरिक्त बोनस मिलता है।
  • पीक आवर्स और रेन इंसेंटिव – ट्रैफिक के समय (Peak Hours) और बारिश के दौरान गाड़ी चलाने पर आपको ‘सर्ज प्राइसिंग’ के जरिए ज्यादा पैसा मिलता है।

सीधी भाषा में कहें तो, रैपिडो में आपकी मेहनत ही आपकी कमाई का आधार है। बिना किसी बड़े निवेश के, आप अपनी बाइक और समय का निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Rapido में एक ब्यक्ति चार दिन काम करने के बाद उन्होंने रपिडो से होने वाली कमाई को Breackdown करके NDTV के Rapido Driver Earning Breackdown इस लेख में दिखाया है, चाहे तो इस लेख को पढ़कर रपिडो से होने वाली कमाई के बारे में और भी अच्छे से जान सकते हैं।

Rapido App से जुड़ने के फायदे

रैपिडो से जुड़ना न केवल आसान है, बल्कि यह उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है जो अपनी बाइक का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसके कुछ ऐसे फायदे हैं जो इसे दूसरे कामों से अलग और बेहतर बनाते हैं:

  • अपनी मर्जी के मालिक – यहाँ कोई बॉस नहीं है और न ही कोई फिक्स शिफ्ट। आप जब चाहें ऐप ऑन करें और काम शुरू करें, और जब चाहें छुट्टी ले लें।
  • कम खर्चे में शुरू – आपको कोई ऑफिस या दुकान खोलने की जरूरत नहीं। अगर आपके पास अपनी बाइक और ड्राइविंग लाइसेंस है, तो आप आज से ही पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।
  • जितनी मेहनत, उतनी कमाई – यहाँ कमाई की कोई सीमा नहीं है। आप जितनी ज्यादा राइड्स पूरी करेंगे, आपकी जेब में उतने ही ज्यादा पैसे आएंगे।
  • धमाकेदार बोनस – रैपिडो सिर्फ राइड के पैसे नहीं देता, बल्कि समय-समय पर टारगेट पूरा करने पर आपको एक्स्ट्रा बोनस और रिवॉर्ड्स भी मिलते हैं, जो आपकी कुल कमाई को बढ़ा देते हैं।
  • पैसों की टेंशन नहीं – आपकी मेहनत की कमाई पूरी तरह सुरक्षित रहती है और इसे आसानी से सीधे आपके बैंक खाते में भेज दिया जाता है।
  • हमेशा साथ देने वाली टीम – अगर रास्ते में या ऐप चलाने में कोई भी दिक्कत आती है, तो रैपिडो की सपोर्ट टीम हर वक्त आपकी मदद के लिए तैयार रहती है।

सीधी बात यह है कि रैपिडो उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच Extra Income कमाना चाहते हैं। बस थोड़ी सी मेहनत और नियमित काम से आप हर महीने अपनी बाइक से एक अच्छी सैलरी निकाल सकते हैं।

Rapido App से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

Rapido App आज के समय में बाइक टैक्सी सेवा के लिए बहुत लोकप्रिय प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है। यह न सिर्फ यात्रियों को सस्ते और तेज़ सफ़र का विकल्प देता है, बल्कि आम लोगों को भी कमाई का मौका प्रदान करता है। अगर आप अपनी बाइक से पैसे कमाना चाहते हैं, तो Rapido एक भरोसेमंद तरीका हो सकता है।

  • इसमें दो भूमिकाएँ होती हैं – Captain (जो सवारी को लेकर जाता है) और Customer (जो सवारी करता है)।
  • Rapido Captain बनने के लिए आपके पास दोपहिया वाहन, ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी (RC) होना आवश्यक है।
  • एक बार App में रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने पर आप रोज़ाना राइड्स लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
  • Rapido हर पूरी की गई राइड पर कमीशन देता है, साथ ही समय-समय पर बोनस और इनाम भी प्रदान करता है।

Rapido App की खास बात यह है कि इसमें काम करने का समय आप खुद तय करते हैं — यानी जब चाहें तब ऑनलाइन होकर राइड ले सकते हैं। यह पार्ट-टाइम या फुल-टाइम दोनों तरह की कमाई के लिए एक बढ़िया अवसर है। अगर आप अपनी बाइक को काम में लगाकर अतिरिक्त आमदनी चाहते हैं, तो Rapido App आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

FAQ – Rapido App Se Paise Kaise Kamaye?  

Q1. Rapido App से कितना पैसा कमा सकते हैं?  

Ans👉Rapido ऐप से कितना पैसा कमा सकते हैं, वो आपके ऊपर निर्भर करता है। जितना ज्यादा आप सर्विस देंगे, उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी। फिर अगर आप बाइक सर्विस देते हैं, तो उसके लिए आपको प्रति किमी 10 से 15 रुपये मिलते हैं।  

Q2. Rapido App किस देश का है?  

Ans👉Rapido App भारत का है, जिसे 2015 में बनाया गया था।

Q3. रैपिडो में अपनी कमाई (Earnings) को बैंक में कैसे ट्रांसफर करें?

Ans👉 रैपिडो ऐप में पैसे निकालना बहुत ही आसान है। आप दिन भर जितनी भी राइड्स पूरी करते हैं, उसकी कमाई आपके Captain Wallet में जमा होती रहती है। आप जब चाहें अपनी UPI ID या बैंक अकाउंट लिंक करके उस पैसे को ‘Redeem’ कर सकते हैं। आमतौर पर पैसा तुरंत या कुछ ही घंटों में आपके खाते में क्रेडिट हो जाता है।

Q4. क्या रैपिडो में पेट्रोल के खर्च के अलावा कोई एक्स्ट्रा बोनस भी मिलता है?

Ans👉 जी हाँ, बिल्कुल! रैपिडो अपने कैप्टन्स के लिए बेहतरीन Daily & Weekly Incentives प्लान चलाता है। अगर आप दिन में एक तय की गई राइड्स की संख्या (जैसे 10 या 15 राइड्स) पूरी कर लेते हैं, तो कंपनी आपको पेट्रोल के खर्च के ऊपर अलग से एक्स्ट्रा कैश बोनस देती है। इसके अलावा, पीक ऑवर्स (ऑफिस टाइम) में काम करने पर भी ज्यादा कमाई होती है।

इन्हे भी पढें –

निष्कर्ष – Rapido App से पैसे कैसे कमाएं?  

तो दोस्तों, अब तक तो आपने Rapido App से पैसा कमाना सिख लिया है। इसमें मैंने 2026 में Rapido ऐप से पैसे कमाने की सभी Letest जानकारी को आसान भाषा में बताया है, जिसके माध्यम से आप Rapido ऐप में बाइक से पैसा कमाना सिख सकते हैं।  

अगर आपको अभी भी Rapido App के बारे में कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं। हम आपकी कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे। अगर आपको मेरा यह लेख Rapido App से पैसे कैसे कमाएं अच्छा लगा हो, तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment