₹500 रोज Refer And Earn से पैसे कैसे कमाएं? – 14 Best Apps से, Updated List 2026।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Refer And Earn से पैसे कैसे कमाएं – दोस्तों, अगर आप भी बिना एक रुपया लगाए घर बैठे कमाई करना चाहते हैं, तो Refer And Earn से आसान तरीका दूसरा कोई नहीं है। आज के डिजिटल दौर में लगभग हर बड़ी कंपनी अपने प्रमोशन के लिए Referral Program का सहारा लेती है, जिसका सीधा फायदा आप और हम जैसे लोग उठा सकते हैं।

सीधे शब्दों में कहूँ तो, इसमें आपको किसी ऐप या वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाना होता है और वहाँ से अपना एक यूनिक Referral Link जेनरेट करना होता है। जब भी आप इस लिंक को अपने दोस्तों या सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और कोई आपके लिंक से रजिस्टर करता है, तो कंपनी आपको रिवॉर्ड के तौर पर पैसे देती है।

आज के समय में Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल तो हम सभी करते हैं। इन ऐप्स में भी रेफरल प्रोग्राम चलता है, जहाँ सिर्फ एक दोस्त को ‘Invite’ करने पर आपको ₹100 से ₹200 तक मिल जाते हैं। मैंने खुद कई बार सिर्फ लिंक शेयर करके अपना मोबाइल रिचार्ज मुफ्त में किया है।

अगर आप इस फील्ड में बिल्कुल नए हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। इस लेख में मैंने 2026 की एकदम Updated जानकारी शेयर की है कि कैसे आप सही ऐप्स चुनकर और उन्हें स्मार्ट तरीके से प्रमोट करके अच्छी इनकम कर सकते हैं।

अगर आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ते हैं, तो आप घर बैठे अपने फोन से ही Invite करके पैसे कमाना सीख जाएंगे। तो चलिए, बिना देर किए इस शानदार सफर को शुरू करते हैं और जानते हैं कि Refer & Earn की दुनिया से पैसे कैसे बटोरने हैं।

Refer And Earn क्या होता है?

जब कोई व्यक्ति ऐसी वेबसाइट या ऐप में साइन अप करके अकाउंट बनाता है जिसमें रेफर करके पैसे कमाने का ऑप्शन दिया रहता है, तो उसे उसका रेफरल लिंक मिलता है। जब वह व्यक्ति अपना रेफरल लिंक अपने किसी दोस्त को शेयर करता है और अगर उसका दोस्त उस लिंक पर क्लिक करके साइन अप करता है, तो उसे पैसे मिलते हैं, जिसे Refer And Earn कहते हैं।

इसी प्रकार से आज के समय में बहुत सारी वेबसाइट या ऐप हैं, जिनमें रेफर करके पैसे कमाने का ऑप्शन दिया रहता है, जिससे आप रेफर करके पैसा कमा सकते हैं।

2026 में Refer And Earn प्रोग्राम्स बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं क्योंकि अब लोग पेमेंट और निवेश वाले ऐप्स का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। यह घर बैठे पैसे कमाने का एक आसान तरीका है।

कुछ पुराने प्रोग्राम्स अब बंद हो चुके हैं या उनके इनाम बदल गए हैं। इसलिए ऐप शेयर करने से पहले हमेशा उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यह जरूर चेक कर लें कि वह अभी चल रहा है या नहीं।

Refer And Earn से पैसा कमाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है?

चलिए, रेफर करके पैसे कमाने से पहले इसके लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है, इसके बारे में जान लेते हैं। क्योंकि जब ये चीजें आपके पास रहेंगी, तभी आप Refer & Earn से पैसा कमा सकते हैं। जो नीचे इस प्रकार हैं:

  • मोबाइल
  • जीमेल
  • UPI
  • सिम

Refer And Earn से पैसे कैसे कमाएं? Step-by-Step Guide

आजकल बहुत से apps और websites अपने users को Refer And Earn के जरिए पैसे कमाने का मौका देती हैं। यह तरीका आसान है और आप घर बैठे भी कुछ extra income generate कर सकते हैं। चलिए इसे step-by-step समझते हैं।

  • सबसे पहले उस app या website को choose करें जो Refer And Earn offer करती हो।
  • अपना account बनाएं और login करें।
  • App या website में दिए गए unique referral link या code को copy करें।
  • इसे अपने friends, family या social media पर share करें।
  • जब कोई आपके referral link से register करे या first transaction करे, तो आप instant reward या commission earn कर सकते हैं।

इस तरह आप simple steps follow करके Refer And Earn से steadily पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। Regular sharing और सही platforms के चुनाव से यह income धीरे-धीरे बढ़ सकती है।

Top Refer And Earn Paisa Kamane Wala Apps! – Updated 2026

2026 में रेफर करके पैसे कमाने के लिए कई बेहतरीन ऐप्स मौजूद हैं। यहाँ सबसे ज्यादा पैसे देने वाले ऐप्स की अपडेटेड लिस्ट दी गई है, जिससे आप घर बैठे अपनी कमाई शुरू कर सकते हैं:

ऐप का नाम (App Name)प्रति रेफर कमाई (Income)मुख्य काम (Niche)
Upstox₹151इन्वेस्टमेंट और Demat Account
Mstock₹151शेयर मार्केट और निवेश
Google Pay₹101सुरक्षित UPI ट्रांसफर
Groww₹100निवेश और बिल पेमेंट
Navi₹100लोन और गोल्ड इन्वेस्टमेंट
PhonePe₹100 तकरिचार्ज और पैसे भेजना
Angel One₹100स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग
Winzo₹50गेमिंग और मनोरंजन
Rozdhan₹26गेम और आर्टिकल पढ़ना
Cashkaroदोस्त की कमाई का 10%ऑनलाइन शॉपिंग कैशबैक
EarnKaroदोस्त की कमाई का 10%एफिलिएट मार्केटिंग

1. Winzo

Winzo

Winzo एक Gaming App है जिसमें आप Refer & Earn से भी पैसे कमा सकते हैं। गेम खेलकर भी पैसा कमा सकते हैं। इसमें प्रति रेफर के 50 रुपये मिलते हैं, यानी अगर आप किसी एक व्यक्ति को अपना रेफरल लिंक शेयर करते हैं और वह आपके रेफरल लिंक से Winzo App को डाउनलोड करता है और उसमें अकाउंट बनाता है,

तो 50 रुपये आपको मिल जाते हैं, जो आपके वॉलेट में जुड़ जाते हैं। लेवल के अनुसार भी पैसे मिलते हैं, मतलब जिसको आप रेफर करते हैं, वो Winzo से पैसा कमाता है, तो उसमें से कुछ पैसे आपको भी मिलते हैं।

अगर एक दिन में 10 लोगों को Refer कर देते हैं तो एक दिन की कमाई ₹500 हो जाती है।

2. Angel One

Angel One

Angel One एक इन्वेस्टमेंट ऐप है जिसकी मदद से आप SIP, Mutual Fund, Share Market आदि में पैसा निवेश कर सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं। उसी के साथ इसमें Refer and Earn का भी ऑप्शन दिया गया है।

Angel One को रेफर करके आपको 100 रूपए मिलते हैं जब कोई व्यक्ति आपके रेफरल लिंक से Angel One App को डाउनलोड करके अकाउंट बनाएगा।

आपको पैसे नहीं मिलेंगे, बल्कि जब वह व्यक्ति अपना Demat Account खोलेगा, तब आपको पैसे मिलेंगे। Angel One में रेफर करके पैसे कमाने के लिए इसे आप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें।

और अपना Demat Account खोलें, जिसके बाद आपको आपका रेफरल लिंक मिलेगा, जिसे शेयर करके आप पैसा कमा सकते हैं।

3. Upstox

Upstox

Upstox भी एक Investment Application है, इसकी मदद से आप किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं और अपना Demat Account भी खोल सकते हैं।

Upstox में successful refer करने पर 151 रुपये मिलते हैं। इस प्रकार, अगर आप एक दिन में अपने 10 दोस्तों को भी रेफर कर देते हैं, तो आपकी 1500 रुपये से अधिक कमाई हो जाती है।

लेकिन वह पैसा आपको तभी मिलेगा जब कोई व्यक्ति आपके रेफरल लिंक से इसे डाउनलोड करेगा और उसमें अपना Demat Account खोलेगा। अगर आपको इन्वेस्टमेंट के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी हो, तो आप इसमें अपना पैसा निवेश करके भी प्रॉफिट कमा सकते हैं।

4. Groww

Groww

Groww एक बहुत पैसा कमाने वाला ऐप है जिसमें Refer करने पर आपको 100 रुपये मिलते हैं। यह भी एक इन्वेस्टमेंट ऐप है जिसकी मदद से आप अपना Demat account खोल सकते हैं।

और किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट करके प्रॉफिट कमा सकते हैं। Groww में जल्दी ही UPI Facility जोड़ी गई है, जिसके माध्यम से किसी भी प्रकार का bill payment और मोबाइल रिचार्ज भी कर सकते हैं।

Groww में रेफर करके पैसे कमाने के लिए इसे आप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें और अपना अकाउंट बनाएं, जिसके बाद इसमें आपका रेफरल लिंक मिलेगा, जिसे शेयर करके आप पैसा कमा सकते हैं। अगर एक दिन में 5 Successful Refer कर देते हैं, तो ₹500 आपकी कमाई हो जाती है।

5. Mstock

Mstock

अब refer करके पैसे कमाने वाली ऐप की लिस्ट में Mstock आता है, जिसमें आपको एक रेफर करने पर 151 रुपये मिलते हैं, यानी कि अगर आप 10 लोगों को भी रेफर कर देते हैं, तो ₹1510 आपकी कमाई हो जाती है। यह भी Groww और Angel One की तरह इन्वेस्टमेंट ऐप है, जिसमें आप अपना Demat Account खोल सकते हैं।

Mstock में जिसको भी आप refer करते हैं, उसका पैसा आपको तभी मिलता है जब वह Mstock का New User होता है और अपना Demat Account खोलता है। Mstock में refer करके पैसे कमाने के लिए इसे आप डाउनलोड करें और अपना अकाउंट बनाएं, जिसके बाद आपको आपका रेफरल लिंक मिलेगा, जिसे शेयर करके आप पैसा कमा सकते हैं।

6. Rozdhan

Rozdhan App का नाम आपने कभी जरूर सुना होगा, जो पैसा कमाने वाला ऐप है जिसमें आप गेम खेलकर, रेफर करके, आर्टिकल पढ़कर आदि बहुत से तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। Rozdhan में रेफर करने पर 26 रुपये मिलते हैं।

जब आप इसमें 30 लोगों को रेफर कर देते हैं, तो 1600 रुपये आपकी कमाई होती है। Rozdhan App से पैसा कमाने के लिए इसे आप अपने फोन में डाउनलोड करें।

और साइन अप करें। उसके बाद आपको आपका इनवाइट कोड मिलेगा, जिसे आप अपने दोस्तों को शेयर करते हैं। जब आपके दोस्त इसे डाउनलोड करके अकाउंट बनाते हैं, तो आपको पैसे मिलते हैं।

7. Cashkaro

Cashkaro

Cashkaro एक बहुत बेहतरीन पैसा कमाने वाला ऐप है जिसमें आप shopping, Recharge, Ticket Booking, Billpay, Refer & Earn आदि बहुत से तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। इसमें रेफर करने के तुरंत पैसे आपको नहीं मिलते हैं, बल्कि जिसको भी रेफर करते हैं, उसकी कमाई का 10% हमेशा आपको मिलता रहता है।

जैसे, अगर आप अपने किसी दोस्त को रेफर करते हैं, फिर आपका दोस्त इसमें दिए गए किसी भी तरीके से पैसा कमाता है, तो उसका 10% आपको मिलता है। मान लीजिए, आपका दोस्त shopping करके 1000 रुपये कमाता है, तो 100 रुपये आपको मिलते हैं। इसके लिए आप Cashkaro App डाउनलोड करें, फिर आपको आपका रेफरल लिंक मिलेगा, जिसके माध्यम से आप refer करके पैसा कमा सकते हैं।

8. Frizza

Frizza

Frizza App की मदद से आप बहुत आसानी से रेफर करके पैसा कमा सकते हैं। Frizza में आप Video Ads देखकर, Game खेलकर, App डाउनलोड करके, Refer करके आदि बहुत से तरीकों से पैसा कमा सकते हैं।

इसमें पैसे आपको कॉइन के रूप में मिलते हैं, जिसे पैसे में बदलकर आप Withdraw कर सकते हैं। Frizza App में रेफर करके पैसे कमाने के लिए आप इसे डाउनलोड करें।

और अपना अकाउंट बनाएं। फिर आपको रेफरल लिंक मिलेगा, जिसे शेयर करके आप पैसा कमा सकते हैं। इसमें प्रति रेफर आपको 1000 कॉइन मिलते हैं।

9. Pollpe

Pollpe भी बहुत अच्छा पैसा कमाने वाला ऐप है जिसमें पैसे कमाने के लिए Refer & Earn, Coin Hunt, Lucky Wheel, Game Quiz, Offer बहुत से ऑप्शन मिलते हैं, जिसके जरिए आप पैसा कमा सकते हैं।

Pollpe में रेफर करने पर आपको 200 Coin मिलते हैं, जिन्हें बहुत आसानी से Redeem कर सकते हैं। इस प्रकार से आप Pollpe App में Refer करके पैसे कमा सकते हैं।

10. Navi

Navi एक Loan App है जिसकी मदद से आप बहुत आसानी से लोन ले सकते हैं, लेकिन इसमें लोन लेने के साथ Refer करके और investment करके भी पैसे कमाने का ऑप्शन मिलता है, जिससे आप पैसे कमा सकते हैं। Navi App में रेफर करने पर आपको 100 रुपये मिलते हैं।

Navi App में रेफर करके पैसे कमाने के लिए इसे आप अपने फ़ोन में डाउनलोड करें और अकाउंट बनाएं। इसके बाद आपको आपका रेफरल लिंक मिलेगा, जिसके जरिए आप रेफर करके पैसा कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको KYC करने की जरूरत होगी, जिसके लिए Pan Card लगते हैं। 

11. PhonePe

PhonePe एक पॉपुलर UPI ऐप है जिसमें रेफर करके कैशबैक कमाया जा सकता है। प्रति रेफर आपको ₹100 तक कैशबैक मिल सकता है जब आपका दोस्त पहला ट्रांजैक्शन करता है। इसे डाउनलोड करें, अकाउंट बनाएं, और रेफरल लिंक शेयर करें। ये बिल पेमेंट्स और ट्रांसफर्स के लिए भी बहुत यूजफुल है।

12. Google Pay

Google Pay में रेफरल प्रोग्राम से ₹101 तक का रिवार्ड मिलता है। आपका दोस्त ऐप डाउनलोड करके पहला पेमेंट करे, तो आपको क्रेडिट मिलता है। 2026 में ये प्रोग्राम अभी भी एक्टिव है और आसान UPI ट्रांसफर्स के लिए बेस्ट है।

13. EarnKaro

EarnKaro एक एफिलिएट ऐप है जहां रेफर करके आप दोस्त की कमाई का 10% हमेशा कमा सकते हैं। अगर आपका दोस्त शॉपिंग से ₹1000 कमाता है, तो आपको ₹100 मिलते हैं। इसे डाउनलोड करें और लिंक शेयर करें – कोई KYC की जरूरत नहीं।

14. Zerodha

Zerodha एक लीडिंग स्टॉक ब्रोकर ऐप है जहां रेफर करने पर रिवार्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जो ब्रोकरेज क्रेडिट्स में बदल सकते हैं। दोस्त को Demat अकाउंट ओपन करना होता है। इन्वेस्टमेंट में इंटरेस्टेड लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है।

Refer And Earn से पैसे कमाने के फायदे

अब तो आप Refer & Earn क्या Referral Program से पैसा कमाना सिख लिया है, तो चलिए अब मैं आपको रेफरल प्रोग्राम से पैसे कमाने के कुछ फायदे के बारे में बताता हूँ, जो निचे इस प्रकार हैं:

  • Extra Income: बिना ज्यादा मेहनत के आप थोड़े-थोड़े पैसे जोड़ सकते हैं।
  • No Investment: इसमें पैसा लगाने की जरूरत नहीं होती।
  • Simple & Easy: सिर्फ link शेयर करना होता है, कोई complicated काम नहीं। 
  • Flexible Timing: आप कभी भी और कहीं भी referral कर सकते हैं।
  • Multiple Platforms: कई apps और websites पर refer करने का option मिलता है।

रेफर करके पैसे कमाने के फायदों के साथ कुछ बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। अगर आप बार-बार लिंक शेयर करते हैं, तो सोशल मीडिया आपका अकाउंट बंद कर सकता है, इसलिए सावधानी बरतें।

2026 के नए नियमों के अनुसार, निवेश वाले ऐप्स के लिए KYC यानी अपनी पहचान बताना जरूरी है। अगर आप गलत जानकारी देते हैं, तो आपका अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड किया जा सकता है।

हमेशा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म ही चुनें और काम शुरू करने से पहले उनकी प्राइवेसी पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें। इससे आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी और आप बिना किसी डर के अपनी कमाई कर पाएंगे।

Refer And Earn करने के आसान टिप्स

चलिए अब मैं आपको Refer And Earn से पैसे कमाने के लिए कुछ Tips बताता हूँ, जिससे Referral Program से पैसे कमाने में आपकी मदद हो जाएगी।

  • हमेशा अपने दोस्तों और परिवार को सही तरीके से Referral Link भेजें।
  • Social Media जैसे WhatsApp, Facebook, Instagram पर लिंक शेयर करें।
  • Blogging या YouTube Channel के जरिए भी लिंक promote कर सकते हैं।
  • किसी App या Service के बारे में सही जानकारी दें, ताकि लोग भरोसा करें।
  • ज्यादा लोगों तक पहुँच बनाने के लिए छोटे posts या videos बनाएं।

अगर आप इन टिप्स को नियमित रूप से अपनाएंगे, तो Refer And Earn से steady income कमाना आसान हो जाएगा। धीरे-धीरे आप ज्यादा लोगों तक पहुँच बढ़ाकर passive income भी generate कर सकते हैं।

FAQs – Refer करके पैसे कैसे कमाएं?

Q1. Refer करने के सबसे ज्यादा पैसा किसमे मिलता है?

Ans👉Mstock में रेफर करने के ज्यादा पैसे मिलते हैं, जिसमें प्रति रेफर 500 रुपये मिलते हैं। अगर 20 लोगों को refer कर देते हैं, तो 10,000 रुपये आपकी कमाई हो जाती है।

Q2. Refer & Earn से पैसे कैसे कमाएं?

Ans👉Refer करके पैसे कमाने के लिए पहले आप किसी ऐसे को खोजें जिसमें refer करने के ज्यादा पैसे मिलते हों। फिर उसमें अकाउंट बनाएं, जिसके बाद आपका रेफरल लिंक मिलेगा, जिसको शेयर करके आप पैसा कमा सकते हैं।

Q3. क्या रेफरल से मिलने वाले पैसे को सीधे बैंक में ट्रांसफर किया जा सकता है?

Ans👉 जी हाँ, बिल्कुल! ज़्यादातर भरोसेमंद ऐप्स (जैसे Google Pay, mStock या Upstox) में जो भी पैसा आप रेफर करके कमाते हैं, उसे आप सीधे अपने Bank Account या UPI के जरिए विड्रॉ कर सकते हैं। कुछ ऐप्स में यह पैसा सीधे आपके वॉलेट में आता है, जहाँ से आप रिचार्ज या शॉपिंग भी कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि आपका अकाउंट KYC Verified होना चाहिए।

Q4. एक दिन में रेफर करके ज्यादा से ज्यादा कितने पैसे कमाए जा सकते हैं?

Ans👉 इसकी कोई तय सीमा (Limit) नहीं है, यह पूरी तरह इस पर निर्भर करता है कि आपके पास कितनी बड़ी ऑडियंस है। अगर आप अपने रेफरल लिंक को WhatsApp Groups, Telegram या YouTube पर शेयर करते हैं और दिन भर में 10 लोग भी आपके लिंक से जुड़ते हैं, तो आप आसानी से ₹2,000 से ₹5,000 हर दिन कमा सकते हैं। बड़े इन्फ्लुएंसर्स तो इसके जरिए लाखों में कमाई कर रहे हैं।

निष्कर्ष – Refer And Earn से पैसे कैसे कमाएं?

Refer and Earn से पैसे कमाने के लिए वैसे तो बहुत से ऐप हैं, लेकिन इसमें मैं आपको 2026 में Updated कुछ बेहतरीन ऐप के बारे में बता रहा हूँ, जिससे आप रेफर करके पैसे कमा सकते हैं।

तो आपको मेरी यह पोस्ट Refer and Earn से पैसे कैसे कमाएं कैसी लगी? इसमें आपको कुछ नया सीखने को मिला हो, तो इसे आप अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

इन्हे भी पढें –

Disclaimer:- यह लेख केवल Information Perpose के लिखा गया है, हम किसी भी Fantasty, Gambling, Betting जैसे किसी भी गेम को प्रमोट नही करते हैं। Dream11, My11Circle, MPL, Winzo, etc गेम भारत में 2025 से ban कर दिये गये हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोस्तों, मेरा नाम बादल है, मैं करीब 3 साल से Make Money Online, Blogging, Finance पर आर्टिकल लिख रहा हूँ, और अपने इस ब्लॉग पर पैसे कमाने के Proven तरीकों और Finance के बारे में बताता हूँ।

Leave a Comment