Starmaker App Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों क्या आपने कभी Starmaker के बारे में सुना है इसके जरिये आप किसी भी गाने के म्यूजिक का इस्तेमाल करके अपनी आवाज में गाना रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें जब आपके गाने को ज्यादा लोग सुनना पसंद करते हैं तो आप starmaker के जरिये पैसा भी कमा सकते हैं।
अगर आपको Starmaker के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है तो परेशान न हों। इस लेख में हम Starmaker App के बारे में पूरी जानकारी आसान भाषा में बताएँगे जो 2026 में पूरी तरह से updated होगी। अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते हैं तो Starmakar से पैसा कमाना सिख जायेंगे।
तो चलिए अब ज्यादा समय न लेते हुए इस लेख को शुरू करते हैं और Starmaker Se Paise Kamane ke Tarike के बारे में जानते हैं।
Starmaker App क्या है?
Starmaker एक Karaoke गाना बनाने वाले प्लेटफार्म है, इसके जरिये आप किसी भी गाने का म्यूजिक इस्तेमाल करके अपनी आवाज में गाना बना सकते हैं। जब आप किसी गाने को सेलेक्ट करते हैं तो उसमे जो Singer की आवाज होती है उसकी जगह आपकी आवाज आ जाती है।
हालांकि आपको म्यूजिक के अनुसार मिलाकर गाना गाना होता है। जब आप इसमें Recording करते हैं तो इसमें आपको Filter और Effects के ऑप्शन भी मिलते हैं। जिसके माध्यम से आप अपने गाने को और भी बेहतर बना सकते हैं।
इसमें जब अपना गाना बनाकर अपलोड कर देते हैं तो जितने भी लोग आपके गाने को सुनते हैं वो आपके गाने पर कमेंट भी कर सकते हैं। और लाइक शेयर करके आपके अकाउंट को Follow भी कर सकते हैं।
2026 में StarMaker ऐप में कई शानदार नए फीचर्स जुड़ गए हैं। अब आप नए ऑडियो टेम्प्लेट्स की मदद से स्कोरिंग के साथ गाने रिकॉर्ड कर सकते हैं, जिससे आपकी आवाज और भी ज्यादा अच्छी लगती है।
इन नए फीचर्स का इस्तेमाल करके आप अपनी गायकी को पहले से बेहतर बना सकते हैं। जब आपकी आवाज अच्छी होगी, तो ज्यादा से ज्यादा लोग आपके गाने सुनना और आपको पसंद करना शुरू कर देंगे।
19 जनवरी 2026 को आए लेटेस्ट अपडेट में पार्टी रूम वोटिंग की सुविधा भी मिली है। यह नया फीचर गाना गाने के अनुभव को और भी ज्यादा मजेदार और रोमांचक बना देता है।
Starmaker App Reviews
| App Name | StarMaker: Sing Karaoke Songs |
| Rating | 4.6 Star |
| Size | 158 MB (Varies with device) |
| Reviews | 4.2 मिलियन+ |
| Category | Music & Audio |
| Downloads | 500 मिलियन+ |
StarMaker ऐप के रिव्यूज अब पहले से काफी बेहतर हो गए हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.4 स्टार्स तक पहुँच गई है, जिससे पता चलता है कि लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।
यूजर्स को इसका आसान इंटरफेस और आवाज को सुंदर बनाने वाले साउंड इफेक्ट्स बहुत अच्छे लग रहे हैं। इन फीचर्स की मदद से कोई भी अपनी गायकी को प्रोफेशनल बना सकता है।
हालाँकि, कुछ लोग लाइव वीडियो के समय थोड़ी रुकावट की शिकायत भी कर रहे हैं। फिर भी, गाना पसंद करने वाले लोगों के लिए यह ऐप आज भी सबसे बेहतरीन विकल्प बना हुआ है।
Starmaker App कैसे डाउनलोड करें?
Starmaker App के बारे में तो आपने जान लिया तो चलिए अब Starmaker App को डाउनलोड करना सिखाते हैं जिसके लिए आप निचे इन स्टेप को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर को खोलें।
- अब उसमे सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करके Starmakar लिखकर सर्च करें अब सबसे ऊपर ही ये ऐप दिख जायेगा।
- उसमे आप Install बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद Starmaker App आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जायेगा।
Starmaker App में अकाउंट कैसे बनायें?
Starmaker को डाउनलोड कर लेने के उसमे Sign Up करके अकाउंट बनाना होता है, उसके बाद ही आप इसमें Song Record कर सकते हैं। तो Starmaker में अकाउंट बनाने के लिए निचे इन स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप Starmaker App को खोलें।
- अब आपको उसमे भाषा चुनने का ऑप्शन दिखेगा तो जिस भी भाषा में आप इसका उपयोग करना चाहते हैं उस भाषा को चुनें।
- अब इसमें अकाउंट बनाने के लिए आपको Google, Facebook, X ऑप्शन दिखेंगे तो जिसके भी जरिये आप इसमें रजिस्टर करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें।
- अब आपको अपना Name और Gender डालना होगा उसके बाद Save बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपको Date Of Birth डालने का ऑप्शन दिखेगा तो उसमे आप अपना Date Of Birth डालें। इतना करने के बाद Starmakar में आपका अकाउंट बन जायेगा।
Starmakar App से पैसे कैसे कमाएं? – 6 Ways Updated in 2026
Starmaker के बारे में इतना कुछ जानने के बाद चलिए अब Starmaker से पैसा कमाना सीखते हैं इसमें एक नहीं बल्कि कई तरीकों से पैसा कमा सकते हैं। हम आपको Starmaker Se Paise Kamane Ke Tarike के बारे में विस्तारपूर्वक बताएं।
| Starmaker App Se Paise Kamane Ka Tarika | पैसे कैसे मिलेंगे? |
|---|---|
| Diamond Collect | अपने गाने रिकॉर्ड करके अपलोड करें। लोग सुनने पर आपको Diamond मिलते हैं। |
| Paid Promotion | अपने अकाउंट पर ज्यादा Followers होने पर कंपनियों के प्रोडक्ट Promote करें। |
| Starmaker Contest | Contest में भाग लेकर अपना गाना अपलोड करें। ज्यादा व्यूज़ पर Prize मिलता है। |
| सोशल मीडिया पर गाना अपलोड करें | YouTube, Instagram, Facebook आदि पर अपने गाने अपलोड करें। Followers बढ़ने पर Page Monetization या Ads से कमाई। |
| Premium Features बेचकर | Starmaker का Premium Plan दूसरों को रेफरल लिंक से बेचें। कमीशन के रूप में पैसे मिलते हैं। |
#1 – Diamond Collect करके पैसे कमाएं
सबसे पहले तो इसमें पैसा कमाने के लिए आपको Diamond का ऑप्शन मिलता है। जब इसमें अपना song record करके अपलोड करते हैं। तो बहुत से लोग आपके गाने को सुन सकते हैं उसी के आधार पर आपको diamond मिलते हैं।
अगर आपके गाने को ज्यादा लोग सुनते हैं तो आपको ज्यादा Daimond मिलेगा और अगर कम लोग सुनेंगे तो कम diamond मिलेगा। इसमें एक एक डायमंड के 10 पैसे होते हैं ज्यादा diamond collect करने के बाद उसको पैसे में बदलकर withdraw कर सकते हैं।
अगर मिलियन में आपके गाने पर व्यूज आ जाते हैं तो ₹50,000 तक आप उस गाने से कमाई कर सकते हैं।
#2 – Paid Promotion करके starmaker से पैसे कमाओ
जैसा की मैं आपको पहले ही बता दिया हूँ इसमें गाना रिकॉर्ड करने के लिए आपको इसमें रजिस्टर करके अकाउंट बनाना होता है। उसके बाद ही आप इसमें गाना बनाकर अपलोड कर सकते हैं तो जब ज्यादा लोग आपके गाने को सुनते हैं तो उसमे से कुछ लोग आपके अकाउंट को Follow भी करते हैं।
उसी तरह से जब आपके ज्यादा Followers हो जाते हैं तो बहुत से आपको Paid Promotion मिलते हैं। जिसमे आपको किसी कंपनी के प्रोडक्ट को प्रोमोट करना होता है जिसके बदले कंपनी द्वारा आपको पैसे मिलते हैं।
इसमें पैसे आपके Followers के आधार पर मिलते हैं अगर ज्यादा Followers रहते हैं तो ज्यादा पैसे मिलते हैं और अगर कम Followers रहते हैं तो कम पैसे मिलते हैं। अगर आपके 50k followers हो जाते हैं तो एक प्रमोशन का 20 हजार तक चार्ज कर सकते हैं।
#3 – Starmaker Contest में भाग लेकर पैसा कमा सकते हैं
Starmaker में हमेशा Contest चलते रहते हैं जिसमे भाग लेकर आप पैसा कमा सकते हैं। इसमें भाग लेने के बाद आपको अपना गाना बनाकर अपलोड करना होता है जब आपके गाने पर ज्यादा व्यूज आते हैं आपको Prize मिलते हैं।
#4 – अपने गाने को सोशल मीडिया पर अपलोड करके पैसे कमाएं
अपने गाने को आप सोशल मीडिया पर भी अपलोड करके पैसा कमा सकते हैं इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है। बस YouTube, Facebook, Instagram आदि किसी भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाना है।
और उसमे अपने गाने को अपलोड करना है वहां भी लोग आपके गाने को सुनना शुरू कर देंगे। और इसी तरह से जब आपके Followers बढ़ जाते हैं तो Social Media Page को monetize करके पैसा कमा सकते हैं।
#5 – Premium Features बेचकर पैसा कमाएं
Starmaker में बहुत से advance ऑप्शन होते हैं जिसका उपयोग करने के लिए आपको इसका Premium Plan लेना पड़ता है। तो इससे पैसा कमाने के लिए आपको आपका प्लान दूसरे लोगों को अपने रेफरल लिंक द्वारा बेचना है जिसमे से कुछ पैसे आपको कमीशन मिलेंगे।
#6 – Live Streaming और Party Rooms से पैसा कमाएं
StarMaker में लाइव स्ट्रीमिंग पैसे कमाने का एक बहुत ही मशहूर तरीका बन गया है। आप यहाँ लाइव जाकर अपने गाने सुना सकते हैं, जहाँ आपके फैंस आपको गिफ्ट्स और कॉइन्स भेजते हैं।
इन गिफ्ट्स को आप असली पैसों में आसानी से बदल सकते हैं। नए Party Rooms फीचर की मदद से आप ग्रुप में गाना गा सकते हैं, जिससे ज्यादा लोग आपके साथ जुड़ते हैं और आपकी कमाई बढ़ती है।
अगर आप रोज़ाना लाइव आते हैं, तो आप 20-30% ज्यादा डायमंड्स कमा सकते हैं। बस यह ध्यान रखें कि महीने में आप $600 तक ही निकाल सकते हैं, इसलिए अपनी कमाई की योजना सही से बनाएं।
Starmaker से पैसा कमाने के लिए जरूरी Tips
दोस्तों, अगर आप वाकई Starmaker से महीने के ₹20,000 तक पहुंचना चाहते हैं, तो सिर्फ गाना गाकर बैठ जाने से काम नहीं चलेगा। बल्कि इसके लिए आपको लगातार मेहनत करनी होगी तो इसके लिए आप निचे इन टिप्स को फॉलो करें:
सही Profile और Content का चुनाव
सबसे पहले आपको अपनी प्रोफाइल को एक Brand की तरह दिखाना होगा। अपनी प्रोफाइल पिक्चर और बायो को प्रोफेशनल रखें ताकि लोग आपको फॉलो करने पर मजबूर हो जाएं। सिर्फ रैंडम गाने गाने के बजाय एक Niche या खास तरह के गानों पर फोकस करें।
जब आप एक ही स्टाइल के गाने गाते हैं, तो आपकी एक खास पहचान बन जाती है। इससे आपके Followers तेज़ी से बढ़ते हैं और लोग आपकी ‘Live Streaming’ का बेसब्री से इंतज़ार करने लगते हैं। याद रखें, जितने ज्यादा असली फॉलोअर्स, उतनी ज्यादा कमाई।
Gifts को Cash में बदलने का तरीका
जैसा की आप जान ही चुके हैं Starmaker पर कमाई का सबसे बड़ा जरिया Virtual Gifts हैं। जब आप लाइव जाते हैं या कोई कवर सॉन्ग पोस्ट करते हैं, तो आपके फैंस आपको डायमंड्स और कॉइन्स गिफ्ट करते हैं। इन गिफ्ट्स को बाद में आप असली पैसों में Redeem कर सकते हैं।
सिर्फ गिफ्ट मांगना काफी नहीं है, आपको अपने फैंस के साथ एक गहरा कनेक्शन बनाना होगा। जब आप उनके कमेंट्स का जवाब देते हैं और उनकी पसंद के गाने गाते हैं, तो वे खुशी-खुशी आपको बड़े गिफ्ट्स सेंड करते हैं, जिससे आपका वॉलेट भरता है।
Family और Ranking का फायदा उठाएं
दोस्तों, Starmaker में ‘Family’ जॉइन करना बहुत जरूरी है। एक अच्छी और एक्टिव फैमिली का हिस्सा बनने से आपको रैंकिंग में ऊपर आने में मदद मिलती है। जितनी अच्छी आपकी Ranking होगी, प्लेटफॉर्म की तरफ से उतने ही ज्यादा रिवॉर्ड्स और पैसे मिलने के चांस रहेंगे।
- Daily Tasks को कभी मिस न करें क्योंकि इनसे आपको फ्री कॉइन्स मिलते हैं।
- फैमिली के Events में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि आपकी विजिबिलिटी बढ़े।
- बड़े सिंगर्स के साथ Duet करें ताकि उनकी ऑडियंस भी आपको जान सके।
- लगातार ‘Live Sessions’ करें और अपनी सिंगिंग स्किल को बेहतर बनाते रहें।
इवेंट्स और कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना
Starmaker आए दिन नए-नए Official Contests और सिंगिंग कॉम्पिटिशन चलाता रहता है। इनमें भाग लेने से न केवल आपको शोहरत मिलती है, बल्कि भारी मात्रा में कैश प्राइज जीतने का मौका भी मिलता है। मैंने देखा है कि कई लोग सिर्फ कॉन्टेस्ट जीतकर ही अच्छी इनकम कर लेते हैं।
अंत में, याद रखें कि यहाँ पैसा रातों-रात नहीं आता है। बल्कि इसके लिए आपको हर दिन थोड़ा समय देना होगा और अपनी आवाज़ के साथ-साथ अपनी Engagement पर भी काम करना होगा। जब आपके पास एक लॉयल ऑडियंस होगी, तो ₹20,000 का आंकड़ा छूना बहुत आसान हो जाएगा।
Starmaker से पैसे कमाने के फायदे और नुकसान
Starmaker App से पैसे कमाना अब आसान हो गया है, लेकिन इसके कुछ फायदे और नुकसान भी हैं जिन्हें जानना ज़रूरी है।
Starmaker से पैसे कमाने के फायदे:
- Flexible Income: आप घर बैठे, अपने Talent से पैसे कमा सकते हैं।
- Global Audience: App में दुनिया भर के Users हैं, जिससे आपकी Reach बढ़ती है।
- Rewards & Gifts: Live Singing या Contests में भाग लेकर Coins और Gifts कमाए जा सकते हैं, जिन्हें Cash में बदला जा सकता है।
- Skill Improvement: Singing Skills बढ़ती हैं और Performance के साथ पैसे भी आते हैं।
Starmaker के नुकसान:
- High Competition: बहुत सारे Users हैं, इसलिए Visibility बढ़ाना मुश्किल हो सकता है।
- Time Consuming: Regular Gigs या Live Performances के लिए समय देना पड़ता है।
- Income Uncertain: हमेशा पैसा नहीं मिलता, Earnings Contests और Gifts पर Depend करती हैं।
- App Policies: Payment पाने के लिए App की Rules और Verification Process फॉलो करनी होती है।
StarMaker पर अपनी आवाज को ‘Professional’ कैसे बनाएं?
बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि क्या बिना महंगे माइक के भी कमाई हो सकती है? जवाब है हाँ! बस आपको रिकॉर्डिंग के समय कुछ Smart Settings का ध्यान रखना है। गाना गाते समय हमेशा ईयरफोन का इस्तेमाल करें और मोबाइल के माइक को अपने मुँह से थोड़ा दूर रखें ताकि हवा की आवाज़ न आए।
रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद, स्टारमेकर के Voice Effects सेक्शन में जाकर ‘Studio’ या ‘Pop’ मोड चुनें। इससे आपकी आवाज़ में एक प्रोफेशनल गहराई आ जाती है।
2026 के नए अपडेट में आप ‘Equalizer’ का इस्तेमाल करके अपनी आवाज़ की Base और Treble को भी एडजस्ट कर सकते हैं। जब आपकी आवाज़ सुनने में मधुर लगेगी, तभी लोग आपको कीमती गिफ्ट्स भेजेंगे।
इन्हे भी पढें –
- वीडियो एडिटिंग से पैसे कैसे कमाएं?
- MPL App से पैसे कैसे कमाएं
- Amazon से पैसे कैसे कमाएं?
- Survey करके पैसे कैसे कमाएं?
- Internet Data Bechkar Paise Kaise Kamaye?
FAQs – Starmaker Se Paise Kaise Kamaye?
Q1. क्या Starmaker को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं?
Ans👉हां starmaker का इस्तेमाल आप फ्री में कर सकते हैं और इसमें कुछ adavance ऑप्शन भी होते हैं जिसका उपयोग करने के लिए आपको इसका Premium Subscription लेना होता है।
Q2. क्या सच में Starmaker से पैसा कमा सकते हैं?
Ans👉मैं इस लेख में starmaker से पैसे कमाने के जीतने भी तरीकों के बारे में बताया हूँ, उन सभी तरीकों से आप पैसा कमा सकते हैं।
Q3. StarMaker से पैसे विड्रॉ कैसे करें?
Ans👉 ऐप में इनकम सेक्शन से चेक करें। मिनिमम अमाउंट पहुंचने पर PayPal या बैंक के जरिए कैशआउट करें। मंथली लिमिट $600 तक हो सकती है।
Q4. StarMaker में लाइव स्ट्रीमिंग से पैसे कैसे कमाएं?
Ans👉 हां, 2026 में StarMaker की सबसे पॉपुलर और ज्यादा कमाई वाली तरीका लाइव स्ट्रीमिंग है। आप ऐप में लाइव जाकर गाना गाते हैं, ऑडियंस आपको वर्चुअल गिफ्ट्स भेजती है, जो Diamonds में कन्वर्ट होते हैं। फिर ये Diamonds Coins में बदलते हैं (रेट आमतौर पर 7 Diamonds = 3 Coins)। Coins को रियल मनी में निकाला जा सकता है।
निष्कर्ष – Starmaker App Se Paise Kaise Kamaye?
दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें मैं आपको Starmaker से पैसा कमाने के बारे में पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक बताया हूँ, जो 2026 में पूरी तरह से अपडेटेड है। जिससे आप इसके जरिये पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं और साथ में हम लोग Starmaker में अकाउंट बनाना भी सीखे हैं।
अगर आपको अभी कुछ Starmaker के बारे में पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा। अगर आपको मेरा यह लेख Starmaker App Se Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।
