Video Editing Se Paise Kaise Kamaye? – दोस्तों, जब से यूट्यूब से लोग पैसा कमाना शुरू किए हैं, तब से कंटेंट क्रिएटर भी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं, जिसके कारण बहुत से लोग वीडियो एडिटिंग से पैसा कमा रहे हैं।
लेकिन कुछ लोगों को वीडियो एडिटिंग से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में नहीं पता होता है। अगर आपको भी नहीं पता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज आप इस पोस्ट के माध्यम से वीडियो एडिटिंग करके पैसा कमाना सीख जाएंगे।
2026 में वीडियो एडिटिंग का काम बहुत तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि अब नए AI टूल्स आ गए हैं। Opus Clip और VEED जैसे टूल्स एडिटिंग को बहुत आसान और ऑटोमैटिक बना देते हैं।
आजकल YouTube Shorts और Reels की मांग बहुत ज्यादा है, जिससे इस काम को करने वालों की कमाई भी बढ़ गई है। छोटे वीडियो बनाकर लोग अब पहले से कहीं ज्यादा पैसे कमा रहे हैं।
अगर आप अभी यह काम शुरू कर रहे हैं, तो इन नए तरीकों को सीखकर महीने के ₹40,000 तक आराम से कमा सकते हैं। यह घर बैठे अपना Business शुरू करने का एक बहुत अच्छा मौका है। तो चलिए अब बिना देर किए इस पोस्ट को शुरू करते हैं और वीडियो एडिटिंग से पैसा कमाना सिखते हैं।
Videos Editing से पैसे कमाने के लिए जरूरी चीजें!
वीडियो एडिटिंग से पैसे कमाने के लिए कुछ जरूरी चीजों की आवश्यकता होती है। जो आपके पास रहेंगी, तभी आप वीडियो एडिटिंग से पैसे कमा पाएंगे। जो नीचे इस प्रकार हैं।
- मोबाइल या कंप्यूटर
- Videos Editing Skils
- Mobile नंबर
- UPI Id
इसके अलावा, 2026 में AI इंटीग्रेटेड टूल्स जैसे Adobe Sensei या CapCut Pro का इस्तेमाल जरूरी हो गया है, जो एडिटिंग स्पीड बढ़ाते हैं। साथ ही, हाई-स्पीड इंटरनेट (कम से कम 50 Mbps) क्लाउड स्टोरेज और रियल-टाइम कोलैबोरेशन के लिए महत्वपूर्ण है। अगर ये चीजें हैं, तो आप ग्लोबल क्लाइंट्स से काम लेकर ज्यादा कमाई कर सकते हैं।
अगर ये सब चीजें आपके पास हैं, तो बहुत आसानी से आप वीडियो एडिटिंग करके पैसे कमा सकते हैं। तो चलिए, अब वीडियो एडिट करके पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानते हैं।
Video Editing Se Paise Kaise Kamaye?
वीडियो एडिटिंग से पैसे कमाने के लिए नीचे मैं आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहा हूँ जिससे आप बहुत आसानी से वीडियो एडिट करके पैसे कमा सकते हैं।
| Video Editing Se Paise Kamane Ka Tarika | पैसे कैसे मिलेंगे? |
|---|---|
| Freelancing Service बेचकर | Upwork, Fiverr जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो एडिटिंग का पोर्टफोलियो बनाएं और क्लाइंट के लिए वीडियो एडिट करें। प्रति वीडियो ₹500 – ₹2000; महीने में ₹30,000 तक कमाई संभव। |
| YouTube Channel | खुद की वीडियो बनाकर या यूट्यूबर के लिए एडिटिंग करें। Monetization Enable होने के बाद Ads से पैसे मिलते हैं। ₹5,000 – लाखों (view और niche पर निर्भर)। |
| Agency खोलकर | Video Editing Service Agency बनाएं और वेबसाइट SEO/Ads के माध्यम से क्लाइंट लाएं। ₹50,000+ प्रति महीने (Agency साइज पर निर्भर)। |
| Video Editing Course बनाकर | Udemy, Coursera जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना course लिस्ट करें और बेचें। ₹10,000 – ₹1,00,000+ (Course Price पर निर्भर)। |
| Videos बेचकर | Canva, Shutterstock, iStock जैसी साइट्स पर अपनी video clips बेचें। ₹100 – ₹5,000+ प्रति वीडियो। |
| Instagram Reels | Instagram Reels बनाएं और Followers बढ़ाकर promotion, course, ebook, monetization से कमाई करें। ₹5,000 – ₹50,000+ (Followers पर निर्भर)। |
| Function Video Editing | शादियों, बर्थडे या किसी function की वीडियो एडिट करें। क्लाइंट के अनुसार per project ₹1,000 – ₹10,000 तक कमाई। |
| Videos Editing Job | Movies या कंपनियों में Video Editing Job करके सैलरी लें। ₹20,000 – ₹80,000+ प्रति माह। |
| Ads Video Edit करके | Ads या promotional videos edit करें और Fiverr/Upwork जैसे प्लेटफॉर्म पर बेचें। प्रति वीडियो ₹1,000 – ₹5,000+। |
#1 – Freelancing Service बेचकर वीडियो एडिटिंग से पैसे कमाएं
Videos Editing से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले Freelancing आता है। अगर आपको वीडियो एडिटिंग आती है, तो Freelancing के जरिये पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए कोई भी Freelancing प्लेटफॉर्म चुनें।
और उस पर Videos Editing का पोर्टफोलियो बनायें। फिर जितने भी लोगों को वीडियो एडिट करवाने की जरूरत होगी, वो आपसे संपर्क करेंगे।
और वीडियो एडिट करने के लिए बोलेंगे। जैसे ही आप उनकी वीडियो Edit करके देंगे, वो आपका पेमेंट कर देंगे। Freelancing शुरू करने के लिए आप Upwork या Fiverr पर अपनी Gig बनायें। वहां से क्लाइंट आपको Message करेंगे और वीडियो एडिट करने के लिए बोलेंगे। जब आप उनकी वीडियो एडिट करके देंगे, तो आपको पैसे मिलेंगे।
Video Editing सर्विस आप बेचते हैं और प्रति विडिओ ₹1000 लेते हैं तो महीने में आप 30 Service Sale करके ₹30,000 तक कमा सकते हैं।
#2 – YouTube Channel खोलकर वीडियो एडिटिंग से पैसे कमाएं
यूट्यूब के बारे में तो आप जानते ही होंगे। आज के समय में यूट्यूब सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसमें बहुत से यूट्यूबर अपनी वीडियो अपलोड करके लाखों रुपये कमा सकते हैं। लेकिन यूट्यूब पर वही वीडियो ज्यादा चलती है, जिसकी Quality और Content अच्छा हो। तो अगर आपको वीडियो एडिटिंग आती है, ऐसे में आप बड़े-बड़े Youtuber से संपर्क करें।
और अपनी वीडियो एडिटिंग स्किल के बारे में बताएं। अगर उनको आपकी वीडियो एडिटिंग अच्छी लगती है, तो आपसे वीडियो एडिट करवाएंगे, जिसके बदले वो आपको पैसे देंगे। चाहे तो आप खुद की वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करके पैसे कमा सकते हैं।
इसके लिए आप Youtube पर अपना चैनल बनायें और लगातार वीडियो बनाकर अपलोड करें। जब आपके चैनल पर 1k Subscriber और 4000 घंटे Watch Time पूरा हो जाता है, तो Monetization Enable करके पैसे कमा सकते हैं। जिसके बाद आपकी सभी वीडियो पर Ads चलने लगती हैं और आपको पैसे मिलना शुरू हो जाते हैं।
#3 – Agency खोलकर वीडियो एडिटिंग से पैसे कमाएं
Video Editing Service Agency खोलकर भी आप पैसा कमा सकते हैं। जिस प्रकार से Graphic Design Agency में सभी प्रकार की Design की जाती है और SEO Agency में सभी वेबसाइट का SEO करके उसको रैंक किया जाता है, उसी प्रकार से Video Editing Agency खोलकर भी आप पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए अपनी Video Editing Service Agency की वेबसाइट बनायें।
और उसका सही से SEO – Search Engine Optimization करें, जिससे जब किसी को Video Editing की जरूरत होगी, तो गूगल में सर्च करेगा। अगर उसमें आपकी वेबसाइट दिखती है, वहां से आपको बहुत से ऑर्डर आएंगे, जिन्हें पूरा करके आप पैसा कमा सकते हैं। या फिर क्लाइंट लाने के लिए Ads भी चला सकते हैं।
#4 – Videos Editing Course बनाकर पैसे कमाएं
अगर आपको Videos Editing आती है और इसमें आप मास्टर हो गए होंगे, तो आज के समय में वीडियो एडिटर की मांग भी बहुत ज्यादा हो रही है। क्योंकि Content Creator भी बढ़ रहे हैं। तो ऐसे में बहुत से लोग Videos Editing सीखना चाहते हैं, लेकिन उनको सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता है। तो ऐसे में उन लोगों के लिए एक अच्छा सा Video Editing Course बनायें।
फिर उसको Udemy या Coursera पर लिस्ट करें, जहाँ से लोग आपके Videos Editing Course को देखेंगे। अगर उनको सीखना होगा, तो आपके कोर्स को खरीदेंगे। इसमें कमाई आपके कोर्स की कीमत के अनुसार होती है।
अगर ज्यादा कीमत रखेंगे, तो आपकी कमाई ज्यादा होगी और अगर कम कीमत रखेंगे, तो आपकी कमाई कम होगी। लेकिन ध्यान रहे कि आपको सही कीमत रखनी है, तभी आपका कोर्स बिकेगा।
#5 – Videos बेचकर पैसे कमाएं
Videos बेचकर भी आप पैसा कमा सकते हैं। अगर आपको वीडियो एडिटिंग करने में मजा आता है, तो जब भी आप कहीं घूमने जाएंगे, तो वहां की छोटी-छोटी वीडियो क्लिप बनायें और उसको बेचें। वीडियो क्लिप बेचने के लिए आप ऐसी वेबसाइट में अपना अकाउंट बनायें, जिसमें video clip बेची जाती है।
फिर अपनी वीडियो को अपलोड करें। जब कोई व्यक्ति आपको वीडियो को डाउनलोड करेगा, तो उसको कुछ पैसे देने पड़ेंगे, जो पैसा आपको मिलेगा। इस प्रकार से आप अपनी वीडियो क्लिप बेचकर भी पैसा कमा सकते हैं। Video Clip बेचने के लिए नीचे आपको कुछ बेहतरीन वेबसाइट के बारे में बताया गया है, जिससे आप बहुत आसानी से अपनी वीडियो बेचकर पैसा कमा सकते हैं।
- Canva
- iStock
- Shutterstock
- Alamy
- Dreamstime
#6 – Instagram Reels से पैसे कमाएं
Instagram Reels के बारे में तो आप जानते ही होंगे, क्योंकि आज के समय में सभी लोग Instagram चलाते हैं और Reels देखते हैं। वीडियो देखने वालों को तो कुछ नहीं मिलता है, लेकिन जो Reels Videos बनाते हैं, उनको पैसे मिलते हैं। आप भी Instagram Reels से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप कोई एक टॉपिक चुनें, फिर उसी टॉपिक से संबंधित वीडियो बनायें।
और उसको Edit करके Instagram पर शेयर करें। जब Instagram Page पर आपके Followers बढ़ जाते हैं, तो उसमें आप Promotion, Course Selling, Ebook Selling, Monetization आदि बहुत से तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। इसमें जितना ज्यादा आपके Followers रहेंगे, उतना ज्यादा आपकी कमाई होगी।
#7 – Function Video Editing से पैसे कमाएं
Function Videos Editing से भी आप पैसा कमा सकते हैं। आपने देखा होगा कि जब किसी की शादी या बर्थडे हो, तो वीडियो जरूर बनती है। जो वीडियो बनाता है, उस वीडियो को एडिट करता है, तो उसको पैसे मिलते हैं। आप इस प्रकार की Function Video Edit करके पैसा कमा सकते हैं।
इसके लिए आप किसी स्टूडियो या marriage hall में संपर्क करें और वीडियो एडिट करने के लिए बोलें। फिर वो आपको वीडियो एडिटिंग का काम देंगे, जिसके बदले आपको पैसे मिलेंगे।
#8 – Videos Editing Job करके पैसे कमाएं
Movies तो आप देखते ही होंगे। जितनी भी Movies होती हैं, उनको एडिट किया जाता है, तब जाकर वो Movies बनती हैं। तो आज समय ऐसी बहुत सी कंपनियाँ हैं, जिनमें Movies Editing की जाती है। और उनमें जितने भी वीडियो एडिटर होते हैं, उनको महीने की तनख्वाह मिलती है। चूंकि आप एक वीडियो एडिटर हैं, तो इस प्रकार की कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन करें। अगर आपका चयन हो जाता है, तो Videos Editing Job करके आप पैसा कमा सकते हैं।
#9 – Ads Video Edit करके पैसे कमाएं
यूट्यूब जितने भी Ads आपको दिखते हैं, उनको पहले Shoot किया जाता है और Edit किया जाता है। तब उनको Ads के लिए रन किया जाता है। तो चाहे तो Ads Video एडिट करके भी पैसा कमा सकते हैं।
इसके लिए आप Fiverr पर अपनी Gig बनायें। फिर जिसको भी Ads Video Edit करवानी होगी, वो आपसे संपर्क करेगा और वीडियो एडिट करवाएगा। जैसे ही आप उसकी वीडियो एडिट करेंगे, उसका पैसा आपको मिल जायेगा।
#10 – AI Video Editing से पैसे कमाएं
2026 में AI टूल्स ने वीडियो एडिटिंग की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है। Opus Clip और VEED जैसे टूल्स की मदद से आप बहुत ही तेजी से शानदार वीडियो और सबटाइटल्स तैयार कर सकते हैं।
आप फ्रीलांसिंग साइट्स पर जाकर छोटे वीडियो बनाने का काम आसानी से ढूंढ सकते हैं। नया काम शुरू करने पर आप एक प्रोजेक्ट के ₹1,000 से ₹5,000 तक बहुत आराम से कमा सकते हैं।
आजकल इंटरनेट पर छोटे वीडियो की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिससे अच्छी कमाई के मौके मिल रहे हैं। आप फ्री टूल्स का इस्तेमाल करके अपना काम शुरू कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।
#11 – Faceless YouTube Channels (Automation) से पैसे कमाएं
दोस्तों, अगर आप खुद कैमरे के सामने नहीं आना चाहते, तो Faceless Channels आपके लिए बेस्ट हैं। इसमें आपको बस AI टूल्स (जैसे ChatGPT और Midjourney) से स्क्रिप्ट और इमेज लेनी है और अपनी एडिटिंग स्किल का इस्तेमाल करके एक बेहतरीन वीडियो तैयार करनी है।
आज के समय में ‘History’, ‘Crime Stories’ और ‘Space’ जैसे टॉपिक्स पर ऐसे चैनल्स लाखों कमा रहे हैं। आप खुद का ऐसा चैनल बना सकते हैं या दूसरों के लिए Video Automation की सर्विस देकर तगड़ी फीस चार्ज कर सकते हैं।
#12 – Video Consulting और Strategy बेचकर पैसे कमाएं
जब आप वीडियो एडिटिंग में एक्सपर्ट हो जाते हैं, तो सिर्फ वीडियो एडिट मत करिए, बल्कि लोगों को यह भी बताइए कि कौन सा वीडियो वायरल होगा। आप बड़े इन्फ्लुएंसर्स या बिजनेस के Video Consultant बन सकते हैं।
इसमें आपका काम उन्हें यह बताना होगा कि वीडियो का ‘Hook’ कैसा हो, ‘Retention’ कैसे बढ़ाएं और एडिटिंग में कौन से ‘Visual Elements’ डालें जिससे व्यूज बढ़ें। एक कंसल्टेंट के तौर पर आप प्रति क्लाइंट ₹20,000 से ₹50,000 तक की मंथली रिटेनर फीस ले सकते हैं।
Videos Editing कैसे सीखें?
जितने भी लोगों को वीडियो एडिटिंग नहीं आती होगी, वो इस पोस्ट को पढ़कर वीडियो एडिटिंग सीखने की सोच रहे होंगे। लेकिन मैं आपको बता देता हूँ कि वीडियो एडिटिंग सीखने के लिए आप यूट्यूब का सहारा ले सकते हैं। जिसमें आप फ्री में वीडियो एडिटिंग सिख सकते हैं। या फिर अगर आपके पास थोड़ा बहुत पैसे हैं, तो Videos Editing का कोर्स खरीदें।
2026 में AI टूल्स सीखना जरूरी है। YouTube पर ‘AI Video Editing Tutorials 2026’ सर्च करें, जहां Opus Clip या Submagic जैसे टूल्स के फ्री गाइड्स मिलेंगे। अगर बजट है, तो Udemy पर ‘AI-Powered Video Editing’ कोर्स खरीदें, जो ₹500-₹1,000 में उपलब्ध हैं।
और वीडियो एडिटिंग सीखें। सीखने के बाद मैं इसमें वीडियो एडिटिंग से पैसे कमाने के जितने भी तरीकों को बताया है, सभी तरीकों से आप पैसे कमा सकते हैं।
मोबाइल Video Editing सॉफ्टवेयर 2026 Updated
जिसके पास मोबाइल होती है, तो वह मोबाइल से ही वीडियो एडिट करके पैसा कमाना चाहता है। तो इसके लिए नीचे कुछ बेहतरीन मोबाइल सॉफ्टवेयर के बारे में बताया गया है, जिससे आप किसी भी प्रकार की वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं।
- InShot
- VN Editor
- KineMaster
- Canva
- PowerDirector
- CapCut (AI फीचर्स के साथ शॉर्ट रील्स के लिए बेस्ट)।
कम्प्यूटर Video Editing सॉफ्टवेयर
अब चलिए कुछ वीडियो एडिटिंग कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के बारे में जान लेते हैं, जो नीचे इस प्रकार हैं, जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है।
- DaVinci Resolve
- Final Cut Pro
- Adobe Premiere Pro (AI Sensei के साथ)
- Pinnacle Studio
- Premiere Pro
- PowerDirector
वीडियो एडिटिंग में पैसा कमाने के लिए Tips
अब तक आप वीडियो एडिटिंग से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में जान चुके हैं और वीडियो एडिटिंग के लिए कौन सा सॉफ्टवेयर अच्छा है इसके बारे में भी मैं आपको बताया हूँ। तो चलिए अब मैं आपको कुछ Tips शेयर करता हूँ, जिसको फॉलो करके आप जल्दी ही वीडियो एडिटिंग से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।
- Practice पर ध्यान दें: जितनी ज़्यादा Practice करेंगे, आपकी एडिटिंग Quality उतनी ही बेहतर होगी।
- Freelancing Platform का उपयोग करें: Fiverr, Upwork या Freelancer जैसी Sites पर अपना Profile बनाएं और Clients से काम लें।
- Social Media पर Portfolio बनाएं: अपने एडिट किए हुए वीडियो Instagram या YouTube पर दिखाएं ताकि लोग आपके काम पर भरोसा करें।
- Trending Tools सीखें: CapCut, VN, DaVinci Resolve और Adobe Premiere Pro जैसे Tools सीखें ताकि आप प्रोफेशनल लगें।
- Networking करें: Content Creators या Small Businesses से जुड़कर उन्हें अपनी Service ऑफर करें।
- AI ट्रेंड्स फॉलो करें: 2026 में Opus Clip या VEED जैसे AI टूल्स सीखें, जो ऑटो-एडिटिंग करते हैं और क्लाइंट्स को इम्प्रेस करते हैं। इससे आपका काम तेज होता है और रेट्स बढ़ सकते हैं।
वीडियो एडिटिंग में कमाई कितनी हो सकती है?
2026 में महंगाई और नए AI ट्रेंड्स की वजह से वीडियो एडिटिंग में कमाई के मौके बहुत बढ़ गए हैं। नया काम शुरू करने वाले लोग अब हर वीडियो के ₹800 से ₹2,500 तक कमा रहे हैं।
वहीं जो लोग इस काम में पुराने और माहिर हैं, वे एक ही वीडियो के ₹8,000 से ₹25,000 तक ले लेते हैं। छोटे वीडियो की भारी मांग के कारण महीने की कमाई बहुत बढ़ गई है।
आजकल फ्रीलांसर महीने में ₹40,000 से लेकर ₹1,50,000 तक बहुत आसानी से कमा सकते हैं। Upwork जैसी साइट्स पर भारतीय लोगों को एक घंटे काम करने के ₹1,500 से ₹3,000 तक मिल रहे हैं।
वीडियो एडिटिंग सीखने के लिए ऑनलाइन कोर्स
Video Editing से पैसा कमाने के लिए पहले आपको एक अच्छा Video Editor बनने की जरूरत होती है। निचे मैं आपको कुछ बेहतरीन प्लेटफार्म बताया हूँ, जहाँ से आप विडिओ एडिटिंग सिख सकते हैं।
- Udemy – Beginner से Advanced लेवल तक कोर्स मिलते हैं।
- Coursera – Industry Experts के साथ प्रैक्टिकल सीखने का मौका।
- Skillshare – छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स के माध्यम से सीखना आसान।
- YouTube Tutorials – Free में Basic Tools और Techniques सीखने के लिए।
- Domestika – Creative और Professional वीडियो एडिटिंग कोर्सेस।
- MasterClass – Pro Video Editor से AI-बेस्ड एडिटिंग सीखें।
ऑनलाइन कोर्स से सीखने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपनी स्पीड के अनुसार सीख सकते हैं और कोई भी पुरानी या नई तकनीक तुरंत सीख सकते हैं। बस जरूरी है कि लगातार प्रैक्टिस करें और छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम करते रहें। इस तरह धीरे-धीरे आप अच्छे क्लाइंट्स पा सकते हैं और वीडियो एडिटिंग से स्थायी आय बना सकते हैं।
FAQs – वीडियो एडिटिंग से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. क्या हम मोबाइल से वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं?
Ans👉जी हाँ, आप मोबाइल से वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं, जिसके लिए आप KineMaster और VN Editor का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Q2. वीडियो एडिटिंग में कितना पैसा मिलता है?
Ans👉Videos Editing में पैसा आपकी स्किल और काम के अनुसार मिलता है। अगर आपको इसमें ज्यादा अनुभव होगा और ज्यादा काम मिलेगा, तो आपकी कमाई ज्यादा होगी।
Q3. 2026 में AI वीडियो एडिटिंग से कैसे कमाएं?
Ans👉 AI टूल्स जैसे Opus Clip यूज करें, जो ऑटो क्लिप्स बनाते हैं। Fiverr पर AI गिग्स बेचें और प्रति प्रोजेक्ट ₹2,000+ कमाएं।
Q4. 2026 में सफल वीडियो एडिटर बनने के लिए क्या करें?
Ans👉 2026 में एक सफल वीडियो एडिटर बनाने के लिए Ai Based Video Editing करें तभी आपको ज्यादा क्लाइंट मिलेंगे और आपकी कमाई भी ज्यादा होगी।
निष्कर्ष – Video Editing Se Paise Kaise Kamaye?
तो दोस्तों, आपको Video Editing Se Paise Kaise Kamaye, इसके बारे में जानकारी कैसी लगी? इसमें मैंने एडिटिंग से पैसे कमाने के कुछ शानदार तरीकों के बारे में बहुत ही आसान भाषा में बताया है।
2026 में AI और शॉर्ट-फॉर्म ट्रेंड्स से ये तरीके और प्रभावी हो गए हैं। अपडेटेड स्किल्स के साथ शुरू करें और कमाई बढ़ाएं। अगर आपको इसमें कुछ नया सीखने को मिला हो, तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
