Cryptocurrency Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों, आपने Cryptocurrency का नाम जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप Cryptocurrency Se Income करने के बारे में जानते हैं?
जी हाँ! Cryptocurrency से पैसा भी कमाया जा सकता है। इसके लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें, जिसमें मैं Cryptocurrency से earning करने के लिए आसान भाषा में बताया हूँ!
जिससे आप Cryptocurrency से पैसा कमाना सीख जाएंगे, तो चलिए अब बिना देर किए इस पोस्ट को शुरू करते हैं।
Cryptocurrency क्या होता है?
Cryptocurrency एक डिजिटल करेंसी होती है जिसे आप केवल अपने मोबाइल या कंप्यूटर में देख सकते हैं, यानी Cryptocurrency केवल इंटरनेट पर होती है जो कि सभी देशों में चलती है।
आज के समय में सबसे बड़ी Cryptocurrency Bitcoin है, जिसे 2009 में बनाया गया था। उस समय Bitcoin की कोई Value नहीं थी, लेकिन जब लोग धीरे-धीरे Cryptocurrency में रुचि रखने लगे और उसमें पैसा निवेश करने लगे, तो उसी के अनुसार Bitcoin की कीमत भी बढ़ती गई।
आज के समय में Bitcoin की कीमत 80 लाख से भी ज्यादा है। Cryptocurrency सभी देशों में चलती है, जिसे आप Blockchain के माध्यम से Transaction कर सकते हैं।
Cryptocurrency कैसे काम करता है?
दोस्तों, जब आप अपनी देश की करेंसी से कोई भी सामान खरीदते हैं, तो उसका पैसा आप कैश या UPI के माध्यम से देते हैं, तो वो बैंक के माध्यम से होता है। लेकिन Cryptocurrency में किसी भी Crypto का लेन-देन करने के लिए Blockchain Technology का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि Minner द्वारा किया जाता है।
यानी जब आप किसी व्यक्ति को Cryptocurrency भेजते हैं, तो Mining के द्वारा Receiver को मिलती है। Mining का काम कोई भी व्यक्ति कर सकता है, उसके लिए Technology Knowledge और Fast Computer होना चाहिए।
Cryptocurrency Se Paise Kaise Kamaye?
Cryptocurrency के बारे में तो आपने जान लिया, तो चलिए अब Cryptocurrency से पैसे कैसे कमाते हैं या Cryptocurrency कैसे कमाते हैं, इसके बारे में जानते हैं। इसके लिए मैं आपको कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में बताता हूँ, जो नीचे इस प्रकार हैं।
| Cryptocurrency Se Paise Kamane Ke Tarike | पैसे कैसे मिलते हैं? |
|---|---|
| #1 – Trading करके Cryptocurrency से पैसे कमाएं | शेयर मार्केट की तरह ही Cryptocurrency में भी Buy और Sell करके प्रॉफिट कमाया जा सकता है। जब किसी Coin की कीमत बढ़ती है, तो उसे बेचकर फायदा होता है। इसके लिए CoinDCX, CoinSwitch Kuber और WazirX जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें। |
| #2 – Long Time Investment करके Cryptocurrency से पैसे कमाएं | नई और भरोसेमंद Crypto Coins में लंबी अवधि के लिए निवेश करें। जैसे-जैसे उनकी वैल्यू बढ़ेगी, वैसे ही आपका प्रॉफिट भी बढ़ेगा। इसके लिए Binance और Coinbase का इस्तेमाल करें। |
| #3 – Mining करके Cryptocurrency से पैसे कमाएं | Blockchain नेटवर्क में ट्रांजेक्शन को वेरिफाई करने का काम Mining कहलाता है। इसमें रिवॉर्ड के रूप में Cryptocurrency मिलती है। इसके लिए आपको Fast Computer और Graphic Card की जरूरत होगी। |
| #4 – Staking करके Cryptocurrency से पैसा कमाएं | Staking में अपनी Crypto को कुछ समय के लिए Stake करके ब्याज (Interest) कमाया जाता है। यह बिल्कुल FD की तरह काम करता है। Binance Wallet और Trust Wallet से आप Staking शुरू कर सकते हैं। |
| #5 – Service Sale करके Cryptocurrency से पैसे कमाएं | Freelancing के जरिए आप अपनी Skills बेचकर Crypto Earn कर सकते हैं। Upwork और Fiverr जैसे प्लेटफॉर्म पर Client का काम पूरा करने के बाद आपको Payment Cryptocurrency में मिल सकती है। |
| #6 – Refer And Earn से Cryptocurrency में पैसे कमाएं | Binance, Coinbase, Kucoin जैसे प्लेटफॉर्म पर Refer & Earn का ऑप्शन मिलता है। अपने Referral Link से जब कोई अकाउंट बनाता है, तो आपको Reward के रूप में Cryptocurrency मिलती है। |
| #7 – Airdrop के जरिए Cryptocurrency से पैसे कमाएं | जब नई Cryptocurrency लॉन्च होती है, तो उसका Airdrop किया जाता है। इसमें Free में Coins मिलते हैं। जब उनकी वैल्यू बढ़ती है, तो उन्हें बेचकर Profit कमाया जा सकता है। |
| #8 – NFT Creation के जरिए Cryptocurrency से पैसे कमाएं | Unique Digital Art बनाकर आप उसे NFT के रूप में बेच सकते हैं। जब कोई आपका NFT खरीदता है, तो आपको Cryptocurrency में Payment मिलती है। इसके लिए OpenSea या Rarible प्लेटफॉर्म का उपयोग करें। |
#1 – Trading करके Cryptocurrency से पैसे कमाएं
Trading के जरिए भी आप Cryptocurrency से पैसा कमा सकते हैं। जिस प्रकार से इंडिया में Trading करने के लिए किसी वेबसाइट या Application में अकाउंट बनाकर Stock खरीदा और बेचा जाता है, उसी प्रकार से Cryptocurrency में भी Trading किया जाता है। जितना भी प्रॉफिट होता है, वो आपको Cryptocurrency में होता है।
लेकिन इसके लिए आपको Trading के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए, तभी आप प्रॉफिट कमा सकते हैं, नहीं तो आपका पैसा डूब भी सकता है। Cryptocurrency में Trading करने के लिए CoinDCX, Coin Switch Cuber और WazirX का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए आपको इनमें अकाउंट बनाना है और किसी भी Trade में Cryptocurrency लगानी है। जब उस Trade की कीमत बढ़ जाए, तो उसे बेचें, जिससे आपका प्रॉफिट होगा। इस प्रकार से आप Trading के माध्यम से Cryptocurrency कमा सकते हैं।
#2 – Long Time Investment करके Cryptocurrency से पैसे कमाएं
Long Time के लिए Cryptocurrency में Investment करके भी पैसा कमा सकते हैं, जैसा कि मैंने आपको पहले ही बता दिया है। Cryptocurrency में Bitcoin की कीमत बहुत कम थी, लेकिन आज के समय में उसकी कीमत 80 लाख से ज्यादा है। अगर उस समय आप एक भी Bitcoin लिए होते, तो आज आपके पास 80 लाख रुपये होते। उसी प्रकार से हमेशा नई-नई Cryptocurrency बनती रहती हैं, जिसकी कीमत शुरुआत में बहुत कम होती है, फिर बाद में बढ़कर बहुत ज्यादा हो जाती हैं।
तो आप नई-नई Cryptocurrency में पैसे निवेश करें। जैसे-जैसे उन Crypto की Value बढ़ेगी, वैसे ही आपका प्रॉफिट भी बढ़ेगा। लेकिन ध्यान रहे, किसी भी Cryptocurrency में पैसा निवेश करने से पहले उसके बारे में रिसर्च करें। क्योंकि कुछ ऐसी भी Cryptocurrency होती हैं, जिसकी कीमत कभी नहीं बढ़ती है। तो अगर आप ऐसी Crypto में पैसा निवेश कर देते हैं, तो आपका कोई भी प्रॉफिट नहीं होगा।
Cryptocurrency में लंबे समय तक निवेश करके पैसा कमाने के लिए Binance और Coinbase का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आपको इनमें अकाउंट बनाना है, फिर आपको पैसे निवेश करने का ऑप्शन दिखाई देगा, जहां से किसी भी Cryptocurrency में पैसा निवेश कर सकते हैं।
#3 – Mining करके Cryptocurrency से पैसे कमाएं
मैं पहले ही बता चुका हूँ कि Cryptocurrency में लेन-देन करने के लिए Blockchain Technology का उपयोग किया जाता है, जिसमें Mining द्वारा Cryptocurrency Sender के पास से Receiver तक जाती है। जितने भी लोग Mining करते हैं, उन्हें Rewards दिया जाता है, जो कि Cryptocurrency में ही होता है।
लेकिन इसके लिए आपके पास Fast Computer होना चाहिए, जिसमें Graphic Card लगा हो। तभी आप Mining का काम करके पैसा कमा सकते हैं। बहुत लोग आपको बताएंगे कि Mining आप मोबाइल से ही कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। मोबाइल से Mining करके आप पैसे नहीं कमा सकते हैं, जिसमें 24 घंटों तक अपने कंप्यूटर को चालू रखना होता है।
#4 – Staking करके Cryptocurrency से पैसा कमाएं
Staking के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन इससे पैसे कमाने के लिए आपको ज्यादा रिस्क लेने की जरूरत नहीं होती है। यह बिलकुल FD की तरह होता है, लेकिन इसमें FD से ज्यादा कमाई होती है। Staking में किसी भी Crypto Wallet के माध्यम से अपनी Cryptocurrency को Stake करते हैं, तो आपको उसका Interest मिलता है। समय की अवधि के अनुसार Interest आपको कम या ज्यादा मिल सकता है।
अगर ज्यादा समय Stake करेंगे, तो आपको ज्यादा पैसा मिलेगा और कम समय के लिए Stake करेंगे, तो कम ब्याज मिलेगा। Cryptocurrency में Staking से पैसा कमाने के लिए आप Binance Wallet में अपना अकाउंट बनाएं। फिर उसके बाद Stake का ऑप्शन दिखाई देगा, जहां आप अपनी Cryptocurrency को Stake कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।
#5 – Service Sale करके Cryptocurrency से पैसे कमाएं
Service Sale करके भी आप Cryptocurrency में पैसा कमा सकते हैं, जिसे Freelancing भी कहा जाता है। इसमें किसी भी क्लाइंट के लिए ऑनलाइन काम करना होता है। जब आप उस क्लाइंट का काम पूरा कर देते हैं, तो आपको पैसे मिलते हैं, जो Cryptocurrency में भी हो सकते हैं।
Upwork और Fiverr ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जहां आप Cryptocurrency में पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको जो भी स्किल आती है, उसका आप Gig बनाएं।
फिर जब किसी क्लाइंट को सर्विस की जरूरत होगी, तो वो उसमें सर्च करेगा। अगर आपकी Gig सर्च में दिखती है, तो आपको Order आएंगे। जब आप उस ऑर्डर को पूरा करेंगे, तो Cryptocurrency में आपकी कमाई होगी, जिसे आप INR में बदलकर अपने बैंक में ले सकते हैं।
#6 – Refer And Earn से Cryptocurrency में पैसे कमाएं
Refer And Earn के जरिए भी आप Cryptocurrency से पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको ऐसे प्लेटफॉर्म को चुनना होता है, जिसमें Cryptocurrency में ट्रेडिंग की जाती हो। फिर उसके बाद उसमें अकाउंट बनाना है। जिसके बाद आपको Refer And Earn का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें और अपना रेफरल लिंक किसी व्यक्ति को शेयर करें।
अगर आप आपके रेफरल लिंक से उसे डाउनलोड करता है और उसमें अकाउंट बनाता है, तो आपको Cryptocurrency मिलती है, जिसे आप पैसे में बदल सकते हैं और Withdraw कर सकते हैं। कुछ पॉपुलर ऐप नीचे इस प्रकार हैं, जिनमें आप रेफर करके ₹1000 से ₹1500 पैसा कमा सकते हैं।
- Binance
- Coinbase
- Kucoin
- Paxful
- Blickfi
#7 – Airdrop के जरिए Cryptocurrency से पैसे कमाएं
ऊपर मैंने आपको बताया है कि हमेशा नई-नई Cryptocurrency लॉन्च होती रहती है। लेकिन उनमें से कुछ Cryptocurrency की Value बढ़ती है और कुछ की नहीं बढ़ती। लेकिन जब कोई नई Cryptocurrency बनती है, तो उसका Airdrop होता है, जिसमें वह Cryptocurrency आपको फ्री में मिलती है। जब आपकी वैल्यू बढ़ जाती है, तो उसे बेचकर आप पैसा कमा सकते हैं।
#8 – NFT Creation के जरिए Cryptocurrency से पैसे कमाएं
NFT Creation के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा, जिसका पूरा नाम Non-fungible होता है। NFT में किसी भी Unique Arts को बनाया जाता है और उसे बेचा जाता है। लेकिन इसके NFT प्लेटफॉर्म होते हैं, जहां आप अपने NFT Design को बेचते हैं, तो आपको Cryptocurrency मिलती है।
लेकिन इसके लिए Arts design करने आना चाहिए। अगर आपको आता है, तो ऐसे में आप OpenSea या Rarible पर अपने arts को लिस्ट करें। जब कोई आपके arts को खरीदेगा, तो आपको पैसे मिलेंगे, वो पैसे Crypto में भी हो सकते हैं।
Top Popular Cryptocurrency
दोस्तों, Cryptocurrency से इनकम कैसे करें, इसके बारे में तो आपने जान लिया। तो चलिए अब कुछ पॉपुलर Cryptocurrency के बारे में जान लेते हैं, जो नीचे इस प्रकार हैं।
- Bitcoin (BTC)
- Ethereum (ETH)
- Binance Coin (BNB)
- Tether (USDT)
- Litecoin (LTC)
Cryptocurrecny से पैसा निवेश करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
Cryptocurrency में पैसा कमाने के लिए सिर्फ निवेश करना ही काफी नहीं है। सही जानकारी और समझ होना बहुत जरूरी है। कई लोग सिर्फ hype देखकर पैसा लगाते हैं और नुकसान उठाते हैं। इसलिए निवेश करने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- Research करना जरूरी है – किसी भी coin या token में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें। उसका इतिहास, उपयोग और growth potential देखें।
- Market volatility समझें – Cryptocurrency का market बहुत ही fluctuate करता है। कभी कीमत तेज़ी से बढ़ती है, कभी अचानक गिरती है।
- Small investment से शुरू करें – शुरुआत में बड़ी रकम लगाना risky हो सकता है। धीरे-धीरे अनुभव बढ़ाएं।
- Secure wallets का उपयोग करें – Coins को safe रखने के लिए hardware या reputed wallets का इस्तेमाल करें।
- Scams और frauds से सावधान रहें – High returns का promise करने वाले schemes से दूर रहें।
इन points को ध्यान में रखकर आप सुरक्षित तरीके से cryptocurrency में निवेश कर सकते हैं। हमेशा सोच-समझकर और research करके ही पैसा लगाएं।
Best Cryptocurrency Investment Indian Apps
भारत में कई ऐसे apps हैं जहाँ से आप आसानी से crypto में invest कर सकते हैं। ये apps beginners के लिए भी user-friendly हैं और secure trading की सुविधा देते हैं।
- WazirX – सबसे popular Indian crypto exchange। यह beginners और advanced users दोनों के लिए perfect है।
- CoinDCX – Safe और reliable platform, जहाँ कई cryptocurrencies trading के लिए available हैं।
- ZebPay – Simple interface और fast transactions के लिए जाना जाता है।
- Unocoin – Long-term investment और SIP (Systematic Investment Plan) के लिए अच्छा app।
- Bitbns – Quick buy/sell और daily trading के लिए useful app।
इन apps के जरिए आप crypto buy, sell और trade कर सकते हैं। साथ ही, research और market trends को समझना बहुत जरूरी है। छोटे investment से शुरुआत करें और धीरे-धीरे knowledge बढ़ाएं।
Crypto investment risk के साथ आता है, इसलिए सिर्फ वही पैसे invest करें जो आप lose कर सकते हैं। सही planning और patience से यह एक profitable journey बन सकती है।
इन्हे भी पढें –
- 10 Best पैसा कमाने वाला गेम ऐप
- सवालों के जवाब देकर पैसे कैसे कमाएं
- ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
- Paisa Kamane Wala App
- 10+ पैसा कमाने वाली वेबसाइट
- Ebook से पैसे कैसे कमाएं
- ChatGPT से पैसे कैसे कमाएं
- Ai से पैसे कैसे कमाएं
- Laptop से पैसे कैसे कमाएं
- Google Adsense से पैसे कैसे कमाएं
- Telegram से पैसे कैसे कमाएं
- Google Pay से पैसे कैसे कमाएं
FAQs – Cryptocurrency से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. Bitcoin की कीमत कितनी है?
Ans👉आज के समय में Bitcoin की कीमत 80 लाख से भी ज्यादा है, जबकि शुरुआत में इसकी कोई भी वैल्यू नहीं थी।
Q2. Cryptocurrency में Trading कैसे करें?
Ans👉Cryptocurrency में Trading करने के लिए CoinDCX बहुत अच्छा ऐप है जिसमें आप अपना अकाउंट बनाएं, फिर उसके बाद Cryptocurrency में ट्रेडिंग करके पैसे कमाएं।
निष्कर्ष – Cryptocurrency Se Paise Kaise Kamaye In Hindi?
तो दोस्तों आपको मेरा यह लेख कैसा लगा इसमें हम आपको Crypto से पैसे कमाने के बारे में पूरी जानकारी दिए हैं। जिससे आप बहुत ही आसानी से Cryptocurrency के जरिये पैसा कमा सकते हैं।
अगर आपको अभी भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करेंगे और अगर आपको मेरा यह लेख Cryptocurrency Se Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।
