Telegram Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों, टेलीग्राम का नाम तो आपने सुना ही होगा, जो एक बहुत बड़ा सोशल मीडिया ऐप है, जिसमें आप ग्रुप और चैनल दोनों बना सकते हैं। किसी से भी वीडियो कॉल पर बात भी कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Telegram से पैसे कैसे कमाएं?
इसके बारे में जानते हैं। अगर नहीं जानते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस पोस्ट में मैं टेलीग्राम से पैसे कमाने के कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में बता रहा हूँ!
तो चलिए अब बिना देर किए इस पोस्ट को शुरू करते हैं और टेलीग्राम से पैसे कैसे कमाए जाते हैं इसके बारे में जानते हैं।
Telegram क्या है?
Telegram एक बहुत बड़ा सोशल मीडिया ऐप है जिसमें आप ग्रुप और चैनल बना सकते हैं। यह बिलकुल WhatsApp की तरह ही है क्योंकि इसमें आप मैसेज के माध्यम से बात भी कर सकते हैं।
WhatsApp में ज्यादा बड़ी फाइल शेयर नहीं कर सकते हैं, जबकि Telegram के माध्यम से आप जितना चाहें उतनी बड़ी फाइल शेयर कर सकते हैं।
Telegram को Pavel Durov द्वारा 14 अगस्त 2013 में बनाया गया था, जिसका उद्देश्य केवल मैसेज भेजने के लिए किया गया था, लेकिन जैसे-जैसे Telegram पॉपुलर होता गया, इसमें और भी ज्यादा Features जुड़ते गए।
आज के समय में एक बिलियन से भी अधिक यूजर टेलीग्राम के हैं। टेलीग्राम को आप बहुत आसानी से गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
Telegram से पैसे कमाने के लिए जरूरी चीजें!
टेलीग्राम से पैसे कैसे कमाएं इसके बारे में जानने से पहले चलिए आपको टेलीग्राम से पैसे कमाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है इसके बारे में जान लेते हैं।
क्योंकि किसी भी काम को करने के लिए कुछ न कुछ चीजों की जरूरत जरूर पड़ती है, उसी प्रकार से टेलीग्राम से पैसे कमाने के लिए भी कुछ चीजों की जरूरत पड़ती है जो नीचे इस प्रकार हैं।
- मोबाइल
- टेलीग्राम अकाउंट
- टेलीग्राम चैनल
- इंटरनेट
- सब्सक्राइबर
अगर ये सब चीजें आपके पास हैं तो आप बहुत आसानी से टेलीग्राम से पैसे कमा सकते हैं, जिसके लिए मैं Telegram से पैसे कमाने के लिए कुछ तरीकों के बारे में बता रहा हूँ!
Telegram Se Paise Kaise Kamaye?
टेलीग्राम में आप एक नहीं बल्कि कई तरीकों से पैसे कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके टेलीग्राम चैनल पर Subscriber होने चाहिए। अगर आपके टेलीग्राम चैनल पर ज्यादा Subscriber हैं, तो इन सभी तरीकों से पैसे कमा सकते हैं, जिसके बारे में मैं नीचे पूरा विस्तार से बता रहा हूँ।
| क्रम संख्या | पैसे कमाने का तरीका | कैसे पैसे मिलेंगे? |
| 1 | Affiliate Marketing | Amazon, Flipkart या अन्य कंपनियों के प्रोडक्ट लिंक शेयर करने पर मिलने वाला कमीशन। |
| 2 | Bots Creation | कंपनियों के लिए कस्टम टेलीग्राम बॉट्स बनाकर उन्हें अच्छे दाम पर बेचना। |
| 3 | Monetization Feature | चैनल पर विज्ञापन (Ads) दिखाकर सीधा टेलीग्राम से पैसे कमाना (1000+ Subs जरूरी)। |
| 4 | Digital Products बेचना | खुद के बनाए कोर्सेज, ई-बुक्स या सॉफ्टवेयर सब्सक्राइबर्स को बेचकर। |
| 5 | Blog पर Traffic लाना | टेलीग्राम से अपनी वेबसाइट पर विज़िटर्स भेजकर Google AdSense से कमाई करना। |
| 6 | Premium Content | खास जानकारी या वीडियो देखने के लिए मंथली मेंबरशिप फीस चार्ज करना। |
| 7 | Refer & Earn Apps | Upstox, Groww या अन्य ऐप्स को रेफर करके उनका कैश रिवॉर्ड पाना। |
| 8 | URL Shortener | किसी भी लिंक को छोटा करके शेयर करना और हर क्लिक पर पैसे कमाना। |
| 9 | Paid Promotion | दूसरे ब्रांड्स या चैनल्स का विज्ञापन अपने चैनल पर पोस्ट करने के बदले पैसे लेना। |
| 10 | Channel बेचना | बड़े सब्सक्राइबर बेस वाले चैनल को किसी दूसरे व्यक्ति को एक साथ मोटी रकम में बेचना। |
| 11 | Donation System | अपनी ऑडियंस को फ्री में वैल्यू देकर उनसे इच्छा अनुसार आर्थिक मदद लेना। |
| 12 | Hamster Kombat Bot | टेलीग्राम के गेमिंग बॉट्स में टास्क पूरे करके क्रिप्टो टोकन और रिवॉर्ड्स जीतना। |
| 13 | Cross Promotion | छोटे चैनल्स को अपने चैनल पर प्रमोट करना और उसके बदले चार्ज करना। |
| 14 | Freelancing Services | अपनी स्किल्स (जैसे एडिटिंग, राइटिंग) के लिए टेलीग्राम से क्लाइंट्स ढूंढना। |
| 15 | Telegram Group Rent | अपने एक्टिव ग्रुप में दूसरों को पोस्ट डालने की अनुमति देने के बदले किराया लेना। |
| 16 | Fantasy Team बेचना | Dream11 जैसी ऐप्स के लिए एक्सपर्ट विनिंग टीम शेयर करने की फीस लेना। |
| 17 | Telegram Stars | प्रीमियम फोटो/वीडियो पर स्टार्स का लॉक लगाकर डिजिटल करेंसी कमाना। |
| 18 | Mini Apps & Games | टेलीग्राम के अंदर नए क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स और गेम्स खेलकर एयरड्रॉप्स पाना। |
| 19 | Telegram Ads Platform | चैनल सेटिंग्स से एड्स इनेबल करके विज्ञापन रेवेन्यू का हिस्सा पाना। |
#1 – Affiliate Marketing करके Telegram से पैसे कमाएं
टेलीग्राम में सबसे पहले आप एफिलिएट मार्केटिंग करके पैसे कमा सकते हैं, क्योंकि आज के समय में टेलीग्राम में एफिलिएट मार्केटिंग करके पैसे कमाने का तरीका बहुत पॉपुलर हो रहा है, जिससे बहुत से लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं।
इसके लिए आपको अपने Telegram Channel पर Subscriber बढ़ाना है, फिर किसी भी Affiliate Program को ज्वाइन करना है।
और उसके प्रोडक्ट का Affiliate Link Generate करके अपने टेलीग्राम चैनल पर शेयर करना है। अगर कोई व्यक्ति आपके उस एफिलिएट लिंक से प्रोडक्ट को खरीदता है, तो आपको कमीशन मिलता है।
जितना ज्यादा आपके Affiliate Products की बिक्री होगी, उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी। कुछ पॉपुलर Affiliate Program नीचे इस प्रकार हैं…
- Amazon
- Flipkart
- Chroma
- Meesho
- Hostinger
- Bluehost
- Fiverr
टेलीग्राम से एफिलिएट मार्केटिंग करके पैसे कमाने के लिए आप इनमें से किसी भी एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन कर सकते हैं और उसके प्रोडक्ट को बेचकर पैसे कमा सकते हैं।
#2 – Bots Creation से Telegram में पैसे कमाएं
बॉट्स क्रिएशन से भी आप टेलीग्राम से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी प्रोग्रामिंग भाषा का ज्ञान होना चाहिए। आजकल लोग बॉट्स का इस्तेमाल ऑटो मैसेज, गेमिंग, प्रमोशन आदि के लिए करते हैं। जिनको भी Python, JavaScript, HTML आदि किसी भी भाषा की जानकारी है, वे लोग टेलीग्राम बॉट्स बनाते हैं।
और बड़ी-बड़ी कंपनियों को बेचकर उससे पैसे कमाते हैं। अगर आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जानकारी है, तो आप बॉट्स क्रिएट करें और उन्हें बेचें। शुरुआत में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन जब आप बॉट्स को बेचेंगे, तो आपकी सभी मेहनत का पैसा मिल जाएगा।
#3 – मोनेटाइजेशन से Telegram में पैसे कमाएं
पहले टेलीग्राम में मोनेटाइजेशन का ऑप्शन नहीं होता था, जिससे लोग टेलीग्राम में पैसे नहीं कमा पाते थे। लेकिन जैसे-जैसे टेलीग्राम पॉपुलर हुआ, लोग टेलीग्राम को पैसे कमाने के लिए इस्तेमाल करने लगे, तो टेलीग्राम में मोनेटाइजेशन का फीचर जोड़ा गया है, जिससे आप अपने टेलीग्राम चैनल को मोनेटाइज करके पैसे कमा सकते हैं।
इसके लिए आपके चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर होना चाहिए, तभी आपका चैनल मोनेटाइज होगा। जब आपका Channel Monetize हो जाएगा, तो आपके चैनल पर विज्ञापन दिखाए जाएंगे, जिसके लिए आपको पैसे मिलेंगे। वो पैसे आपको Toncoin के रूप में मिलेंगे।
#4 – डिजिटल प्रोडक्ट्स बेचकर Telegram से पैसे कमाएं
डिजिटल Products बेचकर भी आप टेलीग्राम से पैसे कमा सकते हैं। आजकल डिजिटल मार्केटिंग Digital Marketing से लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं, जिसमें लोग ईबुक, टूल्स, कोर्स, सॉफ्टवेयर आदि जैसे बहुत से Digital Products बनाते हैं और उन्हें बेचकर पैसा कमाते हैं।
तो अगर आप किसी चीज में माहिर हैं, तो उससे संबंधित आप डिजिटल प्रोडक्ट्स बनाएं और उन्हें Telegram के माध्यम से बेचें।
इसके लिए आपको पहले किसी भी Digital Products को तैयार करना है, फिर उसे अपने टेलीग्राम चैनल पर शेयर करना है।
जितने भी आपके Subscriber रहेंगे, वे लोग आपके प्रोडक्ट के बारे में जानेंगे। अगर उन्हें आपका Product अच्छा लगता है, तो वे उसे खरीदेंगे। इस प्रकार से आप डिजिटल प्रोडक्ट बेचकर भी टेलीग्राम से पैसा कमा सकते हैं।
#5 – ब्लॉग पर ट्रैफिक लेकर Telegram से पैसे कमाएं
जितने भी बड़े-बड़े ब्लॉगर होते हैं, वे अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने के लिए टेलीग्राम की सहायता लेते हैं और ब्लॉग पर ट्रैफिक लेकर ज्यादा पैसा कमाते हैं।
अगर आप भी एक ब्लॉगर हैं और आपके पास भी कोई ब्लॉग है, जिस पर ट्रैफिक की कमी है, तो ऐसे में आप टेलीग्राम का सहारा ले सकते हैं और अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक ला सकते हैं।
इसके लिए आपको एक ब्लॉग बनाना है और उस पर कंटेंट लिखना है, फिर Google Adsense का अप्रूवल लेना है और अपनी सभी ब्लॉग पोस्ट को टेलीग्राम पर शेयर करना है, जहां से आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आएगा और आपकी कमाई होगी।
Note:- ध्यान रहे कि इसके लिए आपके चैनल पर Subscriber Base ज्यादा होना चाहिए, तभी आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आएगा और उससे जितनी भी कमाई होगी, वो Google AdSense में मिलेगी।
#6 – Premium Content से Telegram में पैसे कमाएं
प्रीमियम कंटेंट के माध्यम से भी आप टेलीग्राम से पैसे कमा सकते हैं। अगर आप टेलीग्राम में किसी एक टॉपिक पर कंटेंट शेयर कर रहे हैं, तो उससे रिलेटेड आप प्रीमियम कंटेंट बनाएं।
और उसको देखने के लिए आप Membership बटन लगाएं, जिसके लिए महीने की फीस तय करें, जिससे कोई भी यूजर आपके प्रीमियम कंटेंट को देखने के लिए आपका Membership Join करेगा।
फिर वह आपका प्रीमियम कंटेंट देख सकता है, लेकिन ध्यान रहे हैं कि इसके लिए आपको अपने प्रीमियम कंटेंट में कोई Value देनी होगी, तभी कोई आपकी Membership को ज्वाइन करेगा।
#7 – Refer And Earn से Telegram में पैसे कमाएं
वैसे तो टेलीग्राम में Refer करके पैसे कमाने के लिए कोई भी ऑप्शन नहीं दिया गया है, लेकिन फिर भी आप किसी दूसरे App, जिसमें Refer And Earn Facility दी गई हो, उसके जरिये पैसे कमा सकते हैं।
इसके लिए आपको किसी ऐसे App या Website को खोजना है, जिसमें आपको Refer करने के ज्यादा पैसे मिलते हों। फिर उसमें Sign Up करके अकाउंट बनाएं।
फिर आपको Referral Link मिलेगा, जिसको आप टेलीग्राम चैनल पर शेयर करें। फिर जब कोई व्यक्ति आपके उस Referral Link से उसमें Sign Up करेगा, तो आपको पैसे मिलेंगे। कुछ बेहतरीन App नीचे इस प्रकार हैं, जिसमें Refer करने पर आपको ज्यादा पैसे मिलते हैं।
- Upstox
- Groww
- Angel One
- Mstock
- Paytm
#8 – URL Shortener से Telegram में पैसे कमाएं
URL Shortener से भी आप टेलीग्राम में पैसे कमा सकते हैं। URL Shortener टूल वेबसाइट होती है, जिसके माध्यम से आप किसी भी यूआरएल को शार्ट कर सकते हैं। फिर जब कोई व्यक्ति उस यूआरएल पर क्लिक करेगा, तो उसे Ads दिखाई देंगी।
फिर उसके बाद वो यूआरएल Open होगा, जिससे आपकी कमाई होगी। टेलीग्राम में URL Shortener से पैसे कमाने के लिए आप किसी भी URL Shortener टूल में अकाउंट बनाएं।
फिर किसी यूआरएल को शार्ट करें, फिर उस शार्ट यूआरएल को टेलीग्राम चैनल पर शेयर करें। जितने भी आपके Subscriber होंगे, वो आपके उस शार्ट यूआरएल पर क्लिक करेंगे, जिसके लिए आपको पैसे मिलेंगे।
तो इस प्रकार से आप URL Shortener की मदद से भी टेलीग्राम से पैसे कमा सकते हैं। कुछ पॉपुलर URL Shortener नीचे इस प्रकार हैं।
- Bitly
- TinyURL
- Rebrandly
- Google’s Firebase Dynamic Links
- Ow.ly
#9 – Paid Promotion से Telegram में पैसे कमाएं
जब आपके टेलीग्राम पर ज्यादा Subscriber हो जाते हैं, तो आपसे Paid Promotion करने के लिए बहुत लोग सम्पर्क करते हैं, जिसमें आपको Digital Products, Website, App आदि का प्रमोशन करना होता है।
जिसके लिए आपको अच्छे पैसे मिलते हैं। इसके लिए पैसे आपको Subscriber के अनुसार मिलते हैं। जितना ज्यादा आपके Subscriber रहेंगे, उतना ही ज्यादा आपको पैसा मिलेगा।
अगर आपके चैनल पर 100k Subscriber हो जाते हैं तो प्रति प्रमोशन के आप ₹50,000 तक कमा सकते हैं।
#10 – Telegram Channel बेचकर पैसे कमाएं
टेलीग्राम चैनल बेचकर भी आप पैसा कमा सकते हैं। मेरा एक यूट्यूब चैनल था, जिस पर एक मिलियन से भी अधिक Subscriber थे, जिसको मैंने 80000 में बेचा था। तो अगर आपके भी टेलीग्राम चैनल पर ज्यादा Subscriber हो जाते हैं, तो उसको बेचकर भी आप पैसा कमा सकते हैं।
#11 – Donation से Telegram में पैसे कमाएं
अगर आप अपने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से लोगों को कुछ सिखाते हैं, जिसके लिए आप कोई भी पैसा नहीं लेते हैं, लेकिन फ्री में ही आप बहुत कुछ सिखा देते हैं, जिसको सिखाने के लिए दूसरे व्यक्ति पैसे लेते हैं।
तो ऐसे में अपने टेलीग्राम चैनल पर Donation बटन जोड़ें, जिससे अगर कोई व्यक्ति आपके द्वारा सिखकर कुछ काम शुरू कर पाता है, और अगर उसका मन करें, तो आपको डोनेशन के रूप में कुछ पैसे दे सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको अपनी Audience को कुछ Value देनी पड़ेगी, तभी डोनेशन आपको मिलेगा।
#12 – Hamstar Kombat Bot Game से Telegram में पैसे कमाएं
अगर आप टेलीग्राम चलाते होंगे, तो आपने Hamstar Kombat का नाम जरूर सुना होगा, जो एक Bot Game है। इसमें पैसे कमाने के लिए बहुत से स्टेप होते हैं, जिससे आप उन सभी तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। Hamstar Kombat में पैसे आपको Coin में मिलते हैं, फिर उसको आप किसी भी करेंसी में बदल सकते हैं।
जब मैं टेलीग्राम से पैसे कमाने के बारे में सर्च कर रहा था तो मुझे Richads एक टेलीग्राम मिनी ऐप द्वारा पैसे कमाने कमाने की रियल Case Study मिली जिसमे उन्होंने Telegram Mini Game द्वारा $35K तक कमाए हैं जिसकी पूरी Strategy शेयर किये हैं।
#13 – Cross Promotion से Telegram में पैसे कमाएं
Cross Promotion का नाम तो आपने सुना ही होगा। जैसे जब किसी का बड़ा यूट्यूब चैनल होता है, तो वो छोटे यूट्यूब चैनल को प्रमोट करके पैसे लेते हैं। उसी प्रकार से जब आपके टेलीग्राम चैनल पर ज्यादा Subscriber हो जाएं, तो आप किसी और का भी टेलीग्राम चैनल प्रमोट करके पैसे कमा सकते हैं, जिसको Cross Promotion कहते हैं।
#14 – Freelancing करके Telegram से पैसे कमाएं
Freelancing के बारे में तो आपने सुना ही होगा, जिसमें किसी भी ऑनलाइन स्किल को सीखना होता है। फिर क्लाइंट के लिए काम करके पैसे लिए जाते हैं। तो अगर आपको कोई ऑनलाइन स्किल, जैसे Graphic Design, Video Editing, Content Writing आदि कोई स्किल आती है, तो अपनी स्किल के बारे में टेलीग्राम चैनल के माध्यम से लोगों को बताएं।
जिससे लोग वहां से आपकी स्किल के बारे में जानेंगे। जिसको उससे Related Service की जरूरत होगी, वो आपसे सर्विस लेगा और आपको पैसे मिलेंगे। तो इस प्रकार से Freelancing Service देकर भी पैसा कमा सकते हैं।
#15 – Telegram Group से पैसे कमाएं
जैसा कि मैं आपको पहले ही बता चुका हूं, टेलीग्राम में आप ग्रुप भी बना सकते हैं। तो ऐसे में आप Telegram Group के माध्यम से भी पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको टेलीग्राम ग्रुप बनाना है, फिर ज्यादा से ज्यादा लोगों को उस ग्रुप में जोड़ना है। फिर अपने ग्रुप को रेंट पर देकर आप पैसा कमा सकते हैं।
#16 – Fantasy Team बेचकर Telegram से पैसे कमाएं
अगर आप Dream11 और My11Circle पर टीम बनाते होंगे, तो आपने देखा कि बहुत लोग टेलीग्राम चैनल के माध्यम से टीम बनाना सिखाते हैं, जिसके लिए पैसे भी लेते हैं। तो अगर आपको Fantasy Team बनाने का अच्छा तरीका पता है, तो लोगों को Fantasy Team बेचकर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको Team बनाना है और उसको टेलीग्राम पर शेयर करना है।
#17 – Telegram Stars से पैसे कैसे कमाएं
दोस्तों, टेलीग्राम का यह लेटेस्ट फीचर ‘Telegram Stars’ साल 2026 में पैसे कमाने का सबसे धाकड़ तरीका बन चुका है। यह एक तरह की Digital Currency है जिसे आपके सब्सक्राइबर्स आपको ऐप के अंदर ही स्टार्स के रूप में देते हैं।
जब आप अपने चैनल पर कोई प्रीमियम फोटो, वीडियो या फाइल डालते हैं, तो आप उस पर Stars का लॉक लगा सकते हैं। इसे देखने के लिए यूजर को स्टार्स खर्च करने पड़ते हैं, जो बाद में आपके पास जमा हो जाते हैं।
एक बार जब आपके पास काफी स्टार्स इकट्ठे हो जाएं, तो आप उन्हें Fragment प्लेटफॉर्म के जरिए ‘Toncoin’ (क्रिप्टो) में बदलकर सीधे अपने बैंक अकाउंट में विड्रॉ कर सकते हैं। यह प्रोसेस पूरी तरह से ऑटोमैटिक और सेफ है।
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको पेमेंट के लिए किसी बाहरी वेबसाइट या ऐप की जरूरत नहीं पड़ती। बस अपना कंटेंट Monetize करें, स्टार्स कमाएं और उन्हें असली पैसों में बदलकर अपनी कमाई शुरू करें।
#18 – Telegram Mini Apps और Games से कमाई
दोस्तों, आजकल Telegram सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है, बल्कि 2026 में यह Mini Apps और Blockchain Games का हब बन चुका है। आपने ‘Notcoin’ या ‘Hamster Kombat’ जैसे नाम तो सुने ही होंगे, ये सब इसी का हिस्सा हैं।
इन Mini Apps से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको Telegram के Search Bar में जाकर ट्रेंडिंग गेम्स या अर्निंग बॉट्स खोजने होंगे। जब आप इन गेम्स को खेलते हैं या टास्क पूरे करते हैं, तो आपको Airdrops के जरिए डिजिटल टोकन मिलते हैं।
जब ये टोकन किसी बड़े Crypto Exchange पर लिस्ट होते हैं, तब आप उन्हें बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि आप भरोसेमंद प्रोजेक्ट्स के साथ ही जुड़ें ताकि आपका समय और मेहनत बेकार न जाए।
इन टोकन्स को अपने बैंक अकाउंट में लेने के लिए आपको एक TON Wallet कनेक्ट करना पड़ता है। फिर वहां से आप इन कॉइन्स को P2P के जरिए या विड्रॉल प्रोसेस फॉलो करके सीधे अपने पैसों में बदल सकते हैं।
#19 – Telegram Ads से पैसे कमाएं
दोस्तों, अगर आपके पास एक अच्छा Telegram Channel है जिस पर अच्छे-खासे सब्सक्राइबर्स हैं, तो अब आप सीधे Telegram Ads Platform के जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं। पहले यह फीचर हर किसी के लिए नहीं था, लेकिन 2026 के अपडेट्स के बाद अब छोटे क्रिएटर्स भी अपने चैनल को Monetize कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने चैनल की सेटिंग्स में जाकर ‘Statistics’ और फिर ‘Monetization’ वाले सेक्शन को चेक करना होगा। अगर आपका चैनल Telegram की शर्तों को पूरा करता है, तो आप वहां से Ads इनेबल कर सकते हैं। इसके बाद Telegram खुद आपके चैनल पर रेलेवेंट विज्ञापन दिखाएगा और उसका रेवेन्यू आपके साथ शेयर करेगा।
खास बात यह है कि इस कमाई का भुगतान TON (The Open Network) क्रिप्टोकरेंसी में होता है, जिसे आप आसानी से किसी भी क्रिप्टो एक्सचेंज के जरिए अपने बैंक अकाउंट में विड्रॉ कर सकते हैं। इसमें आपको अलग से क्लाइंट ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती, बस आपको क्वालिटी कंटेंट पब्लिश करना है ताकि ट्रैफिक बना रहे और आपकी एड्स से इनकम होती रहे।
2026 में Telegram से पैसा कमाने के लिए Tips
दोस्तों टेलीग्राम से पैसा कमाने की कोशिश तो बहुत लोग करते हैं लेकिन वो सफल नहीं पाते हैं क्योंकि उनको Telegram से पैसा कमाने के लिए सही Tips नहीं पता होती है। Medium पर टेलीग्राम से पैसे वाले बहुत लोग अपनी स्टोरी शेयर किये हैं।
उन सभी लोगों की Story को Analyze करने के बाद मैं आपके लिए बेहतरीन Tips खोजा हूँ, जिसे फॉलो करके आप जल्दी ही टेलीग्राम से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं। जो निचे इस प्रकार हैं:
- सही टॉपिक चुनें – हमेशा ऐसा विषय (Topic) चुनें जिसमें आपको बहुत ज्यादा जानकारी हो। अगर आप एक ही टॉपिक पर ज्यादा जानकारी देंगे तो लोग आप पर ज्यादा भरोसा करेंगे और जुड़ेंगे। जिससे आपके टेलीग्राम चैनल पर Subscriber बढ़ेंगे।
- बोट्स का उपयोग – टेलीग्राम में किसी भी काम को करने के लिए टेलीग्राम बोट्स (Bots) का इस्तेमाल करें। ये आपके काम को आसान बनाते हैं और चैनल को प्रोफेशनल दिखाते हैं, जिससे बड़ी कंपनियां आपको काम देने के लिए जल्दी मानती हैं।
- नियमित रहें – अपने चैनल पर रोज कम से कम एक या दो अच्छी पोस्ट जरूर डालें। अगर आप गायब रहेंगे, तो लोग आपका चैनल छोड़ देंगे और आपकी कमाई कम हो जाएगी।
- बेहतरीन कंटेंट बनायें – अपने टेलीग्राम चैनल के लिए आप ऐसा कंटेंट बनायें जिसे ज्यादा लोग पसंद करें और उनको अपने कंटेंट से कुछ सीखने को मिलेंगे तभी लोग आपके टेलीग्राम चैनल को subscribe करेंगे।
अगर आप मेरे द्वारा बताई गयी इन सभी टॉपिक को फॉलो करते हैं तो आप जल्दी टेलीग्राम से पैसा कमाना शुरू कर पाएंगे।, सही Strategy अपनाएं और धीरे-धीरे आपका Telegram Channel एक अच्छा Online Earning Source बन सकता है।
इन्हे भी पढें –
- Youtube से पैसे कैसे कमाएं
- Instagram से पैसे कैसे कमाएं
- Survey करके पैसे कैसे कमाएं
- बिना पैसे के पैसे कैसे कमाएं
- Amazon से पैसे कैसे कमाएं
- Flipkart से पैसे कैसे कमाएं
- ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
- रोज 1000 रूपये कैसे कमाएं
- मोबाइल से पैसे कैसे कमाएं
- Social Media से पैसे कैसे कमाएं
- Swagbucks App से पैसे कैसे कमाएं
- घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
- Pollpe App से पैसे कैसे कमाएं
- Linkedin से पैसे कैसे कमाएं
- Explurger App से पैसे कैसे कमाएं
FAQs – Telegram से पैसे कैसे कमाएं?
Q1. क्या हम टेलीग्राम से पैसे कमा सकते हैं?
Ans👉जी हाँ, आप टेलीग्राम से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आप इस पोस्ट को पढ़ें, जिसमें मैं टेलीग्राम से पैसे कमाने के कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में बता रहा हूँ, जिससे आप टेलीग्राम से पैसे कमा सकते हैं।
Q2. टेलीग्राम पर कितने सब्सक्राइबर पर पैसे मिलते हैं?
Ans👉टेलीग्राम से पैसे कमाने के लिए आपके चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर होने चाहिए, तब आप टेलीग्राम के सभी तरीकों से पैसे कमा सकते हैं।
Q3. क्या टेलीग्राम चैनल को मोनेटाइज (Monetize) किया जा सकता है?
Ans👉 जी हाँ दोस्तों, 2026 में टेलीग्राम ने अपना खुद का Ad Revenue Sharing प्रोग्राम शुरू कर दिया है। अब अगर आपके चैनल पर अच्छे सब्सक्राइबर्स हैं, तो टेलीग्राम आपके चैनल पर विज्ञापन दिखाएगा और उसकी कमाई का 50% हिस्सा आपको ‘TON’ क्रिप्टोकरेंसी के रूप में मिलेगा। इसके लिए बस आपका चैनल पब्लिक होना चाहिए।
Q4. टेलीग्राम से महीने में कितना पैसा कमाया जा सकता है?
Ans👉 देखिए, टेलीग्राम से कमाई की कोई फिक्स लिमिट नहीं है। अगर आपका चैनल Offers या Loot Deals से जुड़ा है, तो आप Affiliate Marketing के जरिए महीने के ₹20,000 से ₹50,000 आराम से कमा सकते हैं। वहीं अगर आप एजुकेशन या ट्रेडिंग टिप्स देते हैं, तो Paid Subscription से आपकी कमाई लाखों में भी हो सकती है।
Q5. क्या टेलीग्राम पर पैसे कमाने के लिए कोई Investment चाहिए?
Ans👉 दोस्तों, टेलीग्राम से पैसे कमाने की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें शुरू में ₹1 का भी इन्वेस्टमेंट नहीं लगता। आपको बस एक फ्री Channel या Group बनाना है और अपनी पसंद के Topic पर कंटेंट डालना शुरू करना है। जैसे-जैसे आपके मेंबर्स बढ़ेंगे, आपकी कमाई अपने आप शुरू हो जाएगी।
Q6. क्या टेलीग्राम चैनल पर Copyright आने से कमाई रुक जाती है?
Ans👉 जी हाँ, अगर आप मूवीज या किसी दूसरे का प्रीमियम कंटेंट बिना परमिशन के डालते हैं, तो टेलीग्राम आपके चैनल को Restrict कर सकता है। अगर चैनल ही बंद हो गया, तो आपकी Ad Revenue और मेहनत दोनों बेकार हो जाएगी। इसलिए हमेशा अपना खुद का ओरिजिनल कंटेंट या Affiliate Links शेयर करें ताकि लाइफटाइम कमाई होती रहे।
Q7. टेलीग्राम से कमाया हुआ पैसा बैंक अकाउंट में कैसे आता है?
Ans👉 दोस्तों, टेलीग्राम के नए Ad Revenue Sharing का पैसा ‘TON’ टोकन्स के रूप में आपके Wallet में आता है, जिसे आप किसी भी क्रिप्टो एक्सचेंज से बैंक में ले सकते हैं। वहीं अगर आप Sponsorship या Affiliate Marketing कर रहे हैं, तो ब्रांड्स आपको सीधा UPI या Bank Transfer के जरिए पेमेंट कर देते हैं।
निष्कर्ष – Telegram Se Paise Kaise Kamaye?
दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ, कि इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप टेलीग्राम से पैसा कमाना सीख गए होंगे क्योंकि इसमें मैं टेलीग्राम से पैसे कमाने के सभी तरीकों के बारे में पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक बताया हूँ। जो भी तरीका आपको अच्छा लगता है उसके जरिये आप टेलीग्राम से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।
अगर आपको अभी भी कुछ पूछना हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं, मैं आपके कमेंट का जवाब जल्दी ही देने की कोशिश करूँगा। और अगर आपको मेरा यह लेख Telegram Se Paise Kaise Kamaye पसंद आया हो तो इसको आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।
