दोस्तों, ChatGPT का नाम तो आपने सुना ही होगा, जो बहुत बड़ा AI टूल है, जिससे आप कुछ भी बहुत कम समय में लिख सकते हैं। लेकिन ChatGPT Se Paise Kaise Kamaye? इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है।
अगर आपको ChatGPT से पैसा कमाना सीखना है, तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें, जिसमें मैं चैट जीपीटी से पैसे कमाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहा हूँ।
तो चलिए अब बिना देर किए इस पोस्ट को शुरू करते हैं और ChatGPT Se Earning करना सीखते हैं।
ChatGPT क्या है?
ChatGPT एक AI Writing Tool है जिसकी मदद से कुछ भी prompts देकर लिखवाया जा सकता है। ChatGPT को OpenAI द्वारा 30 नवंबर 2022 को बनाया गया था और इसके एक दिन में ही एक मिलियन से अधिक यूजर हो गए थे।
उस समय सभी content writers को डर था कि अब content writing jobs खत्म होने वाली हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बल्कि लोगों के लिए कंटेंट लिखना और भी आसान हो गया, जिसमें लोग बस छोटा सा prompt देते थे और ChatGPT पूरा कंटेंट लिख देता था। इसी प्रकार से और भी काम ChatGPT द्वारा बहुत कम समय में किया जा सकता है और पैसा भी कमाया जा सकता है।
ChatGPT से पैसा कमाने के लिए जरूरी स्किल
ChatGPT से आप डायरेक्ट पैसा नहीं कमा सकते हैं, बल्कि इसके लिए आपको कुछ स्किल सीखनी होगी फिर उस काम ChatGPT की मदद लेकर काम को जल्दी पूरा कर सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं ChatGPT से पैसा कमाने के लिए कुछ जरूरी स्किल निचे इस प्रकार हैं:
- Content Writing: Blog, social media posts या website content बनाने के लिए writing skill जरूरी है। ChatGPT से ideas और draft जल्दी बन सकते हैं।
- SEO Knowledge: Content को ज्यादा लोग पढ़ें, इसके लिए basic SEO समझना ज़रूरी है।
- Digital Marketing: Social media और Affiliate Marketing का ज्ञान content promote करने में मदद करता है।
- Creativity: नए ideas और unique solutions निकालने की ability आपके काम को अलग बनाती है।
- Communication: Clients से अच्छे से बात करना और उनकी requirements समझना बहुत जरूरी है।
इन skills के साथ आप ChatGPT का इस्तेमाल करके Freelancing, Blogging, YouTube content या छोटे online business में income generate कर सकते हैं। थोड़ी practice और consistency से यह AI tool आपकी earning का strong source बन सकता है।
ChatGPT Se Paise Kaise Kamaye?
ChatGPT शुरुआत से ही बहुत पॉपुलर AI Tool है जिससे कोई भी काम बहुत आसानी से किए जा सकते हैं और उसी के सहारे ChatGPT से पैसे भी कमाए जा सकते हैं, जिसके लिए मैं कुछ तरीकों को नीचे पूरा विस्तार से बताया हूँ।
| ChatGPT Se Paise Kamane Ke Tarike | पैसे कैसे मिलते हैं? |
|---|---|
| #1 – Blogging करके ChatGPT से पैसे कमाएं | ChatGPT की मदद से आप जल्दी और यूनिक ब्लॉग कंटेंट लिख सकते हैं। ब्लॉग बनाएं, कीवर्ड रिसर्च करें, पोस्ट पब्लिश करें और Google AdSense से कमाई शुरू करें। |
| #2 – Copywriting करके ChatGPT से पैसे कमाएं | Fiverr या Upwork पर Copywriting की Gig बनाएं। ChatGPT से Ads Copy तैयार करें और क्लाइंट्स से काम लेकर पैसे कमाएं। |
| #3 – Content Writing करके ChatGPT से पैसे कमाएं | किसी कंपनी या वेबसाइट के लिए कंटेंट लिखें। ChatGPT से हेल्प लेकर टॉपिक पर यूनिक कंटेंट तैयार करें और नौकरी या फ्रीलांसिंग से कमाई करें। |
| #4 – Content Ideas लेकर ChatGPT से पैसे कमाएं | ChatGPT से कंटेंट आइडियाज लेकर YouTube, Instagram या ब्लॉग पर कंटेंट बनाएं और उसे शेयर करके मोनेटाइज करें। |
| #5 – Programming Code करके ChatGPT से पैसे कमाएं | अगर आपको कोडिंग आती है तो ChatGPT की मदद से किसी App, Tool या Website का कोड लिखें और उसे क्लाइंट्स को बेचकर पैसा कमाएं। |
| #6 – Script Writing करके ChatGPT से पैसे कमाएं | YouTube या Short Videos के लिए Script तैयार करने में ChatGPT की मदद लें। इस Script से वीडियो बनाएं और कमाई करें। |
| #7 – Screenwriting करके ChatGPT से पैसे कमाएं | Movie या Short Film की Script को ChatGPT से Screenwriting में बदलें। Production Houses को बेचकर कमाई करें। |
| #8 – Affiliate Marketing करके ChatGPT से पैसे कमाएं | ChatGPT से Affiliate Blog या Post तैयार करें, जिसमें Product के लिंक जोड़ें और जब कोई लिंक से खरीदे तो कमीशन कमाएं। |
| #9 – Email Marketing करके ChatGPT से पैसे कमाएं | ChatGPT से Professional Emails तैयार करें और किसी कंपनी में Email Marketer बनकर पैसे कमाएं। |
| #10 – Ebook लिखकर ChatGPT से पैसे कमाएं | ChatGPT की मदद से किसी एक टॉपिक पर Ebook लिखें, उसे Optimize करें और Amazon Kindle या अपनी वेबसाइट पर बेचें। |
| #11 – Prompts Engineering से पैसे कमाएं | ChatGPT के लिए Effective Prompts लिखना सीखें और Prompt Engineer बनकर कंपनियों से अच्छा पैसा कमाएं। |
| #12 – Quiz Survey करके ChatGPT से पैसे कमाएं | ChatGPT की मदद से Quiz या Survey Websites (जैसे Swagbucks, Google Opinion Rewards) के Answers दें और Reward Points या Cash कमाएं। |
#1 – Blogging करके ChatGPT से पैसे कमाएं

Blogging बहुत अच्छा तरीका है ChatGPT से पैसा कमाने का। पहले OpenAI नहीं था, लोग अपने ब्लॉग के लिए कंटेंट खुद से ही लिखते थे, लेकिन जब से ChatGPT आ गया है, लोग इससे ही बहुत कम समय में Unique Content लिख लेते हैं और अपने ब्लॉग पर Publish कर देते हैं, जहाँ से उनके ब्लॉग पर ट्रैफिक आता है और उनकी कमाई होती है।
आप भी चाहें तो ChatGPT का सहारा लेकर Blogging कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको एक ब्लॉग बनाने की जरूरत है और ChatGPT से कंटेंट लिखकर अपने ब्लॉग को Publish करने की जरूरत है।
लेकिन ध्यान रहे कि आप जो भी कंटेंट लिख रहे हैं, वो Helpful और SEO Friendly होना चाहिए। तभी आपका ब्लॉग रैंक करेगा और आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आएगा।
ChatGPT का सहारा लेकर Blogging से पैसा कमाने के लिए आप नीचे इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप कोई टॉपिक चुनें, जिस टॉपिक के बारे में थोड़ा बहुत जानकारी हो, ताकि ChatGPT से आप जो भी कंटेंट लिखें, उसे चेक कर सकें कि कंटेंट सही है या गलत है।
- अब आप अपना कोई ब्लॉग बनाएं। ब्लॉग बना लेने के बाद, आप उसका सही से सेटअप करें। Fast और Mobile Friendly बनाएं।
- इतना कर लेने के बाद Keywords Research करें। जो भी टॉपिक आपने चुना है, उससे Related कीवर्ड खोजें।
- अब उस पर ChatGPT को Prompts देकर कंटेंट लिखें और उसे एक बार चेक करें कि जो भी जानकारी है, वो सही है या फिर गलत है।
- अब उस कंटेंट को अपने ब्लॉग पर Publish करें। इसी प्रकार से जब आप 30 से 40 पोस्ट लिख लेते हैं, तो आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगता है।
- अब आप Google AdSense का अप्रूवल लें और कमाई शुरू करें।
तो इस प्रकार से आप ChatGPT की मदद से Blogging कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं, लेकिन Blogging के बारे में आपको अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
#2 – Copywriting करके ChatGPT से पैसे कमाएं

Copywriting करके भी आप ChatGPT से पैसा कमा सकते हैं। जब कोई Ads चलाई जाती हैं, तो उसमें कुछ ऐसे वाक्य लिखे जाते हैं, जिससे User आकर्षित होकर उस Ads पर क्लिक करता है। इसे Copywriting कहते हैं।
अगर आपको Copywriting आती है और आप ChatGPT से Copywriting करके पैसा कमाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप नीचे इस स्टेप को फॉलो करें:
- सबसे पहले, आप Fiverr या Upwork पर Copywriting की Gig बनाएं।
- जिसको भी Copy Writer की जरूरत होगी, वो लिखकर सर्च करेगा, तो आपकी Gig भी दिखाई देगी।
- जहाँ से कोई भी Clients आपसे Contact कर सकता है। जब क्लाइंट द्वारा आपसे किसी Ads के लिए Copywriting के लिए बोला जाए, तो ChatGPT में Prompts डालें।
- और अच्छी सी Copywriting करें। फिर जब क्लाइंट वो कॉपी देगा, तो आपको पैसे मिलेंगे। इस प्रकार से आप Copywriting करके भी ChatGPT से पैसा कमा सकते हैं।
#3 – Content Writing करके ChatGPT से पैसे कमाएं

ChatGPT से कंटेंट राइटिंग करके पैसे कमाने का बहुत अच्छा तरीका है क्योंकि जब से ChatGPT आया है, तब से कंटेंट लिखना बहुत आसान हो गया है। इसके लिए आप किसी भी कंपनी में कंटेंट राइटर की नौकरी के लिए आवेदन करें।
जब आपको नौकरी मिल जाती है, तो कंपनी द्वारा एक टॉपिक दिया जाता है, जिसके लिए आपको कंटेंट लिखना होता है।
तो ऐसे में आप उस टॉपिक पर ChatGPT द्वारा कंटेंट लिखें और कंपनी को वो कंटेंट शेयर करें। फिर कंपनी द्वारा आपको पैसे मिलेंगे। कंटेंट राइटर की नौकरी पाने के लिए आप किसी भी बड़े ब्लॉग से संपर्क कर सकते हैं।
या Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें किसी भी प्रोडक्ट का डिस्क्रिप्शन लिखने की जरूरत होती है।
#4 – Content Ideas लेकर ChatGPT से पैसे कमाएं

आज के समय में जितने भी कंटेंट क्रिएटर हैं, वो ब्लॉग या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को चुनते हैं, फिर अपना कंटेंट शेयर करके पैसा कमाते हैं। आप भी कंटेंट शेयर करके पैसा कमाना चाहते हैं।
लेकिन अगर आपको कंटेंट आइडिया नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में आप ChatGPT का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप ChatGPT में जाएं और जिस भी टॉपिक पर कंटेंट बनाना चाहते हैं, उस टॉपिक पर ChatGPT के माध्यम से कंटेंट आइडियाज लें। उसी के अनुसार अपना कंटेंट बनाएं और किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर करके पैसा कमाएं।
जैसे, अगर आपको “Subscriber Kaise Badhaye” इस टॉपिक पर कंटेंट बनाने की जरूरत हो, तो आप इसे ChatGPT में लिखें और आपको बहुत सारे आइडियाज मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपने कंटेंट में जोड़ सकते हैं।
#5 – Programming Code करके ChatGPT से पैसे कमाएं

अगर आपको थोड़ा बहुत प्रोग्रामिंग आती है, तो किसी भी सॉफ़्टवेयर या टूल को बनाने के लिए ChatGPT का सहारा ले सकते हैं। जिस भी प्रकार का आपको सॉफ़्टवेयर बनाना है, उसके लिए ChatGPT को Prompts दें और ChatGPT आपको कोड लिखकर दे देगा, जिससे आप किसी भी सॉफ्टवेयर या टूल को बना सकते हैं।
लेकिन ध्यान रहे कि आपको सॉफ़्टवेयर और टूल बनाना पहले से ही आना चाहिए। अब आपको ChatGPT से कोड लिखना है और पेस्ट करना है।
#6 – Script Writing करके ChatGPT से पैसे कमाएं

आज के समय में बहुत से Youtuber यूट्यूब से लाखों रुपये कमा रहे हैं, लेकिन किसी भी यूट्यूब वीडियो को बनाने से पहले Script लिखने की जरूरत होती है। फिर उसी के अनुसार वीडियो बनाना होता है।
तो अगर आप भी यूट्यूब वीडियो के लिए Script लिखना चाहते हैं, तो ChatGPT में अपने टॉपिक के अनुसार Script लिखने के लिए बोलें, जिसके बाद आपको Script मिल जाएगी।
जिसके अनुसार आप वीडियो बना सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे, आपको वीडियो बनाने से पहले चेक कर लेना है कि Script में जो भी लिखा है, वो सही है या नहीं। सही है तभी आप वीडियो बनायें।
#7 – Screenwriting करके ChatGPT से पैसे कमाएं
जब किसी Movie या Song की शूटिंग होती है, तो उससे पहले उसकी Screen Writing की जाती है। फिर उसी के अनुसार शूटिंग की जाती है और Screenwriting के अनुसार ही Background लगाया जाता है।
और जो Screen Writing करते हैं, उनको पैसे मिलते हैं। आप भी चाहे तो Screenwriting करके ChatGPT से पैसा कमा सकते हैं।
इसके लिए जिस भी Script के लिए आपको Screenwriting करना है, उस Script को आप ChatGPT में डालें और Screenwriting करने के लिए बोलें। फिर ChatGPT द्वारा आपको स्क्रीन का आइडिया मिल जाएगा, जिससे आप पैसा कमा सकते हैं।
#8 – Affiliate Marketing करके ChatGPT से पैसे कमाएं

Affiliate Marketing करके भी आप ChatGPT से पैसा कमा सकते हैं। आपने देखा कि Quora और Reddit पर किसी भी प्रकार का कंटेंट लिखकर शेयर किया जाता है, तो कंटेंट सर्च में सबसे ऊपर रैंक करता है। तो ऐसे में आप ChatGPT से किसी भी प्रोडक्ट के लिए Affiliate Content लिखकर पैसा कमा सकते हैं।
इसके लिए आपको किसी भी Affiliate Program को ज्वाइन करना है, फिर उसके किसी भी प्रोडक्ट के लिए कंटेंट लिखना है और कंटेंट में प्रोडक्ट का Affiliate Link ऐड करके Quora या Reddit पर शेयर करना है।
फिर जब कोई उस Affiliate Link से प्रोडक्ट को खरीदता है, तो आपको कंपनी द्वारा पैसे मिलते हैं। कुछ बेहतरीन Affiliate Program नीचे इस प्रकार हैं।
- Amazon
- Flipkart
- Clickbank
- Bluehost
- Hostinger
#9 – Email Marketing करके ChatGPT से पैसे कमाएं

जीतनी भी Digital Marketing कंपनियाँ होती हैं, उनमें किसी भी व्यक्ति से संपर्क करने के लिए Email Marketing का सहारा लिया जाता है, जिसके लिए हर कंपनी में अलग से एक व्यक्ति Email Marketing का काम कर रहा होता है।
अगर चाहें तो आप भी किसी भी कंपनी में Email Marketing का काम कर सकते हैं और ChatGPT से किसी भी Email लिख सकते हैं।
इसके लिए आपको जिस भी प्रकार की ईमेल लिखनी है, ChatGPT को prompts देना है। फिर ChatGPT आपको उसी प्रकार ईमेल लिखकर देगा, जिसे आप कहीं भी भेज सकते हैं। इस प्रकार से आप Email Marketing करके भी ChatGPT से पैसा कमा सकते हैं।
#10 – Ebook लिखकर ChatGPT से पैसे कमाएं

Ebook के बारे में तो आपने सुना ही होगा जिसमें किसी एक टॉपिक के बारे में गहरी जानकारी दी जाती है। अगर आप चाहें तो ChatGPT की मदद से Ebook लिख सकते हैं और उसे बेचकर पैसा कमा सकते हैं।
लेकिन इसके लिए आपको किसी एक टॉपिक के बारे में गहरी जानकारी होनी चाहिए, तभी आप उस टॉपिक के बारे में Ebook लिख सकते हैं।
ChatGPT से Ebook लिखने के लिए, आप जिस भी टॉपिक पर Ebook लिखना चाहते हैं, उसे ChatGPT में डालें और Ebook लिखने के लिए बोलें। फिर ChatGPT आपको Ebook लिखकर देगा, जिसे आप Optimize करें और बेचें।
#11 – Prompts Engineering से पैसे कमाएं

जब से AI का जमाना आया है तभी से Prompts Engineering की डिमांड भी बढ़ गई है क्योंकि AI से किसी भी काम को करने के लिए Prompts की जरूरत होती है। जितना अच्छा आप Prompts लिखेंगे, उतना ही अच्छा आपका काम होगा।
इसलिए बहुत सी कंपनियां Prompts Engineer की तलाश कर रही हैं। तो ऐसे में किसी भी Prompts Engineer की नौकरी पाएं और ChatGPT से Prompts लिखें।
इन्हे भी पढ़ें –
- Laptop से पैसे कैसे कमाएं
- Google Pay से पैसे कैसे कमाएं
- Google Adsense से पैसे कैसे कमाएं
- Youtube से पैसे कैसे कमाएं
- Telegram से पैसे कैसे कमाएं
- Survey करके पैसे कैसे कमाएं
- बिना पैसे के पैसे कैसे कमाएं
- रोज 1000 रूपये कैसे कमाएं
- ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
- मोबाइल से पैसे कैसे कमाएं
- Social Media से पैसे कैसे कमाएं
- Swagbucks App से पैसे कैसे कमाएं
- घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं
#12 – Quiz Survey करके ChatGPT से पैसे कमाएं

आज के समय में बहुत से ऐसे Apps या Websites हैं जिनमें Sign Up करने के बाद आपको Questions के Answers देने होते हैं, जिसके लिए आपको पैसे मिलते हैं। इसके लिए आप किसी ऐसे Apps या Website में Account बनाएं, जिनमें Answers करने के पैसे मिलते हों।
फिर जो Question आपको मिले, उसका Answer आप ChatGPT से पूछ सकते हैं। कुछ पॉपुलर Quiz, Survey और वेबसाइट नीचे इस प्रकार हैं।
- Google Opinion Rewards
- Toluna Influencers
- Swagbucks Live
- HQ Trivia
- PrizeRebel
इन सभी तरीकों द्वारा आप ₹40,000 से ₹50,000 हर महीने chatgpt से कमा सकते हैं।
ChatGPT से पैसा कमाने के लिए बेहतरीन टिप्स
दोस्तों, मुझे लगता है कि ChatGPT एक जादुई टूल है, लेकिन इसे सही से चलाना आना चाहिए। अच्छा आप ही सोचिए क्या आप केवल ‘Hi’ लिखेंगे तो आपको पैसे मिलेंगे? नहीं न, क्योंकि सही जवाब के लिए सही सवाल पूछना जरूरी है।
तो ऐसे में दोस्तों ChatGPT से ज्यादा कमाई की सम्भावना के लिए आप इन जरूरी बातों का ध्यान रख सकते हैं:
- रिसर्च में समय बचाएं – इसका इस्तेमाल करके आप किसी भी टॉपिक पर जल्दी जानकारी जुटा सकते हैं। इससे आपका समय बचेगा और आप एक दिन में ज्यादा काम कर पाएंगे जिससे आपकी ज्यादा कमाई की सम्भावना बढ़ेगी।
- छोटे लेख और पोस्ट लिखें – रोज कम से कम 2-3 छोटे ब्लॉग या सोशल मीडिया पोस्ट लिखें। लगातार मेहनत करने से आपकी प्रोफाइल मजबूत होगी और क्लाइंट्स को आप पर जल्दी भरोसा होगा जिससे मुनाफा बढ़ता रहेगा।
- सर्च इंजन के हिसाब से लिखें – कीवर्ड्स और डिस्क्रिप्शन तैयार करने में इसकी मदद लें। जब आपका काम गूगल पर ऊपर दिखेगा, तो लोग आपको ज्यादा पसंद करेंगे और इससे आपकी हमेशा कमाई की सम्भावना बनी रहेगी।
- अपने प्रॉम्प्ट्स बेचें – अगर आप इस एआई को अच्छी तरह चलाना सीख जाते हैं, तो आप अपने बनाए हुए प्रॉम्प्ट्स भी बेच सकते हैं। आजकल दुनिया भर में लोग अच्छे प्रॉम्प्ट्स के लिए अच्छे पैसे देने को तैयार हैं।
- सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाएं – अपनी काबिलियत दिखाने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम का सहारा लें। जितना ज्यादा आप खुद को प्रमोट करेंगे, उतने ही नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और आपकी हमेशा कमाई होती रहेगी।
FAQs – Open Ai Se Paise Kaise Kamaye?
Q1. चैट जीपीटी का मालिक कौन है?
Ans👉चैट जीपीटी के मालिक सैम ऑल्टमैन हैं।
Q1. क्या हम चैट जीपीटी से पैसे कमा सकते हैं?
Ans👉जी हाँ, आप चैट जीपीटी से पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए मैंने आपको बहुत से तरीकों के बारे में बताया है, जिसके लिए आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं।
निष्कर्ष – ChatGPT Se Paise Kaise Kamaye?
तो आपको ChatGPT से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानकर कैसा लगा, जिसके लिए मैं आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहा हूं।
जिससे आप बहुत आसानी से ChatGPT से पैसा कमा सकते हैं। अगर आपको कुछ नया सीखने को मिला हो, तो इसे आप अपने सभी दोस्तों को जरूर बताएं।
